Connect with us

Education

नीट परीक्षा 2026 हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की व्यापक तैयारी

Published

on

नागपुर : कल 21 जून 2026 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में शामिल होने वाले हजारों परीक्षार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने व्यापक प्रबंध किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सभी विभागों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख व्यवस्थाएँ:

1. परीक्षा केंद्रवार परीक्षार्थी संख्या

नागपुर मंडल के अंतर्गत 6 शहरों के 63 परीक्षा केंद्रों पर कुल 24,385 परीक्षार्थियों के आने की संभावना है।

  • नागपुर: 29 केंद्र, 11,983 परीक्षार्थी
  • छिंदवाड़ा: 8 केंद्र, 4,143 परीक्षार्थी
  • बालाघाट: 8 केंद्र, 3,028 परीक्षार्थी
  • गोंदिया: 8 केंद्र, 2,289 परीक्षार्थी
  • राजनांदगांव: 6 केंद्र, 1,982 परीक्षार्थी
  • भंडारा: 4 केंद्र, 960 परीक्षार्थी

2. परिवहन और भीड़ प्रबंधन

परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा। चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, गोंदिया, राजनांदगांव, भंडारा, बालाघाट और छिंदवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

3. सूचना और मार्गदर्शन

सभी प्रमुख स्टेशनों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। स्टैंडी फ्लेक्स, दिशा-सूचक बोर्ड और सूचना पट्ट लगाए जा रहे हैं। इन पर परीक्षा केंद्रों की स्टेशन से दूरी, उपलब्ध परिवहन साधन, यात्रा समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित होगी। इससे बाहरी क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को केंद्रों तक पहुँचने में सहूलियत होगी।

4. 24 घंटे निगरानी

नागपुर मंडल के वार रूम और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

5. यात्री सुविधाएँ

स्टेशनों पर पर्याप्त पेयजल, खाद्य सामग्री, स्वच्छ प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग और उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल, परिचालन, कार्मिक विभाग के कर्मचारियों के साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। ये परीक्षार्थियों को स्टेशन परिसर में मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी देंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने सभी NEET परीक्षार्थियों को परीक्षा हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और उनकी यात्रा को सुरक्षित एवं तनावमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Education

आकालग्रस्त तहसीलों के 2.40 लाख छात्रों को परीक्षा शुल्क माफी, ‘जीरो चलन’ से भरे फॉर्म

Published

on

  • उच्च व तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील बोले – एक भी रुपया नहीं देना होगा, पहले शुल्क भर चुके छात्रों को होगी वापसी, सभी विश्वविद्यालयों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मुंबई, 23 अक्टूबर :

राज्य के दुष्काळग्रस्त तालुकों के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। उच्च व तंत्र शिक्षा विभाग ने परीक्षा शुल्क माफी का निर्णय लिया है और इसके लिए परीक्षा फॉर्म में ‘जीरो चलन’ की सुविधा शुरू की गई है।

मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने बताया कि अब तक 2 लाख 40 हजार 365 विद्यार्थियों ने बिना एक रुपया भरे जीरो चलन के जरिए परीक्षा अर्ज दाखल किए हैं। उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी से पढ़ाई में रुकावट न आए।

उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों, संचालनालय और परीक्षा विभाग स्तर पर यंत्रणा कार्यरत है और परिपत्रक जारी किए गए हैं। जो विद्यार्थी पहले ही शुल्क भर चुके हैं, उन्हें राशि वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे और सवलत लेते समय कोई दिक्कत न आए।

शिकायत या जानकारी के लिए संपर्क –

विभाग ने प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए संपर्क अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं –

  • मुंबई विद्यापीठ : डॉ. पूजा रौंदले – 9322020589, लीलाधर बनसोड – 9833969977
  • सावित्रीबाई फुले पुणे : डॉ. राजेंद्र तलवारे – 9890642431, डॉ. सविता कुलकर्णी – 7720036774
  • शिवाजी कोल्हापुर : डॉ. अजितसिंग जाधव – 9545595999
  • नागपुर (राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज) : डॉ. अनुप पळसोकर – 8378974240, डॉ. विजय तांगडे – 9545112555
  • गोंडवाना गडचिरोली : डॉ. नवीन मंगुळे – 9511910575, डॉ. प्रिया गेडाम – 9049474119
  • अमरावती, जळगाव, नांदेड, संभाजीनगर, सोलापुर, SNDT, YCMOU नाशिक के लिए भी अलग अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं।

छात्र अपने विश्वविद्यालय के परीक्षा व मूल्यमापन मंडल या विद्यार्थी विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

Crime

सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में धर्मपरिवर्तन के मुद्दे पर अभाविप का प्रदर्शन

Published

on

  • प्राध्यापक पर छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नागपुर,18 अक्टूबर 2026 :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), नागपुर महानगर द्वारा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, नागपुर में छात्राओं से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर छात्रों के हित में 17 अक्टूबर को प्रदर्शन किया गया। छात्रा के हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को निवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

महाविद्यालय के एक प्राध्यापक द्वारा एक छात्रा को कथित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार द्वारा उसके मोबाइल में यह संदेश देखे जाने के बाद यह प्रकरण उजागर हुआ। अभाविप ने इसे गंभीर विषय मानते हुए छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और महाविद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निवेदन महाविद्यालय को सौंपा।

प्रमुख मांगें

निवेदन के माध्यम से अभाविप ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने, जांच पूरी होने तक आवश्यक अंतरिम कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता छात्रा की पहचान गोपनीय रखने की मांग की। साथ ही, छात्रा एवं गवाहों पर किसी प्रकार का दबाव या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न होने देने और जांच की प्रगति की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

जब तक जांच नहीं होती तब तक के लिए प्राध्यापक को निष्कासित किया जाना चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, यह विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख मांग है।

अभाविप का स्पष्ट मत

अभाविप का यह स्पष्ट मत है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा प्रशासन को बिना किसी विलंब के नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप द्वारा छात्रहित एवं न्याय के लिए लोकतांत्रिक माध्यमों से आगे की भूमिका अपनाई जाएगी।

आंदोलन में महानगर सहमंत्री संकेत खड़कर, पश्चिम जिला संयोजक तनु समुद्रे, दक्षिण जिला संयोजक अथर्व देशमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

Education

Students Showcase Innovative Science Models at Exhibition Based on the Central Government’s ‘Viksit Bharat’ Theme

Published

on

Nagpur, October 10, 2026: Young kalam science exibition 2026 was organized at Gulmohar Hall, Bajaj Nagar, under the joint initiative of Nagpur Municipal Corporation (NMC) and HCL, based on the ‘Viksit Bharat’ theme provided by the Central Government. The objective of the exhibition was to promote scientific thinking, creativity, innovation, and technical skills among students.

Students from Nagpur Municipal Corporation schools showcased various innovative scientific devices and models, keeping the vision of ‘Viksit Bharat’ at the centre of their presentations. Through their creativity, scientific thinking, and technical skills, the students demonstrated how innovation in science and education can play a significant role in the development of the nation.

The programme was attended by Mrs. Santosh Devi Deepak Laddha, Chairperson of the Education Committee of Nagpur Municipal Corporation; Mr. Raju Kanate; Mr. Vishnu Chandes, President of the Teachers’ Association and Senate Member of Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University; Additional Commissioner Mr. Murugananthan M. Deputy commissioner dr. Meghna wasankar
Education Officer Mr. Amit bhadane and other dignitaries.

The dignitaries visited the exhibition, examined the models prepared by the students, and interacted with them to learn about their projects. They appreciated the students’ talent and efforts and encouraged them to pursue further opportunities in science, technology, and innovation.

On this occasion, students who demonstrated outstanding performance were honoured with first, second, and third prizes.

The exhibition provided students with a platform to showcase their talent while encouraging them to understand their role in building ‘Viksit Bharat’ and to develop scientific approaches to finding solutions to future challenges.

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending