Connect with us

Education

नागपुर विश्वविद्यालय में 10 पद्मश्री विभूतियों का भव्य नागरी सत्कार

Published

on

  • मुख्यमंत्री फडणवीस और पूर्व सीजेआई गवई होंगे मुख्य अतिथि

नागपुर, 25 जून 2026: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा विगत पाँच वर्षों में पद्मश्री से सम्मानित 10 प्रतिष्ठित विभूतियों का नागरी सत्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह रविवार, 28 जून 2026 को सायं 4 बजे सिविल लाइन्स स्थित डॉ. वसंतराव देशपांडे स्मृति सभागृह में सम्पन्न होगा।

समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख अतिथि के रूप में और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश श्री भूषण रामकृष्ण गवई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर करेंगी। इस अवसर पर प्र-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे, कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे तथा सत्कार समिति के अध्यक्ष एवं अधिसभा सदस्य एडवोकेट मनमोहन बाजपेयी भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय की अधिसभा द्वारा 8 मार्च 2025 को पारित प्रस्ताव के अनुपालन में गठित समिति के निर्णयानुसार वर्ष 2019 के पश्चात पद्मश्री से अलंकृत विभूतियों का सम्मान किया जा रहा है। सत्कार हेतु चयनित विभूतियों में शामिल हैं:

  • पद्मश्री शंकर बाबा पापळकर (2024) – अमरावती जिले के वझ्झर में स्व. अंबादासपंत वैद्य दिव्यांग, बेसहारा बालगृह के माध्यम से सड़क किनारे छोड़े गए दिव्यांग बच्चों को पितृछाया देकर उनका पुनर्वास कर रहे हैं। उनके ‘वझ्झर मॉडल’ की विश्वभर में सराहना हो रही है।
  • पद्मश्री डॉ. रवींद्र कोल्हे एवं डॉ. स्मिता कोल्हे (2020) – एमबीबीएस के पश्चात मेलघाट के दुर्गम वैरागड क्षेत्र में चार दशकों से आदिवासियों के बीच स्वास्थ्य सेवा दे रहे हैं। कुपोषण और बालमृत्यु से जूझते मेलघाट में चिकित्सा के प्रति जागरूकता लाने में अग्रणी भूमिका निभाई।
  • पद्मश्री डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम (2024) – नागपुर के ख्यात न्यूरोलॉजिस्ट। न्यूरोलॉजी, शिक्षा, अनुसंधान, अध्यापन एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित।
  • पद्मश्री नामदेवराव कांबळे (2021) – प्रसिद्ध मराठी लेखक, पत्रकार एवं शिक्षक। वंचित वर्गों और खेतिहर मजदूरों की पीड़ा को साहित्य के माध्यम से उजागर करने के लिए सम्मानित।
  • पद्मश्री डॉ. धनंजय सगदेव (2021)– मूलतः नागपुर निवासी, केरल के वायनाड में चार दशकों से अधिक समय से आदिवासियों के लिए चिकित्सा सेवा में समर्पित।
  • द्मश्री डॉ. परशुराम खुणे (2023) – झाडीपट्टी रंगमंच के लोकप्रिय अभिनेता एवं समाजसेवी। ‘झाडीपट्टी के दादा कोंडके’ के नाम से विख्यात। नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों में कला और समाजसेवा के लिए सम्मानित।
  • पद्मश्री डॉ. विलास डांगरे (2025) – विदर्भ में ‘होमियोपैथी के भीष्म पितामह’ के रूप में प्रतिष्ठित। 50 वर्षों से जटिल श्वसन विकारों के उपचार और निःस्वार्थ रोगी सेवा के लिए सम्मानित।
  • पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल (2026) – सोलर इंडस्ट्री के संस्थापक। नवाचार और सामाजिक कार्यों से 90 देशों तक व्यवसाय विस्तार कर औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन में योगदान के लिए सम्मानित।
  • पद्मश्री जनार्दनपंत बोथे (2026) – राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के निकट सहयोगी एवं अखिल भारतीय श्री गुरुदेव सेवा मंडल के सरचिटणीस। व्यसनमुक्ति, ग्राम स्वच्छता और सामूहिक प्रार्थना का संदेश घर-घर पहुँचाया। 1972 में स्थापित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज शिक्षण संस्था के माध्यम से अनेक आवासीय विद्यालय संचालित।

सत्कार समारोह की रूपरेखा तय करने हेतु समिति अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन बाजपेयी की अध्यक्षता में डॉ. राजेश भोयर, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र भोंगाडे, डॉ. योगेश भुते, डॉ. अजय चव्हाण, डॉ. श्रीकांत भोवते, डॉ. चंदू पोपटकर, श्री विष्णू चांगदे, श्री दिनेश शेराम, श्री सुनिल फुडके एवं श्री राहुल हनवते की उपस्थिति में कई बैठकें आयोजित की गईं।

इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर, प्र-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे, कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे तथा सत्कार समिति अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन बाजपेयी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Education

आकालग्रस्त तहसीलों के 2.40 लाख छात्रों को परीक्षा शुल्क माफी, ‘जीरो चलन’ से भरे फॉर्म

Published

on

  • उच्च व तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील बोले – एक भी रुपया नहीं देना होगा, पहले शुल्क भर चुके छात्रों को होगी वापसी, सभी विश्वविद्यालयों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मुंबई, 23 अक्टूबर :

राज्य के दुष्काळग्रस्त तालुकों के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। उच्च व तंत्र शिक्षा विभाग ने परीक्षा शुल्क माफी का निर्णय लिया है और इसके लिए परीक्षा फॉर्म में ‘जीरो चलन’ की सुविधा शुरू की गई है।

मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने बताया कि अब तक 2 लाख 40 हजार 365 विद्यार्थियों ने बिना एक रुपया भरे जीरो चलन के जरिए परीक्षा अर्ज दाखल किए हैं। उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी से पढ़ाई में रुकावट न आए।

उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों, संचालनालय और परीक्षा विभाग स्तर पर यंत्रणा कार्यरत है और परिपत्रक जारी किए गए हैं। जो विद्यार्थी पहले ही शुल्क भर चुके हैं, उन्हें राशि वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे और सवलत लेते समय कोई दिक्कत न आए।

शिकायत या जानकारी के लिए संपर्क –

विभाग ने प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए संपर्क अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं –

  • मुंबई विद्यापीठ : डॉ. पूजा रौंदले – 9322020589, लीलाधर बनसोड – 9833969977
  • सावित्रीबाई फुले पुणे : डॉ. राजेंद्र तलवारे – 9890642431, डॉ. सविता कुलकर्णी – 7720036774
  • शिवाजी कोल्हापुर : डॉ. अजितसिंग जाधव – 9545595999
  • नागपुर (राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज) : डॉ. अनुप पळसोकर – 8378974240, डॉ. विजय तांगडे – 9545112555
  • गोंडवाना गडचिरोली : डॉ. नवीन मंगुळे – 9511910575, डॉ. प्रिया गेडाम – 9049474119
  • अमरावती, जळगाव, नांदेड, संभाजीनगर, सोलापुर, SNDT, YCMOU नाशिक के लिए भी अलग अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं।

छात्र अपने विश्वविद्यालय के परीक्षा व मूल्यमापन मंडल या विद्यार्थी विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

Crime

सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में धर्मपरिवर्तन के मुद्दे पर अभाविप का प्रदर्शन

Published

on

  • प्राध्यापक पर छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नागपुर,18 अक्टूबर 2026 :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), नागपुर महानगर द्वारा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, नागपुर में छात्राओं से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर छात्रों के हित में 17 अक्टूबर को प्रदर्शन किया गया। छात्रा के हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को निवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

महाविद्यालय के एक प्राध्यापक द्वारा एक छात्रा को कथित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार द्वारा उसके मोबाइल में यह संदेश देखे जाने के बाद यह प्रकरण उजागर हुआ। अभाविप ने इसे गंभीर विषय मानते हुए छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और महाविद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निवेदन महाविद्यालय को सौंपा।

प्रमुख मांगें

निवेदन के माध्यम से अभाविप ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने, जांच पूरी होने तक आवश्यक अंतरिम कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता छात्रा की पहचान गोपनीय रखने की मांग की। साथ ही, छात्रा एवं गवाहों पर किसी प्रकार का दबाव या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न होने देने और जांच की प्रगति की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

जब तक जांच नहीं होती तब तक के लिए प्राध्यापक को निष्कासित किया जाना चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, यह विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख मांग है।

अभाविप का स्पष्ट मत

अभाविप का यह स्पष्ट मत है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा प्रशासन को बिना किसी विलंब के नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप द्वारा छात्रहित एवं न्याय के लिए लोकतांत्रिक माध्यमों से आगे की भूमिका अपनाई जाएगी।

आंदोलन में महानगर सहमंत्री संकेत खड़कर, पश्चिम जिला संयोजक तनु समुद्रे, दक्षिण जिला संयोजक अथर्व देशमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

Education

Students Showcase Innovative Science Models at Exhibition Based on the Central Government’s ‘Viksit Bharat’ Theme

Published

on

Nagpur, October 10, 2026: Young kalam science exibition 2026 was organized at Gulmohar Hall, Bajaj Nagar, under the joint initiative of Nagpur Municipal Corporation (NMC) and HCL, based on the ‘Viksit Bharat’ theme provided by the Central Government. The objective of the exhibition was to promote scientific thinking, creativity, innovation, and technical skills among students.

Students from Nagpur Municipal Corporation schools showcased various innovative scientific devices and models, keeping the vision of ‘Viksit Bharat’ at the centre of their presentations. Through their creativity, scientific thinking, and technical skills, the students demonstrated how innovation in science and education can play a significant role in the development of the nation.

The programme was attended by Mrs. Santosh Devi Deepak Laddha, Chairperson of the Education Committee of Nagpur Municipal Corporation; Mr. Raju Kanate; Mr. Vishnu Chandes, President of the Teachers’ Association and Senate Member of Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University; Additional Commissioner Mr. Murugananthan M. Deputy commissioner dr. Meghna wasankar
Education Officer Mr. Amit bhadane and other dignitaries.

The dignitaries visited the exhibition, examined the models prepared by the students, and interacted with them to learn about their projects. They appreciated the students’ talent and efforts and encouraged them to pursue further opportunities in science, technology, and innovation.

On this occasion, students who demonstrated outstanding performance were honoured with first, second, and third prizes.

The exhibition provided students with a platform to showcase their talent while encouraging them to understand their role in building ‘Viksit Bharat’ and to develop scientific approaches to finding solutions to future challenges.

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending