Connect with us

Hindi

सोनेगाव-आमराई में 300 साल पुरानी भोसलेकालीन ऐतिहासिक बावड़ी की मनपा ने ली सुध, पुनर्जीवन के निर्देश

Published

on

नागपुर: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास, ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर सोनेगाव-आमराई मार्ग के निकट स्थित लगभग 300 वर्ष पुरानी भोसलेकालीन ऐतिहासिक बावड़ी की सुध आखिरकार नागपुर महानगरपालिका ने ले ली है। दुर्लक्ष के कारण जर्जर हो चुकी इस धरोहर का शनिवार को मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।

किन अधिकारियों ने दौरा कियामनपा स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी, नगरसेवक अमोल श्यामकुळे, ईश्वर ढेंगळे, लक्ष्मीनगर झोन के उपायुक्त श्री जाधव और अग्निशमन प्रमुख श्री बारापात्रे व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बावड़ी की स्थिति का जायजा लिया।

क्या हैं निर्देश

निरीक्षण के बाद स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी ने इस ऐतिहासिक बावड़ी के जल्द से जल्द पुनर्जीवन और संवर्धन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस धरोहर को बचाना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भोसलेकाल की वास्तुकला और जल-प्रबंधन को देख सकें।

बावड़ी का ऐतिहासिक महत्व

  • निर्माणकाल: नागपुर के राजा रघुजी भोंसले के शासनकाल में निर्मित, लगभग 300 साल पुरानी।
  • वास्तुकला: दगड़ी पायऱ्यां और मजबूत पत्थर की दीवारें भोसलेकालीन निर्माण शैली का नमूना हैं। एक समय यह शहर की नियोजित जलव्यवस्था का अहम हिस्सा थी।
  • परिसर: बावड़ी के पास प्राचीन हनुमान मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर और हरा-भरा आमराई क्षेत्र है, जिससे इसका पर्यावरणीय महत्व भी बढ़ जाता है।

वर्तमान हालत चिंताजनक

फिलहाल यह बावड़ी कचरा, प्लास्टिक, काई और शराब-बीयर की बोतलों से पटी हुई है। दीवारों के कई हिस्से ढह चुके हैं और सीढ़ियां भी खतरनाक हो गई हैं। बस्ती से दूर होने के बावजूद यहां रोजाना सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग-इवनिंग वॉक के लिए आते हैं। युवा यहां पिकनिक और जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन जाते समय कचरा वहीं छोड़ देते हैं जिससे हालत और बिगड़ रही है।

नागरिकों की पहल रंग लाई

टेलिकॉम नगर महिला मंडल, प्रताप नगर न्यूज ग्रुप, नागपुर माय लव, ग्रीन नागपुर ग्रुप, जनशक्ति मंच के सदस्यों ने पत्रकार व समाजसेवक सचिन द्रवेकर के नेतृत्व में यह मुद्दा जिलाधिकारी, स्थानीय विधायक, नगरसेवकों और संबंधित विभागों के सामने उठाया था। लगातार मांग के बाद अब मनपा हरकत में आई है।

पुनर्जीवन से क्या फायदे*

शिवानी दाणी और सचिन द्रवेकर के अनुसार, अगर बावड़ी को पुनर्जीवित किया जाए तो:

  • सिंचाई: इसके पानी का उपयोग आमराई क्षेत्र के पेड़ों और एयरपोर्ट परिसर के बगीचों की सिंचाई में हो सकेगा।
  • आपातकाल: संकट के समय यह वैकल्पिक जलस्रोत के रूप में काम आ सकती है।
  • पर्यटन: हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

युवाओं से अप

अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे परिसर में कार्यक्रम जरूर करें, लेकिन जाते समय पानी की बोतलें, प्लास्टिक थैलियां और अन्य कचरा साथ ले जाएं और सही जगह निस्तारण करें।

यह बावड़ी सिर्फ पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि नागपुर के 300 साल पुराने इतिहास और जल-संस्कृति की गवाह है। मनपा की पहल से अब इसके संरक्षण की उम्मीद जगी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi

नागपुर स्नातक चुनाव में 64.82% फाइनल मतदान, चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग, नागपुर सबसे पीछे

Published

on

  • कुल 2.55 लाख में से 1.65 लाख ने किया मतदान, पुरुष 69% – महिला 59%, पहले 65% का अनुमान था, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुलकर्णी ने जारी किया आंकड़ा

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुए मतदान की अंतिम टक्केवारी जारी हो गई है। सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा अपर आयुक्त (सा.प्र.) नागपुर विभाग, प्रदीप कुलकर्णी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 64.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,65,672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा।

जिलावार फाइनल आंकड़ा –
जिला कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
नागपुर 1,44,466 87,187 60.35% – सबसे कम
भंडारा 21,349 14,319 67.07%
गोंदिया 22,176 15,810 71.29%
वर्धा 21,742 14,861 68.35%
चंद्रपुर 32,262 23,568 73.05% – सबसे ज्यादा
गड़चिरोली 13,608 9,927 72.95%
कुल 2,55,603 1,65,672 64.82%
जेंडर वाइज विश्लेषण –

  • पुरुष मतदाता : 1,47,280 में से 1,01,672 ने किया मतदान – 69.03%
  • महिला मतदाता : 1,08,301 में से 63,999 ने किया मतदान – 59.09%
  • अन्य : 22 में से 1 – 4.55%

पहले अनौपचारिक तौर पर 65% मतदान का अनुमान लगाया जा रहा था, जो फाइनल आंकड़े में 64.82% पर आकर स्थिर हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य 50-55% के औसत से काफी अधिक है।

सबसे कम मतदान नागपुर जिले में 60.35% रहा, जबकि सबसे ज्यादा मतदान चंद्रपुर में 73.05% दर्ज किया गया। गोंदिया 71.29% और गड़चिरोली 72.95% के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे।

अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां इस बढ़े हुए मतदान का असर भाजपा-कांग्रेस दोनों के भाग्य पर तय होगा।

Continue Reading

Health

न्यूएरा हॉस्पिटल्स का वर्धमान नगर में 300 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल शुरू

Published

on

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, रोबोटिक सर्जरी, AI-आधारित MRI-CT और भारत का पहला सिंगल-पोर्ट रोबोट उपलब्ध

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए न्यूएरा हॉस्पिटल्स ने गुरुवार को नागपुर के वर्धमान नगर में 300 बेड वाले नए अस्पताल का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सा विशेषज्ञ और सम्मानित अतिथि शामिल हुए।

2016 में 50 बेड के अस्पताल से शुरू हुआ न्यूएरा हॉस्पिटल्स का सफर अब मध्य भारत का एक प्रमुख हेल्थकेयर समूह बन चुका है। नए अस्पताल का उद्देश्य नागपुर, विदर्भ और मध्य भारत के मरीजों को आधुनिक, सुलभ और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराना है।

अत्याधुनिक सुविधाएं
अस्पताल में भारत का पहला सिंगल-पोर्ट सर्जिकल रोबोट और मल्टी-पोर्ट रोबोटिक सर्जरी सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ AI आधारित 3T डिजिटल MRI, 256-स्लाइस CT स्कैनर और होलॉजिक 3D मैमोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। ऑपरेशन थिएटर और ICU में AI आधारित मरीज निगरानी प्रणाली, रोबोटिक फिजियोथेरेपी और आधुनिक पुनर्वास सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

प्रबंधन का बयान
प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद संचेती ने कहा कि यह अस्पताल नई तकनीक, डॉक्टरों के अनुभव और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के तालमेल का प्रतीक है।
निदेशक डॉ. निलेश अग्रवाल ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से मरीजों को पास में ही बेहतर इलाज के विकल्प मिलेंगे।
निदेशक डॉ. निधीश मिश्रा ने बताया कि हृदय रोग सहित सभी विभागों में एक ही छत के नीचे समग्र इलाज की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए घर जैसा आरामदायक माहौल, गुणवत्तापूर्ण भोजन और ठहरने की सुविधा भी दी गई है।

न्यूएरा हॉस्पिटल्स का यह नया अस्पताल मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Continue Reading

Business

नागपुर रेलवे स्टेशन की अंडरग्राउंड पार्किंग शुरू, 4 साल से लगा जाम खत्म

Published

on

  • 487.77 करोड़ के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा, वेस्ट साइड में दो-तरह की पार्किंग, टू-व्हीलर का 2 घंटे तक 10 रुपये और कार का पिक-अप-ड्रॉप 1 घंटे 50 रुपये, 120 मिनट से ज्यादा पार्किंग पर 1000 रुपये जुर्माना और टोइंग

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत पहली सुविधा वेस्ट साइड में शुरू हो गई है। 20 अक्टूबर से अंडरग्राउंड पार्किंग ऑपरेशनल हो गई है, जिससे स्टेशन के सामने पिछले चार साल से लग रहा ट्रैफिक जाम खत्म हो गया है।

यह सुविधा 487.77 करोड़ रुपये के नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया था। इसे रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने 44 महीनों में बनाकर मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन को सौंप दिया है।

दो हिस्सों में पार्किंग –

  1. अंडरग्राउंड टू-व्हीलर और कार पार्किंग :
  • टू-व्हीलर चार्ज : 2 घंटे तक 10 रुपये, 2-6 घंटे 15 रुपये, 6-12 घंटे 20 रुपये, 12-24 घंटे 35 रुपये। 24 घंटे के बाद 35 रुपये प्रतिदिन। हेलमेट चार्ज 24 घंटे के लिए 5 रुपये। QR कोड से ऑनलाइन पेमेंट भी।
  • फीचर्स : सफेद पिलर, LED लाइटिंग, फायर सेफ्टी पाइपलाइन, वेंटिलेशन फैन, मराठी-हिंदी-अंग्रेजी में नीले बोर्ड पर सफेद अक्षरों में “Car and Two Wheeler”, “Lift”, “Exit / No Entry” के साइन। अप्रोच रोड पर तीन तीर – पिक-अप-ड्रॉप, सिर्फ टू-व्हीलर और कार पार्किंग के लिए।
  1. एक्सेस कंट्रोल पिक-अप एंड ड्रॉप पार्किंग (सीमेंट रोड के पास) :
    यहां करीब 120 फोर-व्हीलर पार्क हो सकती हैं। चार्ज – 0-1 घंटा 50 रुपये, 1-2 घंटा 100 रुपये।

नियम सख्त : इस जोन में ऑटो, टैक्सी, बस, मिनीबस जैसे कमर्शियल पैसेंजर वाहनों और टू-व्हीलर को अनुमति नहीं। 120 मिनट (2 घंटे) से ज्यादा पार्किंग की अनुमति नहीं, उल्लंघन पर वाहन टो कर लिया जाएगा और 1,000 रुपये फ्लैट पेनाल्टी लगेगी।

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending