Connect with us

Crime

गैंग को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, चिंता मत करो – मुख्यमंत्री का टाइगर को सीधा फोन

Published

on

  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में आक्रामक रुख, बिश्नोई गैंग की जिम्मेदारी के बावजूद हमलावरों को नहीं छोड़ने का ऐलान

नागपुर :

मुंबई में प्रसिद्ध अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना ने बॉलीवुड सहित पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मचा दिया है। सौभाग्य से इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके चालक घायल हो गए। इस चौंकाने वाली घटना से राज्य की कानून-व्यवस्था पर फिर एक बार सवाल खड़े हो गए हैं, और नागपुर दौरे पर मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीधे अभिनेता से फोन पर बात कर उन्हें धीरज दिया है।

मुख्यमंत्री ने तुरंत की हालचाल पूछ

विधान परिषद चुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री इस समय दो दिवसीय नागपुर प्रवास पर हैं। मुंबई की इस गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत टाइगर श्रॉफ को फोन कर उनका हालचाल पूछा। मुंबई पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह सक्षम है, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, ऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।

साथ ही, इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है, फिर भी हमलावर कहीं भी छिपे हों, उन्हें खोज निकाला जाएगा, ऐसा इशारा उन्होंने दिया।

“हमलावर किराए के गुंडे, देश-विदेश से चला रहे हैं सूत्र”

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ये हमलावर किराए के गुंडे हैं और वे महाराष्ट्र से नहीं, बल्कि देश के भीतर या विदेश से सूत्र हिला रहे हैं। वे देश के बाहर भी हों, तो केंद्र सरकार की मदद से उनका बंदोबस्त किया जाएगा।

इस पूरी गैंग को जड़ सहित उखाड़कर एक भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से उनकी तलाश की जाएगी।

जैकी श्रॉफ के साथ मारबत महोत्सव का संयोग

दरम्यान, नागपुर में हाल ही में संपन्न हुए पोले त्योहार के अवसर पर महानगरपालिका की ओर से आयोजित भव्य ‘मारबत महोत्सव’ में स्वयं टाइगर के पिता और ज्येष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उपस्थिति दर्ज कराई थी। एक तरफ जैकी श्रॉफ मुख्यमंत्री के साथ नागपुर में महोत्सव का आनंद ले रहे थे, दूसरी तरफ मुंबई में उनके बेटे पर हुए हमले ने राज्यभर में खलबली मचा दी है।

इस हाई-प्रोफाइल गोलीबारी मामले के हमलावरों का पुलिस कैसे पता लगाती है, इस ओर अब सबकी नजरें लगी हुई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में धर्मपरिवर्तन के मुद्दे पर अभाविप का प्रदर्शन

Published

on

  • प्राध्यापक पर छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नागपुर,18 अक्टूबर 2026 :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), नागपुर महानगर द्वारा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, नागपुर में छात्राओं से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर छात्रों के हित में 17 अक्टूबर को प्रदर्शन किया गया। छात्रा के हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को निवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

महाविद्यालय के एक प्राध्यापक द्वारा एक छात्रा को कथित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार द्वारा उसके मोबाइल में यह संदेश देखे जाने के बाद यह प्रकरण उजागर हुआ। अभाविप ने इसे गंभीर विषय मानते हुए छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और महाविद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निवेदन महाविद्यालय को सौंपा।

प्रमुख मांगें

निवेदन के माध्यम से अभाविप ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने, जांच पूरी होने तक आवश्यक अंतरिम कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता छात्रा की पहचान गोपनीय रखने की मांग की। साथ ही, छात्रा एवं गवाहों पर किसी प्रकार का दबाव या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न होने देने और जांच की प्रगति की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

जब तक जांच नहीं होती तब तक के लिए प्राध्यापक को निष्कासित किया जाना चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, यह विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख मांग है।

अभाविप का स्पष्ट मत

अभाविप का यह स्पष्ट मत है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा प्रशासन को बिना किसी विलंब के नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप द्वारा छात्रहित एवं न्याय के लिए लोकतांत्रिक माध्यमों से आगे की भूमिका अपनाई जाएगी।

आंदोलन में महानगर सहमंत्री संकेत खड़कर, पश्चिम जिला संयोजक तनु समुद्रे, दक्षिण जिला संयोजक अथर्व देशमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

Crime

ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर हिन्दू जनजागृति समिति की मांग, FIR दर्ज कर हिरासत में लिया जाए

Published

on

  • दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश का हवाला देकर दिल्ली पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, केरला स्टोरी 2 वीडियो पर भी जताया विरोध

नई दिल्ली,12 अक्टूबर 2026 :

यूट्यूबर ध्रुव राठी के विवादित वीडियो “क्या हिंदू बीफ खाते हैं?” के मामले में हिन्दू जनजागृति समिति ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और उसे हिरासत में लेने की मांग की है। समिति का कहना है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार इस मामले में कार्रवाई की जाए।

समिति के अनुसार इस वीडियो के माध्यम से सनातन हिन्दू धर्म, हिन्दू धर्मग्रंथों तथा प्रभु श्रीराम, माता सीता और भगवान श्रीकृष्ण का विडंबन और अपमान किया गया है। समिति ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी माना है कि इस वीडियो से सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (एटीआर) प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। भारत सरकार की ग्रीवेंस अपीलीय कमेटी (जीएसी) के निर्देशों के बाद इस वीडियो को यूट्यूब से भारत में हटाया भी जा चुका है।

दूसरे वीडियो पर भी विरोध –

समिति ने ध्रुव राठी के एक अन्य वीडियो “केरला स्टोरी 2 एक्सपोज्ड” का भी कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समिति का कहना है कि इस वीडियो के माध्यम से भी समाज में वैमनस्य फैलाने वाले और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आक्षेप किए गए हैं, जिस पर प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर उचित कदम उठाने चाहिए।

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं और सनातन संस्कृति के आराध्यों का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप दिल्ली पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे।

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending