Connect with us

Hindi

प्रवीण पोटे की ऐतिहासिक जीत, महाविकास आघाडी की सियासी साख तार-तार

Published

on

  • अमरावती विधान परिषद चुनाव

अमरावती, 22 जून 2026 : अमरावती विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण पोटे ने प्रचंड बहुमत से विजय हासिल की है। 421 मतों में से 390 मत प्राप्त कर पोटे ने न केवल अपनी जीत सुनिश्चित की, बल्कि कांग्रेस और महाविकास आघाडी के दावों की भी हवा निकाल दी।

जीत पहले से तय थी, पर आंकड़ों ने चौंकाया

राजनीतिक जानकारों के अनुसार पोटे की तैयारी बहुत पहले से चल रही थी। जीत के लिए उन्हें केवल 235 मत चाहिए थे और इसकी व्यवस्था भी पहले से कर ली गई थी। लेकिन 390 का आंकड़ा छूकर उन्होंने विपक्ष को पूरी तरह निरुत्तर कर दिया।

कौन हैं हर्षजीत देशमुख

इस चुनाव की सबसे बड़ी खबर पोटे की जीत नहीं, बल्कि कांग्रेस प्रत्याशी हर्षजीत देशमुख की कहानी है। देशमुख न तो राजनीतिज्ञ हैं और न ही कभी विधायक बनने की महत्वाकांक्षा रखते थे। वे कांग्रेस या महाविकास आघाडी के किसी भी दल के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं। वे एक शुद्ध उद्योजक हैं जिनकी आईटी क्षेत्र की कंपनी कई वर्षों से कार्यरत है। कंपनी रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल उनका कामकाज कुछ कम चल रहा है।

जबरन लड़ाया गया चुनाव

सूत्रों के अनुसार अमरावती के कांग्रेस नेताओं ने देशमुख को जबरदस्ती चुनाव मैदान में उतारा। शुरुआती 3 से 4 दिन उन्होंने प्रचार किया और कुछ लोगों से मिलकर “चिल्लर वाटप” भी किया, ऐसा प्रत्यक्षदर्शी नेताओं का कहना है। लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि कांग्रेस के नेता और नगरसेवक पहले उन्हें निचोड़ेंगे और फिर पोटे से सौदा कर उन्हें बीच मझधार में छोड़ देंगे।

प्रचार छोड़ नागपुर, फिर अस्पताल

यह भांपते ही देशमुख नागपुर चले गए और प्रत्यक्ष प्रचार से खुद को अलग कर लिया। कांग्रेस नेताओं के दबाव के कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया और “डिजिटल” माध्यम से प्रचार जारी रखने की घोषणा कर दी।

महाविकास आघाडी के 202 नगरसेवक भी गए पाले में

चुनाव परिणाम ने कांग्रेस की आंतरिक कलह को उजागर कर दिया। महाविकास आघाडी के पास कुल 202 नगरसेवक थे, फिर भी पोटे को 390 मत मिले। इसका सीधा अर्थ है कि विपक्ष के ज्यादातर नगरसेवक भाजपा के पाले में चले गए। बिना किसी लाज शरम के प्रतिद्वंदी के दावनी में बंध गए।

बिना ऑपरेशन लोटस ही ढह गया किला

बैरिस्टर विनोद तिवारी के अनुसार इस चुनाव में भाजपा ने न तो “ऑपरेशन लोटस” चलाया और न ही “ऑपरेशन टाइगर”। हकीकत यह है कि विपक्षी दल के नेता खुद ही दिशाहीन हो चुके हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कमोबेश यही स्थिति देखने को मिल रही है।

2029 के संकेत

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि कांग्रेस की यही प्रवृत्ति रही तो 2029 के सार्वत्रिक चुनाव के नतीजे आज ही घोषित मान लिए जाएं। अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इन घटनाओं को गंभीरता से लेता है या नहीं।

क्या कहते हैं आंकड़े

  • कुल मत: 421
  • प्रवीण पोटे: 390
  • हर्षजीत देशमुख: 0
  • जीत के लिए जरूरी: 235
  • महाविकास आघाडी के नगरसेवक: 202

इस चुनाव ने एक बात साफ कर दी है: अमरावती में विपक्ष का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह चरमरा चुका है और भाजपा की रणनीति के आगे लाचार नजर आ रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Business

नागपुर रेलवे स्टेशन की अंडरग्राउंड पार्किंग शुरू, 4 साल से लगा जाम खत्म

Published

on

  • 487.77 करोड़ के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा, वेस्ट साइड में दो-तरह की पार्किंग, टू-व्हीलर का 2 घंटे तक 10 रुपये और कार का पिक-अप-ड्रॉप 1 घंटे 50 रुपये, 120 मिनट से ज्यादा पार्किंग पर 1000 रुपये जुर्माना और टोइंग

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत पहली सुविधा वेस्ट साइड में शुरू हो गई है। 20 अक्टूबर से अंडरग्राउंड पार्किंग ऑपरेशनल हो गई है, जिससे स्टेशन के सामने पिछले चार साल से लग रहा ट्रैफिक जाम खत्म हो गया है।

यह सुविधा 487.77 करोड़ रुपये के नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया था। इसे रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने 44 महीनों में बनाकर मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन को सौंप दिया है।

दो हिस्सों में पार्किंग –

  1. अंडरग्राउंड टू-व्हीलर और कार पार्किंग :
  • टू-व्हीलर चार्ज : 2 घंटे तक 10 रुपये, 2-6 घंटे 15 रुपये, 6-12 घंटे 20 रुपये, 12-24 घंटे 35 रुपये। 24 घंटे के बाद 35 रुपये प्रतिदिन। हेलमेट चार्ज 24 घंटे के लिए 5 रुपये। QR कोड से ऑनलाइन पेमेंट भी।
  • फीचर्स : सफेद पिलर, LED लाइटिंग, फायर सेफ्टी पाइपलाइन, वेंटिलेशन फैन, मराठी-हिंदी-अंग्रेजी में नीले बोर्ड पर सफेद अक्षरों में “Car and Two Wheeler”, “Lift”, “Exit / No Entry” के साइन। अप्रोच रोड पर तीन तीर – पिक-अप-ड्रॉप, सिर्फ टू-व्हीलर और कार पार्किंग के लिए।
  1. एक्सेस कंट्रोल पिक-अप एंड ड्रॉप पार्किंग (सीमेंट रोड के पास) :
    यहां करीब 120 फोर-व्हीलर पार्क हो सकती हैं। चार्ज – 0-1 घंटा 50 रुपये, 1-2 घंटा 100 रुपये।

नियम सख्त : इस जोन में ऑटो, टैक्सी, बस, मिनीबस जैसे कमर्शियल पैसेंजर वाहनों और टू-व्हीलर को अनुमति नहीं। 120 मिनट (2 घंटे) से ज्यादा पार्किंग की अनुमति नहीं, उल्लंघन पर वाहन टो कर लिया जाएगा और 1,000 रुपये फ्लैट पेनाल्टी लगेगी।

Continue Reading

Business

सोलर डिफेंस ने भारतीय सेना को सौंपे ‘नागास्त्र-2’ एंटी-टैंक लॉइटर म्युनिशन के 21 यूनिट, 650 MM आर्मर भेदने में सक्षम

Published

on

  • 4 किलो टेंडम वारहेड, 50 KM तक फायर-एंड-फॉरगेट, 60 मिनट तक हवा में, दिन-रात निगरानी कैमरा और ECCM तकनीक से जैमिंग में भी कामयाब, महाजन फील्ड में ट्रायल पास

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

शहर की सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने गुरुवार को भारतीय सेना को ‘नागास्त्र-2′ एंटी-टैंक लॉइटर म्युनिशन सिस्टम के 21 यूनिट की खेप सौंपी। कंपनी के प्लांट से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में खेप रवाना की गई।

क्या है नागास्त्र-2 की ताकत –
यह सिस्टम दिन और रात निगरानी कैमरों और 4 किलोग्राम के टेंडम शेप्ड-चार्ज वारहेड से लैस है, जो 650 MM तक के रोल्ड होमोजीनियस आर्मर (RHA) से सुरक्षित टारगेट को भी भेद सकता है।

  • रेंज : रिकवर और रीयूज मोड में 25 KM, फायर-एंड-फॉरगेट मोड में 50 KM
  • एंड्योरेंस : 60 मिनट तक हवा में रहने में सक्षम
  • तकनीक : 360 डिग्री जिम्बल कैमरा, नाइट ऑपरेशन के लिए थर्मल कैमरा का ऑप्शन, वीडियो और टेलीमेट्री के लिए प्रोपराइटरी एन्क्रिप्शन, 2 मीटर CEP के साथ हाई-प्रिसिजन टारगेटिंग
  • 80% से ज्यादा स्वदेशी कंटेंट

सबसे बड़ी खूबी – ECCM –
नागास्त्र-2 की सबसे अहम तकनीकी विशेषता इसकी इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-काउंटरमेजर्स (ECCM) क्षमता है। यह इलेक्ट्रॉनिकली कॉन्टेस्टेड बैटलफील्ड में कम्युनिकेशन जैमिंग, GPS जैमिंग और स्पूफिंग जैसे इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर खतरों के बीच भी ऑपरेट कर सकती है।

कंपनी के अनुसार नागास्त्र-2 ने अगस्त 2026 में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (MFFR) में तकनीकी ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे किए, जहां यूजर्स ने सभी ऑपरेशनल और ECCM पैरामीटर देखे। सिस्टम का परीक्षण लद्दाख और उत्तर प्रदेश के झांसी के पास बबीना सहित कई जगहों पर किया गया है।

2025 में भारतीय सेना ने SDAL को लगभग 450 नागास्त्र-1R लॉइटरिंग म्युनिशन का ऑर्डर दिया था। नागास्त्र-1R किफायती और लांचर सिस्टम के पूर्ण रीयूज वाला सिस्टम है। नागास्त्र-2 की डिलीवरी भारत की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को मजबूत करने और सेना को एडवांस, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन लॉइटर म्युनिशन से लैस करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

Continue Reading

Hindi

3 साल में 2,242 आपसी सहमति तलाक मंजूर किए, 7,321 केस अभी भी पेंडिंग

Published

on

  • RTI में खुलासा – 2024 में 877, 2025 में 849 और 2026 में 15 अक्टूबर तक 516 तलाक, स्टाफ की 83 में से 22 पोस्ट खाली, स्टेनो और क्लर्क की कमी से दबाव बढ़ा

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर फैमिली कोर्ट ने जनवरी 2024 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच कुल 2,242 आपसी सहमति (म्यूचुअल कंसेंट) तलाक याचिकाओं को मंजूरी दी है, जबकि कोर्ट में अभी भी 7,321 मामले लंबित हैं, जिनमें 408 मामले ऐसे हैं जो 5 साल या उससे अधिक समय से अनसुलझे हैं। यह आंकड़ा अभय कोलारकर द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में सामने आया है।

फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए डेटा के अनुसार –

  • 2024 में 877 म्यूचुअल तलाक मंजूर, 95 खारिज।
  • 2025 में 849 मंजूर, 87 खारिज।
  • 1 जनवरी से 15 अक्टूबर 2026 तक 516 मंजूर, 65 खारिज।

केसों का बोझ –
कोर्ट ने 2024 में 5,532 केस दर्ज किए और 3,838 निपटाए। 2025 में 3,433 दर्ज और 3,554 निपटाए। 1 जनवरी से 15 अक्टूबर 2026 तक 3,512 केस दर्ज और 4,068 निपटाए। 2026 के साढ़े नौ महीनों में दर्ज से ज्यादा केस निपटाने के बावजूद बैकलॉग काफी है।

15 अक्टूबर 2026 तक लंबित 7,321 केसों में से 3,303 केस 1 से 3 साल से पेंडिंग हैं।

भरण-पोषण और कस्टडी –
भरण-पोषण मामलों में 2024 में 590, 2025 में 826 और 2026 में 747 आवेदन मंजूर हुए। चाइल्ड कस्टडी में 2024 में 52, 2025 में 61 और 15 अक्टूबर 2026 तक 60 आवेदन मंजूर हुए। आंकड़ों में पहले दाखिल मामलों का निपटारा भी शामिल है, इसलिए सीधे नए आवेदनों से तुलना नहीं की जा सकती।

स्टाफ की भारी कमी से दबाव –

RTI जवाब के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 तक फैमिली कोर्ट में क्लास II से क्लास IV तक के 83 स्वीकृत पदों में से 22 पद खाली हैं।

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के 7 में से 4 पद खाली
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 5 में से 2 पद खाली
  • जूनियर क्लर्क के 17 में से 5 पद खाली
  • डिप्टी रजिस्ट्रार का 1 पद खाली
  • शिरस्तेदार के 7 में से 2 पद खाली
  • डिपोजिशन राइटर के 5 में से 2 पद खाली
  • प्यून के 15 में से 4 और स्वीपर के 4 में से 2 पद खाली

कोर्ट ने बताया कि 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 के बीच स्टाफ कैडर की एक भी खाली पोस्ट नहीं भरी गई।

Continue Reading
Advertisement

Nagpur, IN
10:23 am, 24 Oct 2026
weather icon 30.2 °C
Clear Sky
Wind Gust 6 Km/h

Trending