राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में वित्तीय एवं एक्चुअरियल गणित का नवीन स्नातक पाठ्यक्रम
नागपुर : प्रतिवर्ष नागपुर एवं विदर्भ क्षेत्र के सहस्रों विद्यार्थी गणित विषय के साथ बारहवीं (HSSC) उत्तीर्ण होते हैं। इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों को अभियांत्रिकी, चिकित्सा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, बैंकिंग अथवा डेटा साइंस जैसे करियर विकल्पों की जानकारी होती है। किंतु, विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित एवं उच्च वेतन प्रदान करने वाले व्यवसायों में से एक ‘एक्चुअरी’ व्यवसाय के विषय में बहुत कम विद्यार्थियों को ज्ञात है।
एक्चुअरी एक ऐसा व्यवसायी होता है जो गणित, सांख्यिकी, वित्तशास्त्र तथा डेटा विश्लेषण की सहायता से आर्थिक जोखिमों का मूल्यांकन एवं प्रबंधन करता है। बीमा कंपनियाँ, बैंक, निवेश संस्थान, पेंशन निधि, स्वास्थ्य क्षेत्र के संस्थान तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में एक्चुअरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य की आर्थिक जोखिमों का अनुमान लगाकर वे संस्थानों को समुचित आर्थिक निर्णय लेने में सहायता प्रदान करते हैं।
आकर्षक वेतन एवं उज्ज्वल भविष्य*
गणित तथा विश्लेषणात्मक चिंतन में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक्चुअरियल साइंस सर्वाधिक आकर्षक करियर विकल्पों में से एक माना जाता है। एक्चुअरियल परीक्षाओं के कुछ चरण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थी एक्चुअरियल एनालिस्ट के रूप में अपना करियर प्रारंभ कर सकते हैं। अनुभवी एवं योग्य एक्चुअरी वित्तीय क्षेत्र के सर्वाधिक वेतन प्राप्त करने वाले व्यवसायियों में गिने जाते हैं। भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में उनकी अत्यधिक माँग है।
एक्चुअरी बनने का प्रत्यक्ष मार्ग
भारत में एक्चुअरी व्यवसाय का नियमन इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (IAI) नामक संस्था करती है। एक्चुअरी बनने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह संस्था व्यावसायिक परीक्षाएँ आयोजित करती है। ये परीक्षाएँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं तथा बीमा कंपनियों, बैंकों, निवेश संस्थानों एवं वित्तीय क्षेत्र में इनका विशेष महत्व है।
इन व्यावसायिक परीक्षाओं की तैयारी विद्यार्थी स्नातक स्तर पर ही कर सकें, इस हेतु राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्वायत्त गणित विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बी.एससी. (AEDP/ऑनर्स विद रिसर्च) गणित – वित्तीय एवं एक्चुअरियल गणित विशेषज्ञता, यह नवीन पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है।
इस पाठ्यक्रम में फाइनेंशियल मैथमेटिक्स, सर्वाइवल एनालिसिस, रिस्क मॉडलिंग, स्टैटिस्टिक्स, फाइनेंशियल मार्केट्स, एक्चुअरियल रिस्क मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स, पायथन प्रोग्रामिंग, आर. प्रोग्रामिंग जैसे आधुनिक एवं उद्योगोन्मुख विषयों का समावेश है। ये विषय IAI की प्रारंभिक एक्चुअरियल परीक्षाओं के अनुरूप होने के कारण विद्यार्थी स्नातक शिक्षा के दौरान ही एक्चुअरी बनने की यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं।
शिक्षा के साथ उद्योग का प्रत्यक्ष अनुभव
इस पाठ्यक्रम की एक अन्य विशेषता अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को उद्योग साझेदारों के साथ इंटर्नशिप एवं अप्रेंटिसशिप का अवसर प्राप्त होता है। इस कारण शिक्षा ग्रहण करते समय ही प्रत्यक्ष औद्योगिक अनुभव, व्यावसायिक कौशल तथा रोजगार-क्षमता में वृद्धि करने का अवसर विद्यार्थियों को मिलता है।
विविध करियर अवसर
इस पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थी निम्नलिखित क्षेत्रों में करियर बना सकेंगे: एक्चुअरियल एनालिस्ट, रिस्क एनालिस्ट, इंश्योरेंस एनालिस्ट, फाइनेंशियल एनालिस्ट, इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट, डेटा एनालिस्ट, क्वांटिटेटिव एनालिस्ट। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी एक्चुअरियल साइंस, फाइनेंशियल मैथमेटिक्स, डेटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स, बैंकिंग, फाइनेंस तथा संबंधित विषयों में उच्च शिक्षा भी ग्रहण कर सकते हैं।
विदर्भ के गणित विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर
जिन विद्यार्थियों को गणित में रुचि है तथा आर्थिक रूप से सफल एवं प्रतिष्ठित करियर निर्माण करना है, उनके लिए वित्तीय एवं एक्चुअरियल गणित यह पाठ्यक्रम एक उत्कृष्ट अवसर है। यद्यपि हमारे क्षेत्र में एक्चुअरियल साइंस के प्रति जागरूकता अभी कम है, तथापि सम्पूर्ण विश्व में कुशल एक्चुअरी व्यवसायियों की माँग तीव्र गति से बढ़ रही है।
इस नवीन पाठ्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय विदर्भ के विद्यार्थियों के लिए वैश्विक स्तर के करियर के द्वार खोल रहा है तथा भविष्य के एक्चुअरी व्यवसायियों की नई पीढ़ी का निर्माण करने का प्रयास कर रहा है। डेटा का विश्लेषण करने वाले, जोखिम को समझने वाले तथा समुचित निर्णय लेने वाले व्यवसायी ही भविष्य में सफल सिद्ध होंगे। गणित में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए ऐसे उज्ज्वल भविष्य का आरंभ राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय से हो सकता है।
प्रवेश प्रारंभ – स्पॉट एडमिशन राउंड
बी.एससी. वित्तीय एवं एक्चुअरियल गणित पाठ्यक्रम हेतु स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया वर्तमान में प्रारंभ है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक प्रवेश मार्गदर्शन, परामर्श तथा पाठ्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी हेतु प्रवेश सुविधा केंद्र, ग्रामगीता भवन, विश्वविद्यालय परिसर, अमरावती रोड, नागपुर में संपर्क करें अथवा प्रत्यक्ष भेंट करें। प्रवेश प्रक्रिया हेतु आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया जाता है।
डॉ. गणेश केदार प्रोफेसर एवं विभाग प्रमुख गणित विभाग, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर
उच्च व तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील बोले – एक भी रुपया नहीं देना होगा, पहले शुल्क भर चुके छात्रों को होगी वापसी, सभी विश्वविद्यालयों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
मुंबई, 23 अक्टूबर :
राज्य के दुष्काळग्रस्त तालुकों के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। उच्च व तंत्र शिक्षा विभाग ने परीक्षा शुल्क माफी का निर्णय लिया है और इसके लिए परीक्षा फॉर्म में ‘जीरो चलन’ की सुविधा शुरू की गई है।
मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने बताया कि अब तक 2 लाख 40 हजार 365 विद्यार्थियों ने बिना एक रुपया भरे जीरो चलन के जरिए परीक्षा अर्ज दाखल किए हैं। उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी से पढ़ाई में रुकावट न आए।
उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों, संचालनालय और परीक्षा विभाग स्तर पर यंत्रणा कार्यरत है और परिपत्रक जारी किए गए हैं। जो विद्यार्थी पहले ही शुल्क भर चुके हैं, उन्हें राशि वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे और सवलत लेते समय कोई दिक्कत न आए।
शिकायत या जानकारी के लिए संपर्क –
विभाग ने प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए संपर्क अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं –
मुंबई विद्यापीठ : डॉ. पूजा रौंदले – 9322020589, लीलाधर बनसोड – 9833969977
सावित्रीबाई फुले पुणे :डॉ. राजेंद्र तलवारे – 9890642431, डॉ. सविता कुलकर्णी – 7720036774
शिवाजी कोल्हापुर : डॉ. अजितसिंग जाधव – 9545595999
नागपुर (राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज) : डॉ. अनुप पळसोकर – 8378974240, डॉ. विजय तांगडे – 9545112555
गोंडवाना गडचिरोली : डॉ. नवीन मंगुळे – 9511910575, डॉ. प्रिया गेडाम – 9049474119
अमरावती, जळगाव, नांदेड, संभाजीनगर, सोलापुर, SNDT, YCMOU नाशिकके लिए भी अलग अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं।
छात्र अपने विश्वविद्यालय के परीक्षा व मूल्यमापन मंडल या विद्यार्थी विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
प्राध्यापक पर छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
नागपुर,18 अक्टूबर 2026 :
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), नागपुर महानगर द्वारा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, नागपुर में छात्राओं से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर छात्रों के हित में 17 अक्टूबर को प्रदर्शन किया गया। छात्रा के हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को निवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।
महाविद्यालय के एक प्राध्यापक द्वारा एक छात्रा को कथित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार द्वारा उसके मोबाइल में यह संदेश देखे जाने के बाद यह प्रकरण उजागर हुआ। अभाविप ने इसे गंभीर विषय मानते हुए छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और महाविद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निवेदन महाविद्यालय को सौंपा।
प्रमुख मांगें
निवेदन के माध्यम से अभाविप ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने, जांच पूरी होने तक आवश्यक अंतरिम कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता छात्रा की पहचान गोपनीय रखने की मांग की। साथ ही, छात्रा एवं गवाहों पर किसी प्रकार का दबाव या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न होने देने और जांच की प्रगति की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
जब तक जांच नहीं होती तब तक के लिए प्राध्यापक को निष्कासित किया जाना चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, यह विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख मांग है।
अभाविप का स्पष्ट मत
अभाविप का यह स्पष्ट मत है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा प्रशासन को बिना किसी विलंब के नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप द्वारा छात्रहित एवं न्याय के लिए लोकतांत्रिक माध्यमों से आगे की भूमिका अपनाई जाएगी।
आंदोलन में महानगर सहमंत्री संकेत खड़कर, पश्चिम जिला संयोजक तनु समुद्रे, दक्षिण जिला संयोजक अथर्व देशमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Nagpur, October 10, 2026: Young kalam science exibition 2026 was organized at Gulmohar Hall, Bajaj Nagar, under the joint initiative of Nagpur Municipal Corporation (NMC) and HCL, based on the ‘Viksit Bharat’ theme provided by the Central Government. The objective of the exhibition was to promote scientific thinking, creativity, innovation, and technical skills among students.
Students from Nagpur Municipal Corporation schools showcased various innovative scientific devices and models, keeping the vision of ‘Viksit Bharat’ at the centre of their presentations. Through their creativity, scientific thinking, and technical skills, the students demonstrated how innovation in science and education can play a significant role in the development of the nation.
The programme was attended by Mrs. Santosh Devi Deepak Laddha, Chairperson of the Education Committee of Nagpur Municipal Corporation; Mr. Raju Kanate; Mr. Vishnu Chandes, President of the Teachers’ Association and Senate Member of Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University; Additional Commissioner Mr. Murugananthan M. Deputy commissioner dr. Meghna wasankar Education Officer Mr. Amit bhadane and other dignitaries.
The dignitaries visited the exhibition, examined the models prepared by the students, and interacted with them to learn about their projects. They appreciated the students’ talent and efforts and encouraged them to pursue further opportunities in science, technology, and innovation.
On this occasion, students who demonstrated outstanding performance were honoured with first, second, and third prizes.
The exhibition provided students with a platform to showcase their talent while encouraging them to understand their role in building ‘Viksit Bharat’ and to develop scientific approaches to finding solutions to future challenges.