भूकंप तथा कोविड काल में भारत द्वारा दी गई सहायता के लिए जताया आभार,भगवान बुद्ध दोनों देशों को जोड़ने वाली आध्यात्मिक कड़ी : राज्यपाल
म्यांमार और भारत, दोनों ही देश कभी उपनिवेश रहे हैं। स्वतंत्रता-पूर्व तथा स्वतंत्रता के बाद भी दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध बने रहे हैं। इन संबंधों को नई गति देने के लिए पश्चिम भारत के प्रवेश द्वार मुंबई का दौरा किया है। यह भारत यात्रा आर्थिक सहयोग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। यह बात म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने कही।
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर लोकभवन में म्यांमार के राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया था। उससे पूर्व आयोजित बैठक में राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग बोल रहे थे।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और म्यांमार के बीच लगभग 1,600 किलोमीटर लंबी स्थलीय सीमा तथा एक विस्तृत समुद्री सीमा है। दोनों देशों के बीच व्यापार और पारस्परिक सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट का दौरा किया तथा एक व्यापार सम्मेलन में भी भाग लिया।
राष्ट्रपति ने पिछले वर्ष म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन ब्रह्मा” का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए चिकित्सा दल, अस्थायी अस्पताल, आवश्यक राहत सामग्री तथा मानवीय सहायता भेजकर म्यांमार की मदद की, जिसके लिए उन्होंने भारत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा म्यांमार को उपलब्ध कराई गई वैक्सीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और खाद्यान्न सहायता के लिए भी भारत सरकार और भारतीय जनता का आभार व्यक्त किया।
भगवान बुद्ध दोनों देशों को जोड़ने वाली आध्यात्मिक कड़ी : राज्यपाल*
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि भगवान बुद्ध भारत और म्यांमार को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत में विपश्यना साधना पद्धति लगभग लुप्त हो रही थी, तब म्यांमार ने उसे संरक्षित रखा और आज पूरी दुनिया उस परंपरा का लाभ प्राप्त कर रही है।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े विभिन्न पवित्र स्थलों को जोड़ने वाला भारत का बौद्ध सर्किट दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ (Neighbourhood First) और ‘एक्ट ईस्ट’ (Act East) नीतियों में म्यांमार का विशेष स्थान है। म्यांमार, भारत के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया और आसियान (ASEAN) देशों तक पहुंच का प्रवेश द्वार है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि म्यांमार के राष्ट्रपति की यह भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
बैठक में म्यांमार राष्ट्रपति कार्यालय के केंद्रीय मंत्री खिन माउंग यी, विदेश मंत्री टिन माउंग स्वे, रक्षा बलों के लेफ्टिनेंट जनरल मो म्यिंट स्वे, म्यांमार में भारत के राजदूत, भारत में म्यांमार के राजदूत तथा महाराष्ट्र सरकार के राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल उपस्थित थे।
बैठक के बाद आयोजित स्नेहभोज में राज्यपाल की पत्नी सुधा देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े, म्यांमार में भारत के राजदूत अभय ठाकुर, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती तथा मैरिटाइम एयर ऑपरेशन्स के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर वाइस मार्शल प्रशांत वडोदकर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
कुल 2.55 लाख में से 1.65 लाख ने किया मतदान, पुरुष 69% – महिला 59%, पहले 65% का अनुमान था, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुलकर्णी ने जारी किया आंकड़ा
नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :
नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुए मतदान की अंतिम टक्केवारी जारी हो गई है। सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा अपर आयुक्त (सा.प्र.) नागपुर विभाग, प्रदीप कुलकर्णी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 64.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,65,672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा।
जिलावार फाइनल आंकड़ा – जिला कुल मतदाता मतदान प्रतिशत नागपुर 1,44,466 87,187 60.35% – सबसे कम भंडारा 21,349 14,319 67.07% गोंदिया 22,176 15,810 71.29% वर्धा 21,742 14,861 68.35% चंद्रपुर 32,262 23,568 73.05% – सबसे ज्यादा गड़चिरोली 13,608 9,927 72.95% कुल2,55,6031,65,67264.82% जेंडर वाइज विश्लेषण –
पुरुष मतदाता : 1,47,280 में से 1,01,672 ने किया मतदान – 69.03%
महिला मतदाता : 1,08,301 में से 63,999 ने किया मतदान – 59.09%
अन्य : 22 में से 1 – 4.55%
पहले अनौपचारिक तौर पर 65% मतदान का अनुमान लगाया जा रहा था, जो फाइनल आंकड़े में 64.82% पर आकर स्थिर हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य 50-55% के औसत से काफी अधिक है।
सबसे कम मतदान नागपुर जिले में 60.35% रहा, जबकि सबसे ज्यादा मतदान चंद्रपुर में 73.05% दर्ज किया गया। गोंदिया 71.29% और गड़चिरोली 72.95% के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे।
अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां इस बढ़े हुए मतदान का असर भाजपा-कांग्रेस दोनों के भाग्य पर तय होगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, रोबोटिक सर्जरी, AI-आधारित MRI-CT और भारत का पहला सिंगल-पोर्ट रोबोट उपलब्ध
नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए न्यूएरा हॉस्पिटल्स ने गुरुवार को नागपुर के वर्धमान नगर में 300 बेड वाले नए अस्पताल का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सा विशेषज्ञ और सम्मानित अतिथि शामिल हुए।
2016 में 50 बेड के अस्पताल से शुरू हुआ न्यूएरा हॉस्पिटल्स का सफर अब मध्य भारत का एक प्रमुख हेल्थकेयर समूह बन चुका है। नए अस्पताल का उद्देश्य नागपुर, विदर्भ और मध्य भारत के मरीजों को आधुनिक, सुलभ और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराना है।
अत्याधुनिक सुविधाएं अस्पताल में भारत का पहला सिंगल-पोर्ट सर्जिकल रोबोट और मल्टी-पोर्ट रोबोटिक सर्जरी सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ AI आधारित 3T डिजिटल MRI, 256-स्लाइस CT स्कैनर और होलॉजिक 3D मैमोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। ऑपरेशन थिएटर और ICU में AI आधारित मरीज निगरानी प्रणाली, रोबोटिक फिजियोथेरेपी और आधुनिक पुनर्वास सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।
प्रबंधन का बयान प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद संचेती ने कहा कि यह अस्पताल नई तकनीक, डॉक्टरों के अनुभव और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के तालमेल का प्रतीक है। निदेशकडॉ. निलेश अग्रवाल ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से मरीजों को पास में ही बेहतर इलाज के विकल्प मिलेंगे। निदेशक डॉ. निधीश मिश्रा ने बताया कि हृदय रोग सहित सभी विभागों में एक ही छत के नीचे समग्र इलाज की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए घर जैसा आरामदायक माहौल, गुणवत्तापूर्ण भोजन और ठहरने की सुविधा भी दी गई है।
न्यूएरा हॉस्पिटल्स का यह नया अस्पताल मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
487.77 करोड़ के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा, वेस्ट साइड में दो-तरह की पार्किंग, टू-व्हीलर का 2 घंटे तक 10 रुपये और कार का पिक-अप-ड्रॉप 1 घंटे 50 रुपये, 120 मिनट से ज्यादा पार्किंग पर 1000 रुपये जुर्माना और टोइंग
नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :
नागपुर रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत पहली सुविधा वेस्ट साइड में शुरू हो गई है। 20 अक्टूबर से अंडरग्राउंड पार्किंग ऑपरेशनल हो गई है, जिससे स्टेशन के सामने पिछले चार साल से लग रहा ट्रैफिक जाम खत्म हो गया है।
यह सुविधा 487.77 करोड़ रुपये के नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया था। इसे रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने 44 महीनों में बनाकर मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन को सौंप दिया है।
दो हिस्सों में पार्किंग –
अंडरग्राउंड टू-व्हीलर और कार पार्किंग :
टू-व्हीलर चार्ज : 2 घंटे तक 10 रुपये, 2-6 घंटे 15 रुपये, 6-12 घंटे 20 रुपये, 12-24 घंटे 35 रुपये। 24 घंटे के बाद 35 रुपये प्रतिदिन। हेलमेट चार्ज 24 घंटे के लिए 5 रुपये। QR कोड से ऑनलाइन पेमेंट भी।
फीचर्स : सफेद पिलर, LED लाइटिंग, फायर सेफ्टी पाइपलाइन, वेंटिलेशन फैन, मराठी-हिंदी-अंग्रेजी में नीले बोर्ड पर सफेद अक्षरों में “Car and Two Wheeler”, “Lift”, “Exit / No Entry” के साइन। अप्रोच रोड पर तीन तीर – पिक-अप-ड्रॉप, सिर्फ टू-व्हीलर और कार पार्किंग के लिए।
एक्सेस कंट्रोल पिक-अप एंड ड्रॉप पार्किंग (सीमेंट रोड के पास) : यहां करीब 120 फोर-व्हीलर पार्क हो सकती हैं। चार्ज – 0-1 घंटा 50 रुपये, 1-2 घंटा 100 रुपये।
नियम सख्त : इस जोन में ऑटो, टैक्सी, बस, मिनीबस जैसे कमर्शियल पैसेंजर वाहनों और टू-व्हीलर को अनुमति नहीं। 120 मिनट (2 घंटे) से ज्यादा पार्किंग की अनुमति नहीं, उल्लंघन पर वाहन टो कर लिया जाएगा और 1,000 रुपये फ्लैट पेनाल्टी लगेगी।