Connect with us

Hindi

नरसाळा के सूर्योदय नगर में बाढ़ के पानी से 4 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

Published

on

नागपुर। भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच राहत एवं बचाव दल ने नरसाळा क्षेत्र के सूर्योदय नगर से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलभराव वाले क्षेत्र में फंसे हुए परिवार को नाव की सहायता से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए लोगों में शामिल हैं:

  1. श्री प्रमोद गुप्ता — आयु 36 वर्ष
  2. श्रीमती रमावती गुप्ता — आयु 50 वर्ष
  3. जानकी गुप्ता — आयु 32 वर्ष
  4. दर्पण गुप्ता — आयु 8 वर्ष

रेस्क्यू के बाद सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। सभी स्वस्थ हैं।

प्रशासन और स्थानीय बचाव दल द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi

कन्हान नदी छठ घाट पर महापर्व की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रणनीति तैयार

Published

on

  • हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव के मार्गदर्शन में साफ-सफाई, लाइटिंग और पार्किंग का काम शुरू, वेकोलि प्रबंधन ने सौंदर्यीकरण में हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

कन्हान, 26 अक्टूबर 2026 :

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कन्हान नदी छठ घाट पर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार पर्व को और अधिक भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष रणनीति बनाई है।

छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए कंपनी अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत पांडे तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधक हर्षद दातार ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

शिवकुमार यादव के मार्गदर्शन में AIKDOCM उपक्षेत्रीय प्रबंधक योगेश कथुरिया, साबिर सिद्दीकी,दुर्गेश यादव और आजाद कनौजिया द्वारा घाट की साफ-सफाई, लाइटिंग का कार्य, मार्ग का रखरखाव, पार्किंग ग्राउंड सहित अन्य व्यवस्थाओं का कार्य कराया जा रहा है।

शिवकुमार यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि छठ घाट पर आने वाले हर श्रद्धालु और व्रती को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पूरा घाट भक्तिमय, स्वच्छ और सुरक्षित रहे, इसके लिए सभी साथी दिन-रात जुटे हैं।

कन्हान क्षेत्र में सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। घाट की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर की जा रही यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

Continue Reading

Hindi

नागपुर पदवीधर चुनाव : गठ्ठा लगाने की प्राथमिक मतगणना पूरी, अब वरीयता मतों की गिनती शुरू

Published

on

  • पहले राउंड में 84 हजार मतपत्रों की गिनती, हर टेबल पर 25 के 40 बंडल यानी 1000 वोट गिने जाएंगे

नागपुर, 27 अक्टूबर :

नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ चुनाव की प्राथमिक मतगणना का पहला चरण पूरा हो गया है। प्रशासन के अनुसार मतपत्रिकाओं के गठ्ठे लगाने (बंडल बनाने) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

सभी मतपत्रिकाओं की सरमिसळ (आपस में मिलाने) का काम पूरा होने के बाद अब प्रत्यक्ष पसंतीक्रम यानी वरीयता के आधार पर मतों की गिनती शुरू हो रही है।

जानकारी के अनुसार पहले राउंड में प्रत्येक टेबल पर 25 मतपत्रिकाओं के 40 गठ्ठे बनाए गए हैं। इस हिसाब से एक टेबल पर 1000 मतपत्रिकाओं की गिनती होगी। कुल 84 टेबलों पर पहले राउंड में 84 हजार मतपत्रिकाओं की गिनती की जाएगी। मानकापुर इनडोर स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

Continue Reading

Hindi

अदानी-अंबानी को बचाने के लिए ठाकरे बंधु और शरद पवार आगे – सुजात आंबेडकर का बड़ा आरोप

Published

on

  • सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के 500 रुपये, अब डिलीट करने के भी पैसे मिलते हैं – राज ठाकरे पर तंज, दुष्काल को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने सरकार को दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

वाशिम / मुंबई, 27 अक्टूबर :

वंचित बहुजन आघाडी के नेता सुजात आंबेडकर ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार पर बड़ा हमला बोला है। वाशिम में एक सभा को संबोधित करते हुए सुजात ने आरोप लगाया कि अदानी और अंबानी को बचाने के लिए ठाकरे परिवार और शरद पवार हमेशा आगे रहते हैं।

500 रुपये वाला नया खुलासा –

सुजात आंबेडकर ने कहा – “हमें पता था कि सोशल मीडिया पर पोस्ट टाकने के लिए 500 रुपये मिलते हैं। लेकिन अब पता चला है कि पोस्ट डिलीट करने के लिए भी पैसे मिलते हैं, यह नया प्रकार सामने आया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के एक बड़े नेता ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट मुंबई पुलिस या गौतम अदानी के कार्यालय से फोन आने के बाद डिलीट कर दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस के कुछ लोग 500 रुपये लेकर पोस्ट करते हैं, कमेंट करते हैं और दूसरों को ट्रोल करते हैं।

सुजात ने कहा कि महापालिका चुनाव के समय राज ठाकरे ने अपनी आघाडी बनाई थी। इस आघाडी से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की राकांपा पर भी निशाना साधा।

सुजात के अनुसार, इस आघाडी के नेताओं ने गुजराती उद्योगपतियों के विरोध में भूमिका ली थी, लेकिन राज ठाकरे का गौतम अदानी के घर आना-जाना है। धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट अदानी को कैसे दिया जाए, इसके लिए ठाकरे परिवार प्रयत्नशील है। गणेशोत्सव के समय ये नेता एक-दूसरे के घर जाते हैं। अदानी और अंबानी को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और शरद पवार हमेशा आगे रहते हैं।

दुष्काल पर प्रकाश आंबेडकर की चेतावनी – पानी-अनाज दो वरना आंदोलन –

दूसरी ओर, वंचित के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने राज्य में दुष्काल की स्थिति को लेकर सरकार को कड़ा इशारा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति गंभीर है और दिवाली के बाद यह और ज्यादा बिगड़ने की संभावना है।

प्रकाश आंबेडकर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नागरिकों के लिए पीने के पानी और अन्न-धान्य की उचित व्यवस्था नहीं की, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिल्हा प्रमुखों और भाजपा के जिल्हाध्यक्षों के घरों के सामने कतार में खड़े होकर भोजन और पानी की मांग करते हुए तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

मतदान का महत्व और ओबीसी वोट –

प्रकाश आंबेडकर ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों की याद दिलाते हुए कहा कि मतदान व्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रभावी अधिकार है। जब तक यह अधिकार नागरिकों के हाथ में है, तब तक कोई भी उन्हें गुलाम नहीं बना सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म और भगवान के नाम पर ओबीसी के वोट लिए गए। उसके बाद मनोज जरांगे पाटिल को ओबीसी की छाती पर बिठाने का काम सरकार ने ही किया। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में पहले ओबीसी उम्मीदवार आसानी से चुनकर आते थे, लेकिन इस बार इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव लाया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Nagpur, IN
08:48 am, 28 Oct 2026
weather icon 26.5 °C
Clouds
Wind Gust 14.7 Km/h

Trending