Connect with us

Crime

नागपुर ग्रामीण पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लूट, हुक्का पार्लर, रेत चोरी और जुए पर शिकंजा

Published

on

  • मोहपा और कलमेश्वर में 2 घंटे में लूट का खुलासा, मकोका आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख से अधिक का मुद्देमाल जब्त, साइबर जागरूकता अभियान भी चला

नागपुर,19 अक्टूबर :

नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल मस्के और उपविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने 18 और 19 अक्टूबर को एक साथ कई बड़ी कार्रवाइयां कीं। इनमें लूट, अवैध हुक्का पार्लर, रेत की चोरी, अवैध शराब और जुआ शामिल है।

1. मोहपा में 2 घंटे में लूट का खुलासा, 70 हजार जब्त

मोहपा पुलिस ने 18 अक्टूबर को हुई जबरन चोरी की घटना को मात्र 2 घंटे में सुलझाया। झिल्पी निवासी महिला शिकायतकर्ता उपचार के लिए कामी बस से दवाखाने गई थी। बस स्टॉप से गांव पायधळ जाते समय आरोपी मोटरसाइकिल से आया और गांव छोड़ने के बहाने उसे झिल्पी शेतशिवारा में सुनसान जगह ले गया और सोने की पोत तथा हाथ की थैली छीन ली। इस मामले में मोहपा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत अपराध दर्ज हुआ।

गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश श्रावणजी मस्कोलहे, उम्र 34 वर्ष, निवासी हेटी आकोली, ता. सेलू, जि. वर्धा, हाल मुकाम सतनवरी बाजारगांव, ता. काटोल को झिल्पी शिवार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूला। पुलिस ने उसके पास से चोरी की सोने की पोत कीमत 40,000 रुपये और अपराध में प्रयुक्त दोपहिया वाहन कीमत 30,000 रुपये, कुल 70,000 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। कार्रवाई पुलिस निरीक्षक ईश्वर हनवते के नेतृत्व में हुई।

2. कलमेश्वर में भी 2 घंटे में लूट, 2 आरोपी अटक

कलमेश्वर पुलिस ने भी 2 घंटे के भीतर जबरन चोरी का खुलासा किया। शिकायतकर्ता विशाल दीपक कावरे, उम्र 18 वर्ष, निवासी उमरी, ता. कटंगी, जि. बालाघाट (म.प्र.) ने 19 अक्टूबर को शिकायत दी कि 18 अक्टूबर को सेलू उड्डाणपुल के पास 2 अज्ञात आरोपियों ने पैसे की मांग कर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाया, चौदामैल पेट्रोल पंप के पास उससे 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और 3,000 रुपये नकद छीन लिए। मोबाइल से 2,000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा तो मारपीट कर धमकी दी।

इस पर कलमेश्वर थाने में भा.न्या.सं. धारा 309(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज हुआ। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी मयूर मारुति ओमकार, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिद्धार्थ नगर, टेका नाका, नागपुर और अल्मास यूसुफ मंसूरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कॉटन मार्केट रेलवे स्टेशन के पास, नागपुर को चौदामैल से गिरफ्तार किया। दोनों ने अपराध कबूल किया।

3. स्थानीय अपराध शाखा की हुक्का पार्लर पर छापा, 10,500 जब्त

स्थानीय अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण के प्रभारी निरीक्षक अंकुश माने के नेतृत्व में 18 अक्टूबर को कलमेश्वर स्थित गोंडखैरी के एटमॉस्फीयर होटल में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा गया। गुप्त सूचना पर नागपुर-अमरावती महामार्ग पर 14 मील परिसर में स्थित होटल में छापे में आरोपी अंशुमन डैनियल टोपनो, उम्र 42 वर्ष, निवासी हिलटॉप नागपुर और डेविड जॉन फिलिप्स, उम्र 34 वर्ष, निवासी जरीपटका नागपुर मिले। पुलिस ने महाराष्ट्र में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू व हुक्का सामग्री कुल 10,500 रुपये की जब्त की। आरोपियों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4(क), 21(क) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

4. मकोका के वांछित आरोपी को दबोचा

स्थानीय अपराध शाखा ने 15 अक्टूबर को घरफोड़ी व दोपहिया चोरी के मामलों में मन अशोक चवरे, उम्र 29 वर्ष, निवासी अमर नगर, हिंगणा, नागपुर को साथियों सहित गिरफ्तार किया। जांच में वह नागपुर शहर के एमआईडीसी थाने में दर्ज महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के मामले में वांछित निकला। उसे आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया।

5. नरखेड में अवैध रेत परिवहन, 20 लाख का मुद्देमाल जब्त

नरखेड पुलिस को 18 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि अवैध रेत की चोरी परिवहन हो रहा है। पुलिस ने दुर्गा माता मंदिर नरखेड के पास नाकाबंदी कर टिप्पर क्र. एमएच-40/डीएच-2463 को रोका। जांच में उसमें रेत मिली। चालक दुर्गेश शामसुंदर सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 14 मोवाड, ता. नरखेड से पूछताछ में परमिट से अधिक रेत और निर्धारित क्षमता से अधिक रेत पाई गई। वाहन में 3.17 ब्रास अतिरिक्त रेत थी। मालिक अशापाक मुस्तफा अंसारी, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 06 मोवाड बताया गया। पुलिस ने टिप्पर कीमत 20,00,000 रुपये और 6.87 ब्रास रेत कीमत 35,500 रुपये, कुल 20,35,500 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। नरखेड थाने में भा.न्या.सं. की धारा 303(2), 49 सहित सहकलम 66(1), 192(अ), 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

6. भिवापुर में 52 पत्तों का जुआ, 4 धरे

भिवापुर पुलिस को 18 अक्टूबर को सूचना मिली कि मौजा अडयाळ ता. भिवापुर में कुछ लोग 52 पत्तों का जुआ खेल रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो 4 लोग जुआ खेलते मिले। आरोपी राकेश भाऊराव ठाकरे उम्र 42, सुधीरमान तिमा मडावी उम्र 52, रूपचंद वातु गायकवाड़ उम्र 52, रामभाऊ गंगाराम शहारे उम्र 65, सभी निवासी अडयाळ को रंगे हाथ पकड़ा गया। घटनास्थल से 52 पत्ते और नकद 850 रुपये, कुल 990 रुपये जब्त किए। भिवापुर थाने में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम धारा 12 के तहत अपराध दर्ज हुआ।

7. अवैध शराब पर 05 अपराध, 4000 का मुद्देमाल नष्ट

18 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर कुल 05 अपराध दर्ज किए गए। इसमें खापा में आरोपी राधेश्याम हिरालाल उपरेड उम्र 39, जलालखेडा में शामराव सदाशिवराव देशभ्रतार उम्र 42, नरखेड में विनोद रामराव देशमुख उम्र 35 और हिमांशु ज्ञानेश्वर ढोबले उम्र 23, अरोली में सागर सखाराम नवदेवे उम्र 32 शामिल हैं। कार्रवाई में कुल 1970 मिली देशी दारू और 38 लीटर मोहाफूल दारू, कुल 4000 रुपये का मुद्देमाल मौके पर पंचनामा कर नष्ट किया गया।

8. साइबर सुरक्षा जनजागृति महीना – अक्टूबर 2026

नागपुर ग्रामीण जिले में साइबर सुरक्षा जनजागृति माह के अंतर्गत उमरेड थाने की ओर से कार्यक्रम लिए गए। पुलिस उपनिरीक्षक किरण महागावे ने उमरेड में गरबा कार्यक्रम और नवदुर्गा सार्वजनिक मंडल ताराणा में भेंट देकर साइबर जागरूकता पर मार्गदर्शन किया। मौजा धुरखेडा ग्रामपंचायत में भी ज्येष्ठ नागरिकों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध के प्रकार, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, आर्थिक धोखाधड़ी, फर्जी कॉल व संदेश से बचाव, अनजान लिंक, ओटीपी, फर्जी नौकरी विज्ञापन से सावधान रहने, मॉर्फिंग, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और डिजिटल व्यवहार में सावधानी के बारे में बताया गया। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ऐसा आह्वान किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Crime

नशा विरोधी अभियान में राज्य में प्रथम, वांछित आरोपियों की धरपकड़ में टॉप-5 में

Published

on

  • PITNDPS में पहली स्थानबद्धता, नरखेड़ में नाबालिग से दुष्कर्म पर 20 साल की सजा, 16 साल से फरार हत्यारे को मौदा से दबोचा, कलमेश्वर में संदिग्ध घूमता आरोपी गिरफ्तार, साइबर जनजागृति अभियान भी तेज

नागपुर, 23 अक्टूबर 2026 :

पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र के निर्देश पर नागपुर ग्रामीण पुलिस ने एक ही दिन में अपराध और जनजागृति के मोर्चे पर 7 बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार और अपर अधीक्षक अनिल मस्के के मार्गदर्शन में जिले की पूरी रिपोर्ट 23.10.2026 को जारी की गई।

1. अंमली पदार्थ विरोधी अभियान में राज्य में प्रथम –
महाराष्ट्र में अंमली पदार्थ और नशे के अवैध व्यापार पर रोक के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा 01/07/2026 से 30/09/2026 तक Performance Measurable Matrix of Narcotics Work का मूल्यांकन हुआ। इसमें नागपुर ग्रामीण ने 80 में से 60 गुण प्राप्त कर राज्य में चौथे स्थान पर और जिल्हा घटकों में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3 बड़े पुलिस आयुक्तालयों को पीछे छोड़ दिया।

कार्रवाई : 146 NDPS गुन्हे दर्ज, कमर्शियल क्वांटिटी तक कार्रवाई। महाराष्ट्र में पहली बार PITNDPS (PREVENTION OF ILLICIT TRAFFIC IN NARCOTIC DRUGS AND PSYCHOTROPIC SUBSTANCES ACT, 1988) के तहत स्थानबद्धता का आदेश 09/09/2026 को विशेष पुलिस महानिरीक्षक के अधिकार से जारी किया। 486 जनजागृति कार्यक्रम, 6922.169 किलो अंमली पदार्थ का सुरक्षित विल्हेवाट, 3 NCORD बैठकें।

2026 में 481 गुन्हे, 540 आरोपी, 10 कमर्शियल मामले, 1 PIT-NDPS, MCOCA के तहत 3 टोळ्यों पर कार्रवाई। 2025 की तुलना में गांजा जप्ती में 125%, अफीम में 633% और MD में 1,894% की वृद्धि। 2026 में 5,34,22,677/- रुपये (5 कोटी 34 लाख) का मुद्देमाल जब्त, जो 2025 में 33,21,918/- था, यानी 1507% वृद्धि।

2. पाहिजे आरोपियों की खोज मोहिम में टॉप-5 में –
पुलिस महासंचालक के आदेश पर 01/10/2026 से 31/10/2026 तक फरार/पाहिजे आरोपी खोज मोहिम। नागपुर ग्रामीण ने 63 पाहिजे आरोपियों को पकड़ा। 423 में से 52 आरोपी पकड़कर 12.29% सफलता के साथ राज्य के पहले पांच घटकों में स्थान।

नोडल अधिकारी मयंक माधव, सहायक पुलिस अधीक्षक, 25 खोज पथक, 23 अधिकारी और 55 अमलदार तैनात। टॉप-5 में – नंदुरबार 14.14%, यवतमाल 13.45%, परभणी 13.19%, नागपुर ग्रामीण 12.29%, सिंधुदुर्ग 10.67%।

3. अल्पवयीन बालिका पर लैंगिक अत्याचार – आरोपी को 20 साल की सजा –
पुलिस स्टेशन नरखेड़ : अपराध क्र. 188/2022, कलम 376(एबी), 342,459,506 भादवि व 4,6 पोक्सो सह 3(1)(डब्ल्यू),3(2)(व्ही) अजाजअ। दिनांक 25/04/2022 को फिर्यादी काम पर गई थी, 7 वर्षीय बेटी घर पर थी। आरोपी पोतन शामलालल चुरे, उम्र 52, मोवाड, नरखेड़ ने 7 वर्षीय को घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

प्राथमिक जांच पोउपनि सारिका गुरुकर और तपासी अधिकारी नगेश जाधव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी काटोल ने दोषारोपण दाखिल किया। दिनांक 23/10/2026 को जिला व सत्र न्यायाधीश क्र.12 जहीर अब्बास शेख ने कलम 6 पोक्सो में 20 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000/- दंड, 459 भादवि में 2 वर्ष व 5000/-, 342 में 6 महीने व 1000/- की सजा सुनाई। APP प्रशांत साखरे ने सरकार की तरफ से पैरवी की।

4. हॉटेल में से सोने के दागिनों की बैग चोरी – उमरेड पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाया –
पुलिस स्टेशन उमरेड : फिर्यादी वैशाली पच्चीशालवार, लक्ष्मीनगर, गडचिरोली 22/10/2026 को पति के साथ गडचिरोली से नागपुर जाते समय दोपहर 11:30 से 12:00 के बीच वाय-पॉइंट परिसर के हरीओम वेजिटेरियन हॉटेल में खाना खाने रुकीं। सोने के दागिने वाली हैंडबैग होटल में भूल गईं। लौटने पर बैग नहीं मिला। बैग में मंगलसूत्र, 2 बांगड़या, लक्ष्मीहार कुल 9,20,000/- के दागिने थे।

गंभीरता देखते हुए पुलिस निरीक्षक धनाजी जलक, प्रभारी अधिकारी उमरेड ने CCTV चेक किया – एक व्यक्ति बैग चुराकर ले गया। गोपनीय जानकारी से आरोपी उडासा निवासी निकला। आरोपी सखाराम पांडुरंग खिल्लारे, उम्र 47, वार्ड क्र.02, उडासा को चोरी की बैग और गुन्हे में प्रयुक्त दुपहिया सहित ताब्यात लिया। कुल 9,65,200/- का मुद्देमाल जब्त।

5. खून के गुन्हे में जन्मठेप की सजा पाकर 16 साल से फरार कैदी को स्थानीय गुन्हे शाखा ने पकड़ा –
पुलिस महासंचालक मुंबई के फरार आरोपी खोज मोहिम में स्थानीय गुन्हे शाखा प्रभारी अंकुश माने के पथक ने मौदा पुलिस स्टेशन के खून के गुन्हे में सजा पाया आरोपी इर्शाद वहाब शेख, उम्र 52, राजू नगर, हिंगना रोड को 22/10/2026 को बुटीबोरी हिंगणा परिसर से पकड़ा। न्यायालय ने जन्मठेप की सजा दी थी। 2010 में कारागृह से संचित रजे पर बाहर आया, वापस नहीं गया। कलम 224 भादवि का गुन्हा दर्ज था, 16 साल से फरार था। मौदा पुलिस के हवाले किया।

6. साइबर सुरक्षा जनजागृति महीना – अक्टूबर 2026 –
उमरेड, देवलापार, पारशिवनी में अभियान –
उमरेड : निरीक्षक धनाजी जलक और किरण महागावे ने ज्योतिबा फुले कॉलेज और शासकीय वसतीगृह में मार्गदर्शन किया।
देवलापार : सहा. निरीक्षक नारायण तुरकुडे ने गुरुकुल आश्रम शाला में कार्यक्रम लिया।
पारशिवनी : सहा. निरीक्षक धनश्री कुटेमाटे ने जिला परिषद उच्च माध्यमिक शाला नयाकुंड और धर्मवीर संभाजी क्रीड़ा मंडल में कार्यक्रम लिया।
साइबर वीडियो दिखाए, बनावट सोशल मीडिया प्रोफाइल, आर्थिक फसवणूक, फर्जी कॉल, अनोळखी लिंक, OTP, नोकरी की जाहिरात से सावध रहने, मॉर्फिंग, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, ट्रेडिंग फसवणूक से बचाव बताया। हेल्पलाइन 1930 और http://cybercrime.gov.in पर शिकायत की अपील।

7. अस्तित्व छुपाकर गुन्हा करने के इरादे से घूमने वाले पर गुन्हा –
पुलिस स्टेशन कलमेश्वर : 22/10/2026 को पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी घनश्याम दीनदयाल आमो, उम्र 33, झरीया मोहल्ला, वार्ड क्र.03, चारगांव तररी, नैनपुर मंडला, मध्यप्रदेश को रात में कळमेश्वर में छुपते हुए मिला। सूर्यास्त के बाद बिना कारण घूमना और नाम-पता पूछने पर उडवा-उडवी के जवाब देने पर कलम 122 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत गुन्हा दर्ज।

Continue Reading

Crime

NDS की बड़ी कार्रवाई, 4 साल में 1 लाख से अधिक मामलों में 6.10 करोड़ का जुर्माना, आज 3 दुकानों पर 15 हजार का दंड

Published

on

  • धरमपेठ में अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई, गांधीबाग और लकड़गंज में 2.4 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, महानगरपालिका ने जारी किया वर्षवार लेखा-जोखा

नागपुर, 23 अक्टूबर :

नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव शोध पथक (NDS) द्वारा अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है। 11 अक्टूबर 2022 से 23 अक्टूबर 2026 तक NDS ने कुल 1,01,402 मामलों में 6 करोड़ 10 लाख 96 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला है।

मनपा द्वारा जारी SUMMARY रिपोर्ट के अनुसार –

  • वर्ष 2022 (11 अक्टू. से 31 दिस.) : 13,029 मामले – 63,93,200 रुपये जुर्माना
  • वर्ष 2023 : 28,874 मामले – 1,71,89,800 रुपये जुर्माना
  • वर्ष 2024 : 23,418 मामले – 1,50,91,800 रुपये जुर्माना
  • वर्ष 2025 : 21,890 मामले – 1,40,15,000 रुपये जुर्माना
  • वर्ष 2026 (1 जनवरी से 30 सितंबर) : 13,002 मामले – 77,15,600 रुपये जुर्माना
  • अक्टूबर 2026 (1 से 23 अक्टूबर) : रोजाना 39 से 86 मामले, आज 23 अक्टूबर को 40 मामले दर्ज।

आज की कार्रवाई – दिनांक 23 अक्टूबर 2026 :

मनपा के सभी 10 जोन में चले अभियान में आज कुल 3 मामलों में 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

1. धरमपेठ जोन : M/s Sayli Rajadhyaksha (Mr. Sayyad Sadik) द्वारा बतुक भाई ज्वेलर्स के पास बिजली के खंभे पर बिना अनुमति बैनर/होर्डिंग लगाकर मनपा आदेश की अवहेलना करने पर आउटडोर एडवर्टाइजिंग पॉलिसी 2001 (Act-09) के तहत 5,000 रुपये का जुर्माना।

2. गांधीबाग जोन : प्रभाग क्र. 22, जूनी मंगळवारी स्थित M/s Shanti Kirana Store (Sh. Rahul Verma) पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल नियम 2006 के तहत प्लास्टिक बैन कार्रवाई। 1.000 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, प्रथम जुर्माना 5,000 रुपये।

3. लकड़गंज जोन : प्रभाग क्र. 24, कलमना स्थित M/s Verma Kirana Store (Sh. Kamlesh Verma) पर प्लास्टिक बैन कार्रवाई। 1.400 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 5,000 रुपये का जुर्माना।

इस प्रकार आज कुल 2.400 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर कुल 15,000 रुपये की वसूली की गई। लवमीनगर, हनुमान नगर, धंतोली, नेहरू नगर, सतरंजीपुरा, आसीनगर और मंगळवारी जोन में आज कोई मामला नहीं मिला।

Continue Reading

Crime

Action taken by NDS team of Lakadganj Zone No-08 against M/s Verma Kirana store at Kalamna, prabhag No- 24 on seized 1.400 Kgs of single use ban Plastic & imposed 1st fine of Rs 5,000/- under MPCB Rule-2006.

Published

on

Continue Reading
Advertisement

Nagpur, IN
01:34 pm, 24 Oct 2026
weather icon 33.2 °C
Partly Cloudy
Wind Gust 7.1 Km/h

Trending