Connect with us

Education

नागपुर विश्वविद्यालय में कुलपति के टालमटोल पर भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

Published

on

  • समस्याओं के 20 कुंडे’ सौंपकर दिया 10 दिन का अल्टीमेटम, प्र-कुलपति ने दिया आश्वासन

नागपुर, 20 मई 2026: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के ढिसाळ और लापरवाह कारोबार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो का आरोप है कि कुलपति द्वारा छात्रों से लगातार मिलने से इनकार किया जा रहा है, जिसके चलते छात्रों का आक्रोश चरम पर है।

क्या है पूरा मामला?

भाजयुमो अध्यक्ष सचिन करारे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को द्वितीय ‘स्मरण निवेदन’ सौंपा। इससे पहले 19 और 20 मई को संगठन ने 20 सूत्रीय मांगों का निवेदन दिया था। भाजयुमो का कहना है कि प्रशासन ने उन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे परीक्षा के दौरान छात्रों को भारी तकनीकी दिक्कतों, हॉल टिकट में त्रुटियों और केंद्रों पर अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

करारे ने कहा, “छात्र मानसिक और आर्थिक तनाव झेल रहे हैं। कुलपति मैडम के पास छात्रों के सवाल सुनने का समय नहीं है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

कुंडे और पौधों से जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों की 20 समस्याओं के प्रतीक के तौर पर 20 कुंडे और 100 पौधे रखे। संगठन का कहना था कि “रोज कुंडे देखकर कुलपति मैडम को छात्रों की समस्याएं याद रहेंगी।”

कुलपति पर भागने का आरोप

भाजयुमो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति ने आज भी छात्रों से मिलने से इनकार कर दिया। आंदोलन के दौरान वे विश्वविद्यालय नहीं पहुंचीं और प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ही परिसर में आईं। “इससे लगता है कि कुलपति या तो आंदोलनकारियों से डर रही हैं या छात्रों के सवालों से बच रही हैं”, करारे ने कहा।

स्थिति बिगड़ती देख प्र-कुलगुरु डॉ. पेशवे को छात्रों के बीच आना पड़ा। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “कुछ मांगें आंशिक रूप से पूरी की गई हैं और बाकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा”। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने द्वितीय स्मरण निवेदन और कुंडे प्र-कुलपति को सौंपे।

10 दिन का अल्टीमेटम

भाजयुमो ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए 10 दिनों की मोहलत दी है। संगठन ने कहा कि यदि इस अवधि में 20 सूत्रीय मांगों पर अमल कर छात्रों की परेशानी दूर नहीं की गई, तो इससे भी तीव्र और “जैसे को तैसा” आंदोलन किया जाएगा। भाजयुमो ने स्पष्ट किया कि इसके बाद बनने वाली कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति स्वयं जिम्मेदार होंगे।

उष्माघात से मौत का भी जिक्र

निवेदन में भाजयुमो ने हाल ही में नागपुर में उष्माघात से हुई 4 मौतों का हवाला भी दिया। संगठन का कहना है कि इतनी गंभीर घटनाओं के बाद भी कुलपति और प्रशासन की नींद नहीं टूटी है, जिससे छात्रों में भारी रोष है।

कौन-कौन रहा मौजूद

इस आंदोलन में शहर महामंत्री रितेश मनोजकुमार पांडे, ऋषभ अरखेल, कुलदीप माटे, नागेश साठवने, बादल राउत, श्रेयस कुम्भारे, युवती प्रमुख प्रशंसा भोयर, शंतनू झाडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Education

आकालग्रस्त तहसीलों के 2.40 लाख छात्रों को परीक्षा शुल्क माफी, ‘जीरो चलन’ से भरे फॉर्म

Published

on

  • उच्च व तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील बोले – एक भी रुपया नहीं देना होगा, पहले शुल्क भर चुके छात्रों को होगी वापसी, सभी विश्वविद्यालयों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मुंबई, 23 अक्टूबर :

राज्य के दुष्काळग्रस्त तालुकों के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। उच्च व तंत्र शिक्षा विभाग ने परीक्षा शुल्क माफी का निर्णय लिया है और इसके लिए परीक्षा फॉर्म में ‘जीरो चलन’ की सुविधा शुरू की गई है।

मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने बताया कि अब तक 2 लाख 40 हजार 365 विद्यार्थियों ने बिना एक रुपया भरे जीरो चलन के जरिए परीक्षा अर्ज दाखल किए हैं। उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी से पढ़ाई में रुकावट न आए।

उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों, संचालनालय और परीक्षा विभाग स्तर पर यंत्रणा कार्यरत है और परिपत्रक जारी किए गए हैं। जो विद्यार्थी पहले ही शुल्क भर चुके हैं, उन्हें राशि वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे और सवलत लेते समय कोई दिक्कत न आए।

शिकायत या जानकारी के लिए संपर्क –

विभाग ने प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए संपर्क अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं –

  • मुंबई विद्यापीठ : डॉ. पूजा रौंदले – 9322020589, लीलाधर बनसोड – 9833969977
  • सावित्रीबाई फुले पुणे : डॉ. राजेंद्र तलवारे – 9890642431, डॉ. सविता कुलकर्णी – 7720036774
  • शिवाजी कोल्हापुर : डॉ. अजितसिंग जाधव – 9545595999
  • नागपुर (राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज) : डॉ. अनुप पळसोकर – 8378974240, डॉ. विजय तांगडे – 9545112555
  • गोंडवाना गडचिरोली : डॉ. नवीन मंगुळे – 9511910575, डॉ. प्रिया गेडाम – 9049474119
  • अमरावती, जळगाव, नांदेड, संभाजीनगर, सोलापुर, SNDT, YCMOU नाशिक के लिए भी अलग अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं।

छात्र अपने विश्वविद्यालय के परीक्षा व मूल्यमापन मंडल या विद्यार्थी विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

Crime

सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में धर्मपरिवर्तन के मुद्दे पर अभाविप का प्रदर्शन

Published

on

  • प्राध्यापक पर छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नागपुर,18 अक्टूबर 2026 :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), नागपुर महानगर द्वारा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, नागपुर में छात्राओं से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर छात्रों के हित में 17 अक्टूबर को प्रदर्शन किया गया। छात्रा के हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को निवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

महाविद्यालय के एक प्राध्यापक द्वारा एक छात्रा को कथित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार द्वारा उसके मोबाइल में यह संदेश देखे जाने के बाद यह प्रकरण उजागर हुआ। अभाविप ने इसे गंभीर विषय मानते हुए छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और महाविद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निवेदन महाविद्यालय को सौंपा।

प्रमुख मांगें

निवेदन के माध्यम से अभाविप ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने, जांच पूरी होने तक आवश्यक अंतरिम कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता छात्रा की पहचान गोपनीय रखने की मांग की। साथ ही, छात्रा एवं गवाहों पर किसी प्रकार का दबाव या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न होने देने और जांच की प्रगति की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

जब तक जांच नहीं होती तब तक के लिए प्राध्यापक को निष्कासित किया जाना चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, यह विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख मांग है।

अभाविप का स्पष्ट मत

अभाविप का यह स्पष्ट मत है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा प्रशासन को बिना किसी विलंब के नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप द्वारा छात्रहित एवं न्याय के लिए लोकतांत्रिक माध्यमों से आगे की भूमिका अपनाई जाएगी।

आंदोलन में महानगर सहमंत्री संकेत खड़कर, पश्चिम जिला संयोजक तनु समुद्रे, दक्षिण जिला संयोजक अथर्व देशमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

Education

Students Showcase Innovative Science Models at Exhibition Based on the Central Government’s ‘Viksit Bharat’ Theme

Published

on

Nagpur, October 10, 2026: Young kalam science exibition 2026 was organized at Gulmohar Hall, Bajaj Nagar, under the joint initiative of Nagpur Municipal Corporation (NMC) and HCL, based on the ‘Viksit Bharat’ theme provided by the Central Government. The objective of the exhibition was to promote scientific thinking, creativity, innovation, and technical skills among students.

Students from Nagpur Municipal Corporation schools showcased various innovative scientific devices and models, keeping the vision of ‘Viksit Bharat’ at the centre of their presentations. Through their creativity, scientific thinking, and technical skills, the students demonstrated how innovation in science and education can play a significant role in the development of the nation.

The programme was attended by Mrs. Santosh Devi Deepak Laddha, Chairperson of the Education Committee of Nagpur Municipal Corporation; Mr. Raju Kanate; Mr. Vishnu Chandes, President of the Teachers’ Association and Senate Member of Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University; Additional Commissioner Mr. Murugananthan M. Deputy commissioner dr. Meghna wasankar
Education Officer Mr. Amit bhadane and other dignitaries.

The dignitaries visited the exhibition, examined the models prepared by the students, and interacted with them to learn about their projects. They appreciated the students’ talent and efforts and encouraged them to pursue further opportunities in science, technology, and innovation.

On this occasion, students who demonstrated outstanding performance were honoured with first, second, and third prizes.

The exhibition provided students with a platform to showcase their talent while encouraging them to understand their role in building ‘Viksit Bharat’ and to develop scientific approaches to finding solutions to future challenges.

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending