नागपुर, 17 जून 2026: नागपुर जिला (ग्रामीण) पुलिस ने अवैध शराब, गुटखा, रेत माफिया और जुआरियों के खिलाफ एक साथ बड़ा अभियान चलाया है। पिछले चौबीस घंटों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और अवैध सामग्री जब्त की।
उमरेड में प्रतिबंधित गुटखा का जखीरा बरामद
उमरेड पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि डोंबरा गांव के एक खेत में खड़े वाहन में महाराष्ट्र में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाखू भरा हुआ है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। जांच में वाहन से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह गुटखा मानव जीवन के लिए हानिकारक है और राज्य सरकार ने इसके उत्पादन, बिक्री व ढुलाई पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। आरोपी के खिलाफ कड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
खापा के कुख्यात शराब माफिया जिलाबदर
खापा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार करने वाले सक्रिय आरोपियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज थे। बार-बार समझाने और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद ये अपनी अवैध गतिविधियां बंद नहीं कर रहे थे। इनके कारण इलाके में लोगों में नशे की लत बढ़ रही थी और शांति भंग होने का खतरा बना हुआ था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर इन दोनों आरोपियों को पूरे नागपुर जिले से बाहर कर दिया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि ये आरोपी जिले की सीमा में दिखें तो तुरंत सूचना दें।
बुटीबोरी में अवैध रेत माफिया पर वार
बुटीबोरी पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार से संविधान चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर एक ट्रैक्टर से अवैध रेती की चोरी कर ढुलाई की जा रही है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच में ट्रैक्टर में बिना परमिट के रेत लदी हुई मिली। चालक के पास रेत परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ भी खनन व पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनों के तहत केस दर्ज किया गया है।
अवैध शराब पर चार थानों की एक साथ कार्रवाई
पारशिवनी पुलिस को सूचना मिली थी कि तामसवाड़ी गांव में एक व्यक्ति अपने घर से बिना लाइसेंस के देशी शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापा मारकर घर की तलाशी ली तो एक बंद कमरे में प्लास्टिक के ड्रमों में शराब छिपाकर रखी मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसे शराब सप्लाई करने वाला व्यक्ति दूसरे गांव का है।
मौदा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक दुपहिया वाहन को रोका। जांच में वाहन से देशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। चालक को गिरफ्तार कर वाहन व शराब जब्त कर ली गई।
सावनेर पुलिस ने भी नाकाबंदी कर एक बाइक सवार को पकड़ा जो अवैध रूप से शराब की ढुलाई कर रहा था। बाइक और शराब को कब्जे में ले लिया गया है।
बेला पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को सोनेगांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी प्लास्टिक की थैलियों में शराब छिपाकर ले जा रहा था।
इन सभी मामलों में महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
रामटेक में जुए के अड्डे पर छापा
रामटेक पुलिस को खबर मिली थी कि कांद्री बस्ती में कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो कई लोग जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर ताश के पत्ते और नकदी जब्त कर ली। इनके खिलाफ महाराष्ट्र जुगार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
एक दिन में 17 जगह दारूबंदी कानून के तहत केस
16 जून को नागपुर ग्रामीण पुलिस ने पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वडोदा, मौदा, खापा, सावनेर, नरखेड, कोंढाली, उमरेड, अरोली, रामटेक, पारशिवनी, बोरी और बेला समेत कई थानों की पुलिस ने अवैध शराब बनाने, बेचने, ढोने और पीने वालों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में देशी व मोहफूल दारू जब्त की गई। नशे की इस सामग्री को पंचनामा कर नष्ट कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
नागपुर ग्रामीण पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध धंधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध है कि अवैध शराब, गुटखा, जुआ या अन्य किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। आपकी एक सूचना से समाज को नशे और अपराध से मुक्त रखने में मदद मिलेगी। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
PITNDPS में पहली स्थानबद्धता, नरखेड़ में नाबालिग से दुष्कर्म पर 20 साल की सजा, 16 साल से फरार हत्यारे को मौदा से दबोचा, कलमेश्वर में संदिग्ध घूमता आरोपी गिरफ्तार, साइबर जनजागृति अभियान भी तेज
नागपुर, 23 अक्टूबर 2026 :
पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र के निर्देश पर नागपुर ग्रामीण पुलिस ने एक ही दिन में अपराध और जनजागृति के मोर्चे पर 7 बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार और अपर अधीक्षक अनिल मस्के के मार्गदर्शन में जिले की पूरी रिपोर्ट 23.10.2026 को जारी की गई।
1. अंमली पदार्थ विरोधी अभियान में राज्य में प्रथम – महाराष्ट्र में अंमली पदार्थ और नशे के अवैध व्यापार पर रोक के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा 01/07/2026 से 30/09/2026 तक Performance Measurable Matrix of Narcotics Work का मूल्यांकन हुआ। इसमें नागपुर ग्रामीण ने 80 में से 60 गुण प्राप्त कर राज्य में चौथे स्थान पर और जिल्हा घटकों में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3 बड़े पुलिस आयुक्तालयों को पीछे छोड़ दिया।
कार्रवाई : 146 NDPS गुन्हे दर्ज, कमर्शियल क्वांटिटी तक कार्रवाई। महाराष्ट्र में पहली बार PITNDPS (PREVENTION OF ILLICIT TRAFFIC IN NARCOTIC DRUGS AND PSYCHOTROPIC SUBSTANCES ACT, 1988) के तहत स्थानबद्धता का आदेश 09/09/2026 को विशेष पुलिस महानिरीक्षक के अधिकार से जारी किया। 486 जनजागृति कार्यक्रम, 6922.169 किलो अंमली पदार्थ का सुरक्षित विल्हेवाट, 3 NCORD बैठकें।
2026 में 481 गुन्हे, 540 आरोपी, 10 कमर्शियल मामले, 1 PIT-NDPS, MCOCA के तहत 3 टोळ्यों पर कार्रवाई। 2025 की तुलना में गांजा जप्ती में 125%, अफीम में 633% और MD में 1,894% की वृद्धि। 2026 में 5,34,22,677/- रुपये (5 कोटी 34 लाख) का मुद्देमाल जब्त, जो 2025 में 33,21,918/- था, यानी 1507% वृद्धि।
2. पाहिजे आरोपियों की खोज मोहिम में टॉप-5 में – पुलिस महासंचालक के आदेश पर 01/10/2026 से 31/10/2026 तक फरार/पाहिजे आरोपी खोज मोहिम। नागपुर ग्रामीण ने 63 पाहिजे आरोपियों को पकड़ा। 423 में से 52 आरोपी पकड़कर 12.29% सफलता के साथ राज्य के पहले पांच घटकों में स्थान।
नोडल अधिकारी मयंक माधव, सहायक पुलिस अधीक्षक, 25 खोज पथक, 23 अधिकारी और 55 अमलदार तैनात। टॉप-5 में – नंदुरबार 14.14%, यवतमाल 13.45%, परभणी 13.19%, नागपुर ग्रामीण 12.29%, सिंधुदुर्ग 10.67%।
3. अल्पवयीन बालिका पर लैंगिक अत्याचार – आरोपी को 20 साल की सजा – पुलिस स्टेशन नरखेड़ : अपराध क्र. 188/2022, कलम 376(एबी), 342,459,506 भादवि व 4,6 पोक्सो सह 3(1)(डब्ल्यू),3(2)(व्ही) अजाजअ। दिनांक 25/04/2022 को फिर्यादी काम पर गई थी, 7 वर्षीय बेटी घर पर थी। आरोपी पोतन शामलालल चुरे, उम्र 52, मोवाड, नरखेड़ ने 7 वर्षीय को घर ले जाकर दुष्कर्म किया।
प्राथमिक जांच पोउपनि सारिका गुरुकर और तपासी अधिकारी नगेश जाधव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी काटोल ने दोषारोपण दाखिल किया। दिनांक 23/10/2026 को जिला व सत्र न्यायाधीश क्र.12 जहीर अब्बास शेख ने कलम 6 पोक्सो में 20 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000/- दंड, 459 भादवि में 2 वर्ष व 5000/-, 342 में 6 महीने व 1000/- की सजा सुनाई। APP प्रशांत साखरे ने सरकार की तरफ से पैरवी की।
4. हॉटेल में से सोने के दागिनों की बैग चोरी – उमरेड पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाया – पुलिस स्टेशन उमरेड : फिर्यादी वैशाली पच्चीशालवार, लक्ष्मीनगर, गडचिरोली 22/10/2026 को पति के साथ गडचिरोली से नागपुर जाते समय दोपहर 11:30 से 12:00 के बीच वाय-पॉइंट परिसर के हरीओम वेजिटेरियन हॉटेल में खाना खाने रुकीं। सोने के दागिने वाली हैंडबैग होटल में भूल गईं। लौटने पर बैग नहीं मिला। बैग में मंगलसूत्र, 2 बांगड़या, लक्ष्मीहार कुल 9,20,000/- के दागिने थे।
गंभीरता देखते हुए पुलिस निरीक्षक धनाजी जलक, प्रभारी अधिकारी उमरेड ने CCTV चेक किया – एक व्यक्ति बैग चुराकर ले गया। गोपनीय जानकारी से आरोपी उडासा निवासी निकला। आरोपी सखाराम पांडुरंग खिल्लारे, उम्र 47, वार्ड क्र.02, उडासा को चोरी की बैग और गुन्हे में प्रयुक्त दुपहिया सहित ताब्यात लिया। कुल 9,65,200/- का मुद्देमाल जब्त।
5. खून के गुन्हे में जन्मठेप की सजा पाकर 16 साल से फरार कैदी को स्थानीय गुन्हे शाखा ने पकड़ा – पुलिस महासंचालक मुंबई के फरार आरोपी खोज मोहिम में स्थानीय गुन्हे शाखा प्रभारी अंकुश माने के पथक ने मौदा पुलिस स्टेशन के खून के गुन्हे में सजा पाया आरोपी इर्शाद वहाब शेख, उम्र 52, राजू नगर, हिंगना रोड को 22/10/2026 को बुटीबोरी हिंगणा परिसर से पकड़ा। न्यायालय ने जन्मठेप की सजा दी थी। 2010 में कारागृह से संचित रजे पर बाहर आया, वापस नहीं गया। कलम 224 भादवि का गुन्हा दर्ज था, 16 साल से फरार था। मौदा पुलिस के हवाले किया।
6. साइबर सुरक्षा जनजागृति महीना – अक्टूबर 2026 – उमरेड, देवलापार, पारशिवनी में अभियान – उमरेड : निरीक्षक धनाजी जलक और किरण महागावे ने ज्योतिबा फुले कॉलेज और शासकीय वसतीगृह में मार्गदर्शन किया। देवलापार : सहा. निरीक्षक नारायण तुरकुडे ने गुरुकुल आश्रम शाला में कार्यक्रम लिया। पारशिवनी : सहा. निरीक्षक धनश्री कुटेमाटे ने जिला परिषद उच्च माध्यमिक शाला नयाकुंड और धर्मवीर संभाजी क्रीड़ा मंडल में कार्यक्रम लिया। साइबर वीडियो दिखाए, बनावट सोशल मीडिया प्रोफाइल, आर्थिक फसवणूक, फर्जी कॉल, अनोळखी लिंक, OTP, नोकरी की जाहिरात से सावध रहने, मॉर्फिंग, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, ट्रेडिंग फसवणूक से बचाव बताया। हेल्पलाइन 1930 और http://cybercrime.gov.in पर शिकायत की अपील।
7. अस्तित्व छुपाकर गुन्हा करने के इरादे से घूमने वाले पर गुन्हा – पुलिस स्टेशन कलमेश्वर : 22/10/2026 को पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी घनश्याम दीनदयाल आमो, उम्र 33, झरीया मोहल्ला, वार्ड क्र.03, चारगांव तररी, नैनपुर मंडला, मध्यप्रदेश को रात में कळमेश्वर में छुपते हुए मिला। सूर्यास्त के बाद बिना कारण घूमना और नाम-पता पूछने पर उडवा-उडवी के जवाब देने पर कलम 122 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत गुन्हा दर्ज।
धरमपेठ में अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई, गांधीबाग और लकड़गंज में 2.4 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, महानगरपालिका ने जारी किया वर्षवार लेखा-जोखा
नागपुर, 23 अक्टूबर :
नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव शोध पथक (NDS) द्वारा अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है। 11 अक्टूबर 2022 से 23 अक्टूबर 2026 तक NDS ने कुल 1,01,402 मामलों में 6 करोड़ 10 लाख 96 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला है।
मनपा द्वारा जारी SUMMARY रिपोर्ट के अनुसार –
वर्ष 2022 (11 अक्टू. से 31 दिस.) :13,029 मामले – 63,93,200 रुपये जुर्माना
वर्ष 2023 : 28,874 मामले – 1,71,89,800 रुपये जुर्माना
वर्ष 2024 : 23,418 मामले – 1,50,91,800 रुपये जुर्माना
वर्ष 2025 :21,890 मामले – 1,40,15,000 रुपये जुर्माना
वर्ष 2026 (1 जनवरी से 30 सितंबर) : 13,002 मामले – 77,15,600 रुपये जुर्माना
अक्टूबर 2026 (1 से 23 अक्टूबर) :रोजाना 39 से 86 मामले, आज 23 अक्टूबर को 40 मामले दर्ज।
आज की कार्रवाई – दिनांक 23 अक्टूबर 2026 :
मनपा के सभी 10 जोन में चले अभियान में आज कुल 3 मामलों में 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
1. धरमपेठ जोन : M/s Sayli Rajadhyaksha (Mr. Sayyad Sadik) द्वारा बतुक भाई ज्वेलर्स के पास बिजली के खंभे पर बिना अनुमति बैनर/होर्डिंग लगाकर मनपा आदेश की अवहेलना करने पर आउटडोर एडवर्टाइजिंग पॉलिसी 2001 (Act-09) के तहत 5,000 रुपये का जुर्माना।
2. गांधीबाग जोन : प्रभाग क्र. 22, जूनी मंगळवारी स्थित M/s Shanti Kirana Store (Sh. Rahul Verma) पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल नियम 2006 के तहत प्लास्टिक बैन कार्रवाई। 1.000 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, प्रथम जुर्माना 5,000 रुपये।
3. लकड़गंज जोन :प्रभाग क्र. 24, कलमना स्थित M/s Verma Kirana Store (Sh. Kamlesh Verma) पर प्लास्टिक बैन कार्रवाई। 1.400 किलोप्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 5,000 रुपये का जुर्माना।
इस प्रकार आज कुल 2.400 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर कुल 15,000 रुपये की वसूली की गई। लवमीनगर, हनुमान नगर, धंतोली, नेहरू नगर, सतरंजीपुरा, आसीनगर और मंगळवारी जोन में आज कोई मामला नहीं मिला।
Action taken by NDS team of Lakadganj Zone No-08 against M/s Verma Kirana store at Kalamna, prabhag No- 24 on seized 1.400 Kgs of single use ban Plastic & imposed 1st fine of Rs 5,000/- under MPCB Rule-2006.