हाल ही में सरकार ने निर्देश जारी कर रू. 2000/- से अधिक के (Person to Merchant) को न्च्प् द्वारा ट्रांजेक्शन पर 0.4% MDR शुल्क लागू किया हैं जिससे भारत के छोट व मध्यम वर्गीय व्यापारी समुदाय बुरी तरह प्रभावित होंगे। जिसका विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था NVCC ने संज्ञान लेकर दि. 9 अक्टूबर 2026 को शहर के विभिन्न बाजारों में मोर्चा निकालकर विभिन्न व्यापार संगठनों के साथ तीव्र विरोध प्रदर्शन कर सरकार से MDR शुल्क वापस लेने की मांग की। चेंबर के अध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर जी ने कहा, जैसा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग और व्यापारी समुदाय सभी प्रकार के टैक्स समय पर भुगतान करता है। देश को विकसित व डिजीटल बनाने बनाने हेतु सभी छोटे-बड़े व्यापारियों द्वारा सरकार के UPI के फ्रेमवर्क को दैनिक जीवन में पूरी तरह अपनाया और अब जो व्यापारियों पर UPI ट्रांजेक्शन 0.4% MDR शुल्क लागू किया है वह भारत देश को पूर्ण विकसित व डिजीटल बनाने के उद्देश्य के विरोधाभासी है। चेंबर ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय वित्तमंत्री, महराष्ट्र के वित्तमंत्री, रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के गवर्नर, महाराष्ट्र के वित्त राज्यमंत्री को प्रतिवेदन देकर MDR शुल्क के निर्देश को वापस लेकर व्यापारियों को राहत देने की मांग की थीं, किंतु सरकार द्वारा कोई समाधान कारण जवाब न मिलने के कारण व्यापारियों द्वारा इस विरोध प्रदर्शन का मार्ग अपनाना पड़ा। चेंबर द्वारा विरोध प्रदर्शन की शुरूआत गांधीबाग स्थित दि होलसेल क्लाॅथ यार्न मर्चंट्स एसोसिएशनएवं होलसेल क्लाॅथ मार्केट-कम-हाउसिंग सोसायटी के कार्यालय के सामने की। इसके बाद मोर्चा गांजाखेत-गोलीबार व्यापारी संघ, इलेक्ट्रीकल्स मर्चंट्स एसोसिएशन पहुंचा, उसके बाद भारतमाता चैक में दि स्टेनलेस स्टील एन्ड मेटल मर्चंट्स एसोसिएशन, मस्कासाथ में दि नागपुर इतवारी किराणा मर्चंट्स एसोसिएशन होते हुए नेहरू पुतला चैक पहुंचा। जहां पर दि आयल मर्चंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भारी मात्रा में मोर्चे में सहभाग लिया। चेंबर के नेतृत्व में उपरोक्त सभी व्यापार संगठनों के व्यापारियों द्वारा झंडे फहराकर सरकार से MDR शुल्क वापस लेने का आव्हान किया। चेंबर के सचिव सीए हेमंत सारडा ने कहा कि यदि सरकार द्वारा व्यापारियों के इस निवेदन का सकारात्मक संज्ञान नहीं लिया गया तो चेंबर के नेतृत्व इस विरोध प्रदर्शन को और अधिक तीव्र किया जायेगा। इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – स्वप्निल अहिरकर, पुर्व अध्यक्ष – निलेश जी सुचक, मयुर जी पंचमतिया, उपाध्यक्ष – सीए अश्विनी अग्रवाल, रामअवतार तोतला, सचिव – सीए हेमंत सारडा, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – मनीष जेजानी, PRO – धर्मेन्द्र अर्जुनदास आहुजा, दि होलसेल क्लाॅथ यार्न मर्चंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी गण, होलसेल क्लाॅथ मार्केट-कम-हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष-सुशील झाम, सचिव – अशोक पाहवा, गांजाखेत-गोलीबार व्यापारी संघ के अध्यक्ष – सुनील काकवानी, दि इलेक्ट्रीकल्स मर्चंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष – बलराम काकवानी, दि स्टेनलेस स्टील एन्ड मेटल मर्चंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष – महावीर लटूरिया, सचिव – संकेत अग्रवाल, दि नागपुर इतवारी किराणा मर्चंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष – प्रमोद सेदानी, सचिव – पंकज छाबरिया, दि आयल मर्चंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष – परमानंद मोतियानी, सचिव – सन्नी ठक्कर, जगनाथ रोड व्यापारी संस्था -अध्यक्ष -कल्पेश मदान सचिव-पंकज मुनियार चेंबर के सदस्य – सलीम अजानी, मनोज लटुरिया, गजानन महाजन, गजानंद गुप्ता, राकेश गांधी, मनोहरलाल आहुजा, जीजीवीएस अनीस खान विक्रम चांडक, जितेन्द्र, किशोर गुलहानी, प्रवीण जैन, जतिन शाह, अतुल गांधी, सचिन लाहोटी, जगदीश पारधी अजय केवलरामानी, पियुश शाह, मानिक भुतड़ा, कमलकिशोर सारडा, प्रकाश छाबरानी, राजेश तोष्णीवाल, राजेश लोहिया, लक्की विश्वा, रोगिनी पुनियानी, ओम जाजू, सोनू साहनी, राकेश ठक्कर, रघु पन्नियानी, हरीश झाम, ओमप्रकाश मदान, हरि पोपली, जीतू कृपलानी, अशोक थावानी गुलाब केवलरमानी, हरीश मदान बड़ी मात्रा में व्यापारीगण, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बंधू उपस्थित थे।
487.77 करोड़ के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा, वेस्ट साइड में दो-तरह की पार्किंग, टू-व्हीलर का 2 घंटे तक 10 रुपये और कार का पिक-अप-ड्रॉप 1 घंटे 50 रुपये, 120 मिनट से ज्यादा पार्किंग पर 1000 रुपये जुर्माना और टोइंग
नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :
नागपुर रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत पहली सुविधा वेस्ट साइड में शुरू हो गई है। 20 अक्टूबर से अंडरग्राउंड पार्किंग ऑपरेशनल हो गई है, जिससे स्टेशन के सामने पिछले चार साल से लग रहा ट्रैफिक जाम खत्म हो गया है।
यह सुविधा 487.77 करोड़ रुपये के नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया था। इसे रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने 44 महीनों में बनाकर मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन को सौंप दिया है।
दो हिस्सों में पार्किंग –
अंडरग्राउंड टू-व्हीलर और कार पार्किंग :
टू-व्हीलर चार्ज : 2 घंटे तक 10 रुपये, 2-6 घंटे 15 रुपये, 6-12 घंटे 20 रुपये, 12-24 घंटे 35 रुपये। 24 घंटे के बाद 35 रुपये प्रतिदिन। हेलमेट चार्ज 24 घंटे के लिए 5 रुपये। QR कोड से ऑनलाइन पेमेंट भी।
फीचर्स : सफेद पिलर, LED लाइटिंग, फायर सेफ्टी पाइपलाइन, वेंटिलेशन फैन, मराठी-हिंदी-अंग्रेजी में नीले बोर्ड पर सफेद अक्षरों में “Car and Two Wheeler”, “Lift”, “Exit / No Entry” के साइन। अप्रोच रोड पर तीन तीर – पिक-अप-ड्रॉप, सिर्फ टू-व्हीलर और कार पार्किंग के लिए।
एक्सेस कंट्रोल पिक-अप एंड ड्रॉप पार्किंग (सीमेंट रोड के पास) : यहां करीब 120 फोर-व्हीलर पार्क हो सकती हैं। चार्ज – 0-1 घंटा 50 रुपये, 1-2 घंटा 100 रुपये।
नियम सख्त : इस जोन में ऑटो, टैक्सी, बस, मिनीबस जैसे कमर्शियल पैसेंजर वाहनों और टू-व्हीलर को अनुमति नहीं। 120 मिनट (2 घंटे) से ज्यादा पार्किंग की अनुमति नहीं, उल्लंघन पर वाहन टो कर लिया जाएगा और 1,000 रुपये फ्लैट पेनाल्टी लगेगी।
दोपहिया की मांग में 10-12 प्रतिशत की छलांग, प्रीमियम बाइक का हिस्सा 5 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत के पार, चार पहिया बिक्री में स्थिरता बरकरार
नागपुर, 20 अक्टूबर :
त्योहार के मौसम में ऑटोमोबाइल क्षेत्र को बड़ी खुशी मिलने जा रही है। नागपुर जिले में दशहरे के शुभ अवसर पर मंगलवार को 5,200 से अधिक नए वाहनों की डिलीवरी की जाएगी। जिले भर के खरीदार विभिन्न शोरूम में जाकर करीब 4,000 दोपहिया और 1,200 से अधिक चार पहिया वाहन घर ले जाएंगे, जिससे शुभ दिन पर उच्च मूल्य की संपत्ति खरीदने की लंबे समय से चली आ रही त्योहारी परंपरा आगे बढ़ेगी।
विदर्भ क्षेत्र में वर्षा की कमी को लेकर चिंता बनी रहने के बावजूद ऑटोमोबाइल डीलरों में बाजार की धारणा उल्लेखनीय रूप से लचीली और सकारात्मक बनी हुई है।
डीलरों में संतोष, चार पहिया में स्थिरता
विदर्भ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (वाडा) के अध्यक्ष अनुज पांडे ने वर्तमान त्योहारी सीजन के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में चार पहिया वाहनों की डिलीवरी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज नहीं हुई है, लेकिन कुल बाजार की स्थिरता एक स्वागत योग्य परिणाम है।
उन्होंने कहा कि डीलर स्थिर मांग से राहत और खुश हैं। वर्षा की कमी और अनिश्चित वैश्विक आर्थिक कारकों को देखते हुए व्यापक आशंका थी कि इस सीजन में चार पहिया बिक्री को झटका लग सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले त्योहारी सीजन में जीएसटी युक्तिकरण के बाद कीमतों में कटौती के कारण असाधारण उत्साह और बिक्री में तेज उछाल देखा गया था।
दोपहिया में सबसे तेज उछाल
दोपहिया मोर्चे पर प्रतिक्रिया उल्लेखनीय रूप से अधिक मजबूत रही है। वाडा के उपाध्यक्ष अचल गांधी ने बताया कि जिले भर में दशहरे पर अकेले दोपहिया वाहनों की डिलीवरी 4,000 इकाइयों का आंकड़ा पार कर जाएगी। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस खंड में कुल बिक्री में लगभग 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
प्रीमियम बाइक की मांग दोगुनी
इस वर्ष का एक उल्लेखनीय रुझान उच्च श्रेणी की मोटरसाइकिलों की ओर तेजी से झुकाव है। गांधी ने बताया कि प्रीमियम बाइक की मांग वर्ष-दर-वर्ष आधार पर दोगुनी से अधिक हो गई है।
उन्होंने कहा कि पहले प्रीमियम बाइक कुल दोपहिया बिक्री का मात्र 5 प्रतिशत थीं। आज यह हिस्सा आराम से 10 प्रतिशत को पार कर गया है। यह शहरी क्षेत्रों में बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं और बढ़ती आकांक्षात्मक खरीद को दर्शाता है।
शहरी और ग्रामीण बाजार में अंतर
हालांकि त्योहारी गति में शहरी और ग्रामीण बाजारों के बीच स्पष्ट अंतर दिखता है। गांधी ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खरीद का उत्साह शहरी केंद्रों में देखी गई मजबूत मांग से मेल नहीं खा सका है। कृषि क्षेत्रों में वर्षा की कमी के कारण ग्रामीण खरीदारों में थोड़ी हिचकिचाहट आई है, जिससे कुल वृद्धि कुछ हद तक मामूली रह गई है।
इन स्थानीय चुनौतियों के बावजूद एक ही दिन में 5,200 से अधिक वाहनों की डिलीवरी मजबूत अंतर्निहित मांग को दर्शाती है, जो नागपुर के डीलरों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के लिए स्वागत योग्य त्योहारी बढ़ावा है।
23 अक्टूबर को होगा नागपुर विधान परिषद स्नातक मतदार संघ का चुनाव, चेंबर ने व्यापारियों, सदस्यों और पेशेवरों से की मतदान की अपील
नागपुर :
नागपुर विधान परिषद के स्नातक मतदार संघ का चुनाव आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने जा रहा है। इस चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी और शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स (एनवीसीसी) ने नागपुर विधान परिषद क्षेत्र के सभी नागरिकों, चेंबर के सदस्यों, पेशेवरों, सीए सहित सभी स्नातक मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह किया है।
चेंबर के अध्यक्ष स्वप्निल अहिरकर और सचिव सीए हेमंत सारडा ने चेंबर के सभी कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, चेंबर से संलग्न व्यापार संगठनों के सदस्यों और चेंबर के सदस्यों से अपील की है कि स्नातक मतदार संघ के चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें।
उन्होंने कहा कि इस मतदान से सही प्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा, जो युवाओं की समस्याओं को शासन के समक्ष रखकर उनका समाधान कराने में जनता का सहयोग करेगा।