Connect with us

Business

HDFC बैंक ने लॉन्च किया फ्लेक्सी इलेक्ट्रिक कार लोन

Published

on

  • बॉडी और बैटरी के लिए अलग लोन, बैटरी की ईएमआई लंबी अवधि में, 9700 ब्रांच में उपलब्ध

मुंबई, 28 अक्टूबर :

एचडीएफसी बैंक ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए देश का पहला फ्लेक्सी इलेक्ट्रिक कार लोन लॉन्च किया है। इसमें ईवी की बॉडी और बैटरी के लिए अलग-अलग लोन दिया जाएगा। बैटरी लोन को लंबे समय में चुकाया जा सकेगा, जिससे ईएमआई को कस्टमाइज किया जा सकेगा।

बैंक के अनुसार बैटरी ईवी का सबसे महंगा हिस्सा है, जिससे खरीद लागत बढ़ती है। नए प्रोडक्ट में बैटरी की ईएमआई को आईसीई गाड़ी की रनिंग कॉस्ट के बराबर रखा जाएगा। यह बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के अनुरूप है।

खास बातें –

  • सिर्फ ईवी खरीद के लिए प्रोडक्ट
  • अलग-अलग लोन टेन्योर का विकल्प
  • बड़े OEMs के ईवी पोर्टफोलियो तक पहुंच

रिटेल एसेट्स और रूरल बैंकिंग के ग्रुप हेड अरविंद वोहरा ने कहा कि भारत में ईवी क्रांति को सरकारी प्रोत्साहन और बेहतर तकनीक का सपोर्ट मिल रहा है, यह लोन ओनरशिप को आसान और किफायती बनाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Business

ICICI लाइफ ने लॉन्च किया गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान

Published

on

  • आजीवन गारंटी आय के साथ निफ्टी 50 से जुड़ी वेरिएबल आय का मिलेगा लाभ

मुंबई, 28 अक्टूबर :

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने ‘गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन’ प्लान लॉन्च किया है। यह गारंटीशुदा एन्युटी और वेरिएबल एन्युटी का मिश्रण है।

ग्राहक 60% से 100% तक गारंटीशुदा आय चुन सकते हैं, शेष हिस्सा निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स से जुड़ा होगा, जिससे महंगाई के दौर में आय बढ़ने की संभावना रहेगी।

मुख्य उत्पाद अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा कि बढ़ती जीवन प्रत्याशा में स्थिरता और बाजार से जुड़ी वृद्धि दोनों जरूरी हैं।

इसमें सिंगल-लाइफ, जॉइंट-लाइफ, खरीद मूल्य की वापसी, 5 साल की एन्युटी का 99% तक एडवांस में लेने की सुविधा और मासिक/तिमाही/छमाही/वार्षिक भुगतान के विकल्प मिलेंगे।

Continue Reading

Business

विश्वास की चमक के 10 साल पूरे, बेलपांडे ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ आज

Published

on

  • गोधनी रेलवे, भारत पेट्रोल पंप, नागपुर में नई ब्रांच का उद्घाटन, सोने पर 25%, चांदी पर 50% और डायमंड पर 100% मेकिंग चार्ज फ्री, ग्राहकों के लिए विशेष उपहार और फैमिली सेल्फी कॉर्नर

नागपुर, 25 अक्टूबर 2026 :

शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान बेलपांडे ज्वेलर्स (BJ) के एक दशक के विश्वास, गुणवत्ता और परंपरा के सफर का नया अध्याय आज से शुरू हो रहा है। गोधनी रेलवे, भारत पेट्रोल पंप, नागपुर स्थित नए भव्य शोरूम का भव्य शुभारंभ 25 अक्टूबर 2026 को हो रहा है। प्रबंधन ने इस शुभ अवसर पर सभी ग्राहकों और शुभचिंतकों को सादर आमंत्रित किया है।

बेलपांडे ज्वेलर्स पिछले 10 वर्षों से “विश्वास की चमक… हमेशा आपके साथ…” के ध्येय के साथ सोना, चांदी और डायमंड के पारंपरिक विश्वास और आधुनिक डिजाइन वाले आभूषणों के लिए जाना जाता है।

शुभारंभ ऑफर – खास छूट :

  1. सोने के आभूषण पर 25% डिस्काउंट + मेकिंग चार्ज पर भी 25% डिस्काउंट
  2. चांदी की खरीददारी पर 50% डिस्काउंट + मेकिंग चार्ज पर भी 50% डिस्काउंट
  3. डायमंड की खरीददारी पर 100% डिस्काउंट मेकिंग चार्ज पर

शोरूम की विशेषताएं :

  • नए डिजाइन : लेटेस्ट और ट्रेंडिंग ज्वेलरी कलेक्शन
  • सभी प्रकार की ज्वेलरी उपलब्ध : हार, अंगूठी, ब्रेसलेट, कुंडल, मंगलसूत्र, पायल
  • 100% हॉलमार्क ज्वेलरी : शुद्धता और विश्वसनीयता की गारंटी
  • विशेष उपहार : शुभारंभ के दिन आने वाले ग्राहकों के लिए खास तोहफा, शॉपिंग के साथ स्पेशल गिफ्ट

शुभारंभ के दिन विशेष आकर्षण :
आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर माननीय अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि का आगमन होगा, साथ ही लाइव एंकरिंग और मनोरंजन कार्यक्रम, स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था और परिवार के लिए खास फैमिली सेल्फी कॉर्नर बनाया गया है।

प्रबंधक ने कहा, “एक दशक से आपकी सेवा में, आपके विश्वास ने ही हमें यहाँ तक पहुँचाया है। आइए, शुभारंभ की खुशी में हमारे साथ जुड़िए।”

संपर्क : 9698181920, 7219055556
पता : Belpande Jewellers, Godhani Railway, Bharat Petrol Pump, नागपुर

Continue Reading

Business

नागपुर रेलवे स्टेशन की अंडरग्राउंड पार्किंग शुरू, 4 साल से लगा जाम खत्म

Published

on

  • 487.77 करोड़ के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा, वेस्ट साइड में दो-तरह की पार्किंग, टू-व्हीलर का 2 घंटे तक 10 रुपये और कार का पिक-अप-ड्रॉप 1 घंटे 50 रुपये, 120 मिनट से ज्यादा पार्किंग पर 1000 रुपये जुर्माना और टोइंग

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत पहली सुविधा वेस्ट साइड में शुरू हो गई है। 20 अक्टूबर से अंडरग्राउंड पार्किंग ऑपरेशनल हो गई है, जिससे स्टेशन के सामने पिछले चार साल से लग रहा ट्रैफिक जाम खत्म हो गया है।

यह सुविधा 487.77 करोड़ रुपये के नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया था। इसे रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने 44 महीनों में बनाकर मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन को सौंप दिया है।

दो हिस्सों में पार्किंग –

  1. अंडरग्राउंड टू-व्हीलर और कार पार्किंग :
  • टू-व्हीलर चार्ज : 2 घंटे तक 10 रुपये, 2-6 घंटे 15 रुपये, 6-12 घंटे 20 रुपये, 12-24 घंटे 35 रुपये। 24 घंटे के बाद 35 रुपये प्रतिदिन। हेलमेट चार्ज 24 घंटे के लिए 5 रुपये। QR कोड से ऑनलाइन पेमेंट भी।
  • फीचर्स : सफेद पिलर, LED लाइटिंग, फायर सेफ्टी पाइपलाइन, वेंटिलेशन फैन, मराठी-हिंदी-अंग्रेजी में नीले बोर्ड पर सफेद अक्षरों में “Car and Two Wheeler”, “Lift”, “Exit / No Entry” के साइन। अप्रोच रोड पर तीन तीर – पिक-अप-ड्रॉप, सिर्फ टू-व्हीलर और कार पार्किंग के लिए।
  1. एक्सेस कंट्रोल पिक-अप एंड ड्रॉप पार्किंग (सीमेंट रोड के पास) :
    यहां करीब 120 फोर-व्हीलर पार्क हो सकती हैं। चार्ज – 0-1 घंटा 50 रुपये, 1-2 घंटा 100 रुपये।

नियम सख्त : इस जोन में ऑटो, टैक्सी, बस, मिनीबस जैसे कमर्शियल पैसेंजर वाहनों और टू-व्हीलर को अनुमति नहीं। 120 मिनट (2 घंटे) से ज्यादा पार्किंग की अनुमति नहीं, उल्लंघन पर वाहन टो कर लिया जाएगा और 1,000 रुपये फ्लैट पेनाल्टी लगेगी।

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending