Connect with us

Forest

घायल बाघिन T-27 का सफल बचाव, गोरेवाड़ा वन्यप्राणी बचाव केंद्र में उपचार जारी

Published

on

नागपुर, 28 जून 2026 :

नवेगांव-नागझिरा बाघ अभयारण्य परियोजना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिली बाघिन T-27 को वन विभाग ने सफलतापूर्वक बचाकर गोरेवाड़ा वन्यप्राणी बचाव केंद्र पहुंचाया।

उक्त जानकारी गोरेवाड़ा प्रकल्प के विभागीय व्यवस्थापक पी.एस. पाखले ने देते हुए बताया कि

T-27 एक मादा बाघ है जिसकी अनुमानित आयु 4.5 से 5 वर्ष है। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और नवेगांव-नागझिरा पथक के बचाव दल ने पशु चिकित्सा अधिकारी के परामर्श पर संयुक्त अभियान चलाकर बाघिन का सुरक्षित बचाव किया।

बचाव के बाद रविवार सायं 6:00 बजे बाघिन को अग्रिम स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक औषधोपचार के लिए गोरेवाड़ा वन्यप्राणी बचाव केंद्र, गोरेवाड़ा प्रकल्प, नागपुर लाया गया। इस दौरान गोरेवाड़ा प्रकल्प के अधिकारी, कर्मचारी और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

पी.एस. पाखले ने आगे बताया कि वन विभाग बाघिन के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बाघिन की स्थिति स्थिर है और उपचार जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Forest

शीर्षक: टेकाड़ी (कन्हादेवी) के खेत में मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू कर पेंच डैम में छोड़ा

Published

on

Parsivni
पारशिवनी तहसील के टेकाड़ी (कन्हादेवी) क्षेत्र में एक अगस्त को खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पेंच प्रकल्प के नवेगांव खैरी जलाशय में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:00 से 4:30 बजे के बीच टेकाड़ी-कन्हादेवी मार्ग पर स्थित किसान श्री महादेव तुमडाम के धान के खेत की मेंड़ में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना स्थानीय किसानों ने दी। सूचना मिलते ही खेत मालिक ने तुरंत वन विभाग को अवगत कराया।

सूचना पर क्षेत्र सहायक जे.पी. मेढे, वनरक्षक एस.एल. पिल्लेवान और सागर कोहळे मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर पास के नवेगांव खैरी स्थित पेंच प्रकल्प जलाशय (डैम) में सुरक्षित छोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस पाटील प्रमिला भोयर ने बताया कि मगरमच्छ संभवतः पेंच डैम के बहाव के साथ गांव की दिशा में आकर खेत तक पहुंच गया था। घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और न ही उसे भगाने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग, पुलिस पाटील या ग्राम पंचायत को सूचना दें। साथ ही नागरिकों को नवेगांव खैरी डैम, गांव के तालाब, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Continue Reading

Forest

वृक्षारोपण के महाअभियान का शुभारंभ

Published

on

  • राज्यपाल के कर-कमलों से लोकभवन परिसर में किया गया वृक्षारोपण

नागपुर,1 अगस्त : पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागपुर को हरे-भरे आवरण से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ शनिवार को राज्य के माननीय राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा के हाथों लोकभवन परिसर में किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर, महापौर श्रीमती नीता ठाकरे, राज्यसभा सांसद सुश्री माया इवनाते, विधायक श्री मोहन मते, विधायक श्री प्रवीण दटके, उपमहापौर श्रीमती लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति श्रीमती शिवानी दाणी-वखरे, सत्तापक्ष नेता श्री नरेंद्र “बाल्या” बोरकर, नासुप्र सभापति श्री संजय मीना, नगर आयुक्त डॉ. विपिन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एम. श्रीनिवास राव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विनायक महामुनी, पूर्व महापौर श्री दयाशंकर तिवारी, मॉइल के सीएमडी श्री विश्वनाथ सुरेश, वेकोलि के सीएमडी श्री हेमंत पांडे और ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सतीश वटे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने वृक्षारोपण किया। अभियान के अंतर्गत लोकभवन परिसर में 10 हजार वृक्ष लगाए जाएंगे।

नागपुर महानगरपालिका, नागपुर सुधार न्यास, जिला प्रशासन, नागपुर जिला परिषद, वन विभाग और ग्रीन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में नागपुर शहर में 5 लाख और जिले में 5 लाख, कुल मिलाकर 10 लाख वृक्ष लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर उपवन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास, डॉ. भारतसिंह हाडे, नगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त श्री मुरुगनंथम एम, श्री मिलिंद मेश्राम, अतिरिक्त जिलाधिकारी श्री प्रवीण माहिरे, श्री सुरेश बगले, नगरसेविका श्रीमती दर्शनी धवड, मंगला खेकरे, लक्ष्मी यादव, दिव्या धुरडे, संतोषदेवी लढ्ढा, धनश्री देशपांडे, योगिता तेलंग, श्रीमती पूजा पाठक, नगरसेवकगण श्रीकांत आगलावे, रितेश गावंडे, विजय होले, अभिजीत झा, ग्रीन फाउंडेशन के सचिव निशांत गांधी, नगरपालिका के उपायुक्त गणेश राठोड, अमोल चोरपगार तथा अधिकारी प्रशांत सोनकुसले, संजय गुजर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नागपुर को सुंदर और हरित बनाने के लिए प्रशासन को विभिन्न संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है। वन विभाग द्वारा 5 लाख वृक्ष उपलब्ध कराए जाएंगे। रायसोनी समूह 1 लाख वृक्ष देगा, जबकि पर्यावरणविद् डॉ. चिंचमालतपुरे 50 हजार वृक्ष उपलब्ध कराएंगे। साथ ही मॉइल और वेकोलि से वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। प्रशासन ने नागरिकों से इस महाअभियान में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

अभियान के अंतर्गत लगाए जाने वाले वृक्ष
लोकभवन परिसर में वट, गूलर, पीपल, बेल, इमली, नीम, कदंब, खिरनी, बकुल, कैथ, आंवला, महुआ, जामुन, आम, चीकू, अंजीर, अमलतास, बेर, काटेसावर, करंज, पलाश, जारुल, आपटा, महारुख, शिरीष, शीशम, अंजन, अर्जुन आदि प्रजातियों के वृक्ष लगाए जाएंगे।

Continue Reading

Forest

मृत तेंदुए का एफडीसीएम ने नियमानुसार किया अंतिम संस्कार

Published

on

  • पवनी वन क्षेत्र में वाहन की टक्कर से मरा

नागपुर, 28 जुलाई: नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर एफडीसीएम के अंतर्गत आने वाले पवनी वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 420 के पास 27 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे एक नर तेंदुए को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पवनी वन क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृत तेंदुए की उम्र लगभग 2 से 3 वर्ष आंकी गई है। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के कारण उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

28 जुलाई को पवनी बिक्री डिपो में शासन के निर्देशों के अनुसार मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर मानद वन्यजीव रक्षक अजिंक्य भटकर, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि मंदार पिंगले, गोरेवाडा प्राणी संग्रहालय के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजित कोलंघाथ, वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम सावंत, संभागीय प्रबंधक ए. आर. घाटेकर, वन क्षेत्र अधिकारी गजानन केंद्रे, गौरव पाटील सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending