Connect with us

Hindi

GMC में पानी-शौचालय संकट पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सख्ती, दो दिन में ठंडा पानी और सुलभ शौचालय शुरू करने के आदेश

Published

on

मंगेश चिवटे ने लगाई अधिकारियों की क्लास: “गरीब मरीज को बाहर से दवा लेने न भेजें, सब GMC में मिलेगी

नागपुर : शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालय (GMC), नागपुर में मरीजों व उनके परिजनों को हो रही गंभीर समस्याओं पर शुक्रवार को राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रालय मुंबई स्थित वैद्यकीय मदत कक्ष कार्यालय से GMC प्रशासन को वीडियो कॉल कर सीधे निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता कक्ष के विशेष कार्य अधिकारी मंगेश चिवटे भी मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

क्या है पूरा मामला?

शिवसेना (वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे) वैद्यकीय मदत कक्ष की ओर से पूर्व विदर्भ प्रमुख प्रवीण लता बालमुकुंद शर्मा के नेतृत्व में आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सार्वजनिक आरोग्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, विशेष कार्य अधिकारी मंगेश चिवटे, GMC अधिष्ठाता डॉ. राज गजभिये व अधीक्षक डॉ. अविनाश गावंडे को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में GMC की 6 प्रमुख समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। इसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल कर अस्पताल प्रशासन से जवाब-तलब किया।

उपमुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

1. दवाइयों पर रोक: “गोरगरीब मरीजों को बाहर से कोई भी दवा लेने के लिए न भेजा जाए। सभी आवश्यक दवाइयाँ GMC में ही उपलब्ध कराई जाएं।”

2. मशीनें बंद मिलने पर कार्रवाई: “अगर GMC में दवा नहीं मिली या कोई मशीनरी यंत्र बंद पाया गया तो तुरंत संपर्क करें। शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई होगी।”

3. 48 घंटे की डेडलाइन: अस्पताल में दो दिन के भीतर पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था और नवनिर्मित सुलभ शौचालय का उद्घाटन करने के आदेश दिए गए। स्वच्छता के लिए भी तुरंत निर्देश जारी किए गए।

ज्ञापन में उठाई गई 6 प्रमुख समस्याएं

शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष ने GMC की जमीनी हकीकत सामने रखी:

1. पीने के पानी की भीषण किल्लत: अस्पताल में लगे वॉटर कूलर महीनों से बंद हैं। मरीजों व परिजनों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। मांग की गई कि बंद कूलर तुरंत चालू हों और जरूरत वाली जगहों पर नए कूलर लगाए जाएं।

2. वार्ड और शौचालयों में गंदगी: वार्ड, प्रसाधनगृह व पूरे परिसर में अस्वच्छता का आलम है। नियमित व सख्त सफाई के निर्देश मांगे गए।

3. असामाजिक तत्वों का जमावड़ा: रात के समय अस्पताल परिसर में शराब व नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा लगता है। इससे मरीजों व महिला परिजनों में डर का माहौल है। सुरक्षा बढ़ाने व कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

4. सुलभ शौचालय बंद:लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया नया सुलभ शौचालय अब तक शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण लोग खुले में शौच को मजबूर हैं। इसे तुरंत शुरू करने को कहा गया।

5. खराब पड़ी इलाज की मशीनें: GMC व सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में MRI, CT स्कैन समेत कई जरूरी मशीनें बंद पड़ी हैं। मजबूरी में गरीब मरीजों को बाहर निजी सेंटरों पर ₹1500 से ₹3000 तक खर्च करने पड़ते हैं। सभी मशीनें तुरंत दुरुस्त करने की मांग की गई।

6. वार्ड में अनुशासनहीनता: एक मरीज के साथ 4-5 परिजन रात में वार्ड के बेड पर ही सो जाते हैं। इससे दूसरे मरीजों को दिक्कत होती है। नियम बनाया जाए कि मरीज के साथ केवल एक ही परिजन रहे।

गरीब मरीजों के जिव्हाळ्याचा प्रश्न

ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विदर्भ प्रमुख प्रवीण लता बालमुकुंद शर्मा ने कहा, “ये सभी समस्याएं सामान्य व गरीब मरीजों से सीधे जुड़ी हैं। शासन इन्हें गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करे और की गई कार्रवाई का रिपोर्ट हमारे कार्यालय को भेजे, ताकि हम आगे फॉलोअप कर सकें।”

कौन-कौन रहा मौजूद*

दौरान जिलाप्रमुख सचिन भाऊ शर्मा, संपर्क प्रमुख रमेश डोके, फयाज खान, जगदीश गुप्ता, रमेश कनेरे, राजेंद्र इंगोले, संजय गवई, विवेक दस्तुरे, डॉ. वलिउन रहमान, सिराज खान, नितीन खोंडे, कपूर सिंग, यासीर खान, नेहा अंबादे, उषा धुर्वे, शिल्पा रामेलवार, वैशाली फुलझेले, कांचन मस्के, महिमा शर्मा समेत शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष के कई पदाधिकारी व रुग्णसेवक उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi

नागपुर स्नातक चुनाव में 64.82% फाइनल मतदान, चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग, नागपुर सबसे पीछे

Published

on

  • कुल 2.55 लाख में से 1.65 लाख ने किया मतदान, पुरुष 69% – महिला 59%, पहले 65% का अनुमान था, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुलकर्णी ने जारी किया आंकड़ा

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुए मतदान की अंतिम टक्केवारी जारी हो गई है। सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा अपर आयुक्त (सा.प्र.) नागपुर विभाग, प्रदीप कुलकर्णी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 64.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,65,672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा।

जिलावार फाइनल आंकड़ा –
जिला कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
नागपुर 1,44,466 87,187 60.35% – सबसे कम
भंडारा 21,349 14,319 67.07%
गोंदिया 22,176 15,810 71.29%
वर्धा 21,742 14,861 68.35%
चंद्रपुर 32,262 23,568 73.05% – सबसे ज्यादा
गड़चिरोली 13,608 9,927 72.95%
कुल 2,55,603 1,65,672 64.82%
जेंडर वाइज विश्लेषण –

  • पुरुष मतदाता : 1,47,280 में से 1,01,672 ने किया मतदान – 69.03%
  • महिला मतदाता : 1,08,301 में से 63,999 ने किया मतदान – 59.09%
  • अन्य : 22 में से 1 – 4.55%

पहले अनौपचारिक तौर पर 65% मतदान का अनुमान लगाया जा रहा था, जो फाइनल आंकड़े में 64.82% पर आकर स्थिर हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य 50-55% के औसत से काफी अधिक है।

सबसे कम मतदान नागपुर जिले में 60.35% रहा, जबकि सबसे ज्यादा मतदान चंद्रपुर में 73.05% दर्ज किया गया। गोंदिया 71.29% और गड़चिरोली 72.95% के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे।

अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां इस बढ़े हुए मतदान का असर भाजपा-कांग्रेस दोनों के भाग्य पर तय होगा।

Continue Reading

Health

न्यूएरा हॉस्पिटल्स का वर्धमान नगर में 300 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल शुरू

Published

on

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, रोबोटिक सर्जरी, AI-आधारित MRI-CT और भारत का पहला सिंगल-पोर्ट रोबोट उपलब्ध

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए न्यूएरा हॉस्पिटल्स ने गुरुवार को नागपुर के वर्धमान नगर में 300 बेड वाले नए अस्पताल का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सा विशेषज्ञ और सम्मानित अतिथि शामिल हुए।

2016 में 50 बेड के अस्पताल से शुरू हुआ न्यूएरा हॉस्पिटल्स का सफर अब मध्य भारत का एक प्रमुख हेल्थकेयर समूह बन चुका है। नए अस्पताल का उद्देश्य नागपुर, विदर्भ और मध्य भारत के मरीजों को आधुनिक, सुलभ और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराना है।

अत्याधुनिक सुविधाएं
अस्पताल में भारत का पहला सिंगल-पोर्ट सर्जिकल रोबोट और मल्टी-पोर्ट रोबोटिक सर्जरी सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ AI आधारित 3T डिजिटल MRI, 256-स्लाइस CT स्कैनर और होलॉजिक 3D मैमोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। ऑपरेशन थिएटर और ICU में AI आधारित मरीज निगरानी प्रणाली, रोबोटिक फिजियोथेरेपी और आधुनिक पुनर्वास सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

प्रबंधन का बयान
प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद संचेती ने कहा कि यह अस्पताल नई तकनीक, डॉक्टरों के अनुभव और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के तालमेल का प्रतीक है।
निदेशक डॉ. निलेश अग्रवाल ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से मरीजों को पास में ही बेहतर इलाज के विकल्प मिलेंगे।
निदेशक डॉ. निधीश मिश्रा ने बताया कि हृदय रोग सहित सभी विभागों में एक ही छत के नीचे समग्र इलाज की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए घर जैसा आरामदायक माहौल, गुणवत्तापूर्ण भोजन और ठहरने की सुविधा भी दी गई है।

न्यूएरा हॉस्पिटल्स का यह नया अस्पताल मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Continue Reading

Business

नागपुर रेलवे स्टेशन की अंडरग्राउंड पार्किंग शुरू, 4 साल से लगा जाम खत्म

Published

on

  • 487.77 करोड़ के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा, वेस्ट साइड में दो-तरह की पार्किंग, टू-व्हीलर का 2 घंटे तक 10 रुपये और कार का पिक-अप-ड्रॉप 1 घंटे 50 रुपये, 120 मिनट से ज्यादा पार्किंग पर 1000 रुपये जुर्माना और टोइंग

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत पहली सुविधा वेस्ट साइड में शुरू हो गई है। 20 अक्टूबर से अंडरग्राउंड पार्किंग ऑपरेशनल हो गई है, जिससे स्टेशन के सामने पिछले चार साल से लग रहा ट्रैफिक जाम खत्म हो गया है।

यह सुविधा 487.77 करोड़ रुपये के नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया था। इसे रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने 44 महीनों में बनाकर मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन को सौंप दिया है।

दो हिस्सों में पार्किंग –

  1. अंडरग्राउंड टू-व्हीलर और कार पार्किंग :
  • टू-व्हीलर चार्ज : 2 घंटे तक 10 रुपये, 2-6 घंटे 15 रुपये, 6-12 घंटे 20 रुपये, 12-24 घंटे 35 रुपये। 24 घंटे के बाद 35 रुपये प्रतिदिन। हेलमेट चार्ज 24 घंटे के लिए 5 रुपये। QR कोड से ऑनलाइन पेमेंट भी।
  • फीचर्स : सफेद पिलर, LED लाइटिंग, फायर सेफ्टी पाइपलाइन, वेंटिलेशन फैन, मराठी-हिंदी-अंग्रेजी में नीले बोर्ड पर सफेद अक्षरों में “Car and Two Wheeler”, “Lift”, “Exit / No Entry” के साइन। अप्रोच रोड पर तीन तीर – पिक-अप-ड्रॉप, सिर्फ टू-व्हीलर और कार पार्किंग के लिए।
  1. एक्सेस कंट्रोल पिक-अप एंड ड्रॉप पार्किंग (सीमेंट रोड के पास) :
    यहां करीब 120 फोर-व्हीलर पार्क हो सकती हैं। चार्ज – 0-1 घंटा 50 रुपये, 1-2 घंटा 100 रुपये।

नियम सख्त : इस जोन में ऑटो, टैक्सी, बस, मिनीबस जैसे कमर्शियल पैसेंजर वाहनों और टू-व्हीलर को अनुमति नहीं। 120 मिनट (2 घंटे) से ज्यादा पार्किंग की अनुमति नहीं, उल्लंघन पर वाहन टो कर लिया जाएगा और 1,000 रुपये फ्लैट पेनाल्टी लगेगी।

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending