Connect with us

Hindi

छत्तीसगढ हाॅकी की विशेष आमसभा सम्पन्न।राष्ट्रीय खेल नीति के सभी प्रावधानों को छत्तीसगढ़ हाकी लागू करेगी – फिरोज़ अंसारी

Published

on

राजनांदगांव । संस्कारधानी राजनांदगांव में आज छत्तीसगढ हाॅकी की विशेष आमसभा संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के स्वागत भाषण के साथ महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी के विशेष आमसभा की कार्यवाही को प्रारम्भ करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

    राजनांदगांव के द सिंग होटल के बैंकेट हॉल में आज दोपहर में आयोजित कि गई छत्तीसगढ हाॅकी की विशेष आमसभा में हाॅकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाडियांे की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य  भारत सरकार के राजपत्र के राष्ट्रीय खेल सरकारी अधिनियम 2025,राष्ट्रीय खेल निकाय नियम 2025,दिनांक 31.12.2025 की अधिसूचना, जिसमें राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों को अधिसूचित कर  निर्देशों का पालन करने प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से किया गया है। 

फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि विगत वर्ष छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन व खेल विभाग खिलाड़ियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु काफ़ी महत्व दें रहे है। और हम सबका यही प्रयास रहेगा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को हमेशा सम्मान मिले।
फिरोज अंसारी ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि हॉकी को बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजूट होकर कार्य करना होगा,इस हेतु सभी जिला हॉकी संघ ग्रासरूट लेवल पर कार्य करे। इन्होने बताया कि अगर सभी जिला हॉकी अपने दस्तावेज सही तरीके से तैयार करती है जिसमें फर्म सोसायटी से रजिस्ट्रेशन, पेन कार्ड,और जिला हॉकी संघ का बैंक खाता पूर्ण होना शामिल है। रजिस्ट्रेशन के नियम का पालन करने पर हॉकी इंडिया द्वारा सभी जिला इकाइयों को अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी। इसी के साथ जिले के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ हाॅकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ हि इस कार्यकाल में हाॅकी छत्तीसगढ के द्वारा हाॅकी के विकास के लिए किए गये कार्यो का विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सिनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई, इसके पश्चात् अगामी कार्यकाल के लिए सभी हाॅकी जिला ईकाईयों के साथ ही हाॅकी से जुडें लोगो व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हुए हाॅकी के विकास की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई।

हॉकी को बढ़ाने के लिए पदाधिकारियो ने दिए सुझाव

बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारी ने हॉकी के विकास हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला हॉकी जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने कहा कि इस बैठक में जो निर्णय लिया जा रहा है उनको सभी जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों द्वारा पालन करना चाहिए। सभी एकजुट होकर ग्रासरूट हॉकी को बढ़ाने के लिए कार्य करे तथा स्पोर्ट्स कोड के नियम व निर्देश का पालन करे.

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे तथा इरफान अय्यूब (दुर्ग) ने कहा कि हॉकी को ग्रासरूट लेवल पर बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी सराहनीय कार्य कर रही है सभी जिला हॉकी संघ को इसका अनुसरण करना चाहिए,
संघ के द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों का ही यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ हॉकी के विभिन्न आयु वर्गों की टीम देश के टॉप 8 टीमों मे अपनी जगह बनाई हुई है और छत्तीसगढ़ की जूनियर महिला टीम देश के शिर्ष 4 टीमों में शामिल है। छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है ।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक अनुराज श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर मैं उत्कृष्ट एवं क्वालिफाइड कोच द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही। इसी के साथ इन्होने कहा की प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कोच के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य से ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रदेश के टीम की उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

  अंत में विशेष आमसभा का आभार प्रदर्शन संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा ने  संचालन महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने किया। 

उक्त विशेष आमसभा में कोषाध्यक्ष आशा थॉमस, उपाध्यक्ष एम. वाय.कुरैशी,
जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता,नीलमचंद जैन, जिला हॉकी संघ बिलासपुर के सचिव रवि पारिख,गोपेश्वर कहरा,मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव,अमिताभ मानिकपुरी,दुर्ग हाकी के अध्यक्ष अयूब इरफान, निय्याजुद्दीन शेख,मोहम्मद तारिक कुरैशी ,शकील अहमद बबीता लिल्हारे, अजीत गौतम, धनीराम यादव,सोमनाथ,सचिन कुमार अभिनव मिश्रा,किशोर धीवर
कृष्णा यादव, आदि प्रमुख रूप से उपास्थित थे!

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Crime

नायलॉन मांझे के स्रोत का पता लगाकर 6 करोड़ का जाल तोड़ने पर हाईकोर्ट ने की नागपुर ग्रामीण पुलिस की प्रशंसा

Published

on

  • सिलवासा फैक्ट्री पर छापा, 6.26 लाख का माल जब्त, एसपी हर्ष पोद्दार की टीम को कोर्ट ने बताया कौतुकास्पद, जिले में 662 हिस्ट्रीशीटरों की परेड, साबनेर में सड़क के बीच खतरनाक पेड़ पर सुरक्षा उपाय, अवैध शराब पर 15 केस

नागपुर ग्रामीण, 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) :

माननीय मुंबई उच्च न्यायालय नागपुर खंडपीठ ने प्रतिबंधित नायलॉन मांझे के उत्पादन और आपूर्ति के मूल स्रोत का पता लगाने पर नागपुर ग्रामीण पुलिस की खुलकर प्रशंसा की है। कोर्ट ने 23/10/2026 के आदेश में कहा कि पुलिस की जांच कौतुकास्पद है और अन्य जिलों को भी ऐसी कार्रवाई कर 29/10/2026 तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

क्या है मामला –
दिनांक 08/12/2025 को कलमेश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत मौजा गोडखेरी में VR लॉजिस्टिक वेयरहाउस कंटेनर क्रमांक GJ-21-V-3238 से नायलॉन मांझा ले जाते आरोपी छविनाथ मोहन निषाद, उम्र 30, उत्तर प्रदेश को पकड़ा गया था। 9,200 नग नायलॉन मांझा प्लास्टिक चक्री कीमत 14,40,000 रुपये और कंटेनर कीमत 20,00,000 रुपये, कुल 34,40,000 रुपये का माल जब्त किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार और अपर अधीक्षक अनिल मस्के के मार्गदर्शन में स्थानीय गुन्हे शाखा के निरीक्षक अंकुश माने और निरीक्षक स्नेहल राऊत की टीम ने गोपनीय जानकारी, तकनीकी पुरावे और बैंक लिंकेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

कलमेश्वर में दर्ज गुनाह के संबंध में दमन के औद्योगिक परिसर, डेमनी रोड दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में मांझा निर्माता की फैक्ट्री पर छापा मारकर कुल 6 करोड़ 26 लाख 43 हजार 840 रुपये का प्रतिबंधित नायलॉन मांझा, उसे बनाने का कच्चा माल और मशीनरी जब्त की गई।

इसी जांच के लिए मुंबई हाईकोर्ट में स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका (PIL) दाखिल हुई थी। कोर्ट में एसपी द्वारा दाखिल प्रतिज्ञापत्र पर यह प्रशंसा हुई।

अन्य बड़ी कार्रवाईयां –

1. साबनेर में सड़क के बीच खतरनाक पेड़ पर प्रतिबंधक उपाय –
साबनेर शहर से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर बीचों-बीच मौजूद पेड़ से हादसे का खतरा था। विशेषकर रात में अंधेरा होने से या सामने से तेज रोशनी से चालक का ध्यान भटकने से दुर्घटना की आशंका थी। एसपी हर्ष पोद्दार के निर्देश पर साबनेर पुलिस ने पेड़ के चारों ओर रिफ्लेक्टर और रेडियम पट्टी लगाई, ‘सावधान, काम शुरू है’ के सूचना फलक लगाए और वेग मर्यादित रखने की अपील की। PWD और वन विभाग से समन्वय कर पेड़ को स्थायी रूप से हटाने की कार्रवाई शुरू है।

2. घरफोड़ी के 2 गुनाह उजागर, 4.16 लाख का माल जब्त –
स्थानीय गुन्हे शाखा ने दिनांक 23/10/2026 को आरोपी प्रवीण अशोक डेकाटे, उम्र 30, तिलक वार्ड मोहाड़ी, ता. मोहाड़ी, जि. भंडारा को गिरफ्तार किया। गोपनीय जानकारी मिली थी कि वह मीठा माधनी परिसर में चोरी के सोने के दागिने बेचने घूम रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने मीठा परिसर में 12 दिन पहले और उमरेड में 1 महीने पहले घरफोड़ी करने की कबूली दी। पंचनामे में उसके पैंट की जेब से सोने के दागिने मिले, कुल 4,16,000 रुपये का माल जब्त। उसके खिलाफ मौदा अप.क्र. 693/2026 कलम 305(अ),331(3) और उमरेड अप.क्र. 934/2026 में केस दर्ज है।

3. खाने के अयोग्य सुपारी की 40 टन खेप जब्त – वडोदा पुलिस की कार्रवाई –
वडोदा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वडोदा हद के महालगाव-लिंगगाव के नवकार वेयरहाउस में बिना परवाना मानव सेवन के अयोग्य सुपारी चार वाहनों से लाई जा रही है। पुलिस ने जाल बिछाकर चारों वाहनों की तलाशी में करीब 40 टन सुपारी जब्त की। चारों वाहन सीज कर अन्न व औषध प्रशासन विभाग को पत्र व्यवहार किया गया है। विभाग की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।

4. अवैध शराब पर 15 गुनाह –
एसपी के मार्गदर्शन में 23/10/2026 को जिले भर में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और सेवन पर कार्रवाई कर कुल 15 गुनाह दर्ज किए। खापा में 4, कळंब में 1, साबनेर में 2, उमरेड, रामटेक, बोरी, नरखेड, जलालखेड़ा में 1-1 और भिवापुर में 2 गुनाह। कार्रवाई में 32,230 मिली देशी दारू, 360 मिली विदेशी दारू, 24 लीटर मोहफूल दारू कुल 8,060 रुपये का माल जब्त कर मौके पर पंचनामा कर नष्ट किया गया।

5. अस्तित्व छुपाकर घूमने वाले पर गुनाह –
अरोली पुलिस ने 23/10/2026 को पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी तुषार उर्फ नांदूजी तुलसीदास वानखेडे, 30 वर्ष, संताजी नगर कन्हान, ता. पारशिवनी को मौजा रोंगली बार में अपना अस्तित्व छुपाकर सूर्यास्त के बाद संदिग्ध रूप से घूमते पकड़ा। नाम-पता पूछने पर उड़वा-जवाब देने पर धारा 122 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत गुनाह दर्ज किया।

6. 662 रिकॉर्डेड अपराधियों की परेड –
जिले के सभी 24 पुलिस थानों में शरीर और संपत्ति के विरुद्ध अपराध, महिला-बाल अत्याचार, अवैध शराब, जुआ आदि के 662 रेकॉर्डवरील आरोपियों की परेड ली गई। इसमें नागपुर उपविभाग में 68, उमरेड में 124, साबनेर में 136, कन्हान में 69, रामटेक में 119, काटोल में 127 आरोपियों को बुलाकर चेक किया गया और हिदायत दी गई।

Continue Reading

Hindi

नागपुर स्नातक चुनाव में 64.82% फाइनल मतदान, चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग, नागपुर सबसे पीछे

Published

on

  • कुल 2.55 लाख में से 1.65 लाख ने किया मतदान, पुरुष 69% – महिला 59%, पहले 65% का अनुमान था, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुलकर्णी ने जारी किया आंकड़ा

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुए मतदान की अंतिम टक्केवारी जारी हो गई है। सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा अपर आयुक्त (सा.प्र.) नागपुर विभाग, प्रदीप कुलकर्णी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 64.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,65,672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा।

जिलावार फाइनल आंकड़ा –
जिला कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
नागपुर 1,44,466 87,187 60.35% – सबसे कम
भंडारा 21,349 14,319 67.07%
गोंदिया 22,176 15,810 71.29%
वर्धा 21,742 14,861 68.35%
चंद्रपुर 32,262 23,568 73.05% – सबसे ज्यादा
गड़चिरोली 13,608 9,927 72.95%
कुल 2,55,603 1,65,672 64.82%
जेंडर वाइज विश्लेषण –

  • पुरुष मतदाता : 1,47,280 में से 1,01,672 ने किया मतदान – 69.03%
  • महिला मतदाता : 1,08,301 में से 63,999 ने किया मतदान – 59.09%
  • अन्य : 22 में से 1 – 4.55%

पहले अनौपचारिक तौर पर 65% मतदान का अनुमान लगाया जा रहा था, जो फाइनल आंकड़े में 64.82% पर आकर स्थिर हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य 50-55% के औसत से काफी अधिक है।

सबसे कम मतदान नागपुर जिले में 60.35% रहा, जबकि सबसे ज्यादा मतदान चंद्रपुर में 73.05% दर्ज किया गया। गोंदिया 71.29% और गड़चिरोली 72.95% के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे।

अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां इस बढ़े हुए मतदान का असर भाजपा-कांग्रेस दोनों के भाग्य पर तय होगा।

Continue Reading

Health

न्यूएरा हॉस्पिटल्स का वर्धमान नगर में 300 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल शुरू

Published

on

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, रोबोटिक सर्जरी, AI-आधारित MRI-CT और भारत का पहला सिंगल-पोर्ट रोबोट उपलब्ध

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए न्यूएरा हॉस्पिटल्स ने गुरुवार को नागपुर के वर्धमान नगर में 300 बेड वाले नए अस्पताल का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सा विशेषज्ञ और सम्मानित अतिथि शामिल हुए।

2016 में 50 बेड के अस्पताल से शुरू हुआ न्यूएरा हॉस्पिटल्स का सफर अब मध्य भारत का एक प्रमुख हेल्थकेयर समूह बन चुका है। नए अस्पताल का उद्देश्य नागपुर, विदर्भ और मध्य भारत के मरीजों को आधुनिक, सुलभ और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराना है।

अत्याधुनिक सुविधाएं
अस्पताल में भारत का पहला सिंगल-पोर्ट सर्जिकल रोबोट और मल्टी-पोर्ट रोबोटिक सर्जरी सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ AI आधारित 3T डिजिटल MRI, 256-स्लाइस CT स्कैनर और होलॉजिक 3D मैमोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। ऑपरेशन थिएटर और ICU में AI आधारित मरीज निगरानी प्रणाली, रोबोटिक फिजियोथेरेपी और आधुनिक पुनर्वास सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

प्रबंधन का बयान
प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद संचेती ने कहा कि यह अस्पताल नई तकनीक, डॉक्टरों के अनुभव और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के तालमेल का प्रतीक है।
निदेशक डॉ. निलेश अग्रवाल ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से मरीजों को पास में ही बेहतर इलाज के विकल्प मिलेंगे।
निदेशक डॉ. निधीश मिश्रा ने बताया कि हृदय रोग सहित सभी विभागों में एक ही छत के नीचे समग्र इलाज की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए घर जैसा आरामदायक माहौल, गुणवत्तापूर्ण भोजन और ठहरने की सुविधा भी दी गई है।

न्यूएरा हॉस्पिटल्स का यह नया अस्पताल मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending