Connect with us

Hindi

राशन दुकानों के लिए 98.76 करोड़ मंजूर, नासिक को सबसे ज्यादा फायदा

Published

on

  • फरवरी से जून तक के हमाली और मार्जिन का भुगतान होगा, निधि खर्च न होने पर अगली किस्त अटकेगी

Mumbai 2 july 2026 –

राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण से जुड़े हमाली और दुकानदार मार्जिन के भुगतान के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 98 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक का केंद्रीय अनुदान जारी कर दिया है। यह निधि फरवरी 2026 से जून 2026 तक के पांच महीनों के खर्च हेतु SNA SPARSH प्रणाली पर उपलब्ध कराई गई है।

अन्न, नागरी पुरवठा व ग्राहक संरक्षण विभाग के वित्तीय सलाहकार व उपसचिव कार्यालय, मुंबई द्वारा 2 जुलाई 2026 को जारी आदेश में सभी जिला पुरवठा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निधि खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक संचालक निलेश खेडकर ने स्पष्ट किया है कि यदि यह अनुदान समय पर खर्च नहीं हुआ तो केंद्र सरकार से राज्य को अगली Mother Sanction मिलने में विलंब होगा।

कैसे तय हुई राशि
इस बार कुल 3 लाख 83 हजार 761 मीट्रिक टन अनाज के आवंटन पर निधि की गणना की गई है। राशन दुकानदारों को प्रति मीट्रिक टन 450 रुपये की दर से केंद्रीय हिस्सा मिलेगा, जबकि हैंडलिंग के लिए राज्य सरकार 90 रुपये प्रति मीट्रिक टन देगी। खास बात यह है कि हैंडलिंग की राशि केवल 2 Step Transport वाले अनाज पर ही दी गई है। Direct Transport से भेजे गए अनाज पर हैंडलिंग देय नहीं है।

किसे कितना मिला
पूरे राज्य में सबसे अधिक अनुदान नासिक जिले को मिला है। यहां 21 हजार 669 मीट्रिक टन अनाज का आवंटन हुआ और इसमें से 88 प्रतिशत से ज्यादा अनाज 2 Step Transport से गया, इसलिए नासिक को 5 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक की निधि मिली है।

दूसरे स्थान पर पुणे DSO है जिसे 4 करोड़ 17 लाख रुपये से ज्यादा का अनुदान मिला। नंदुरबार, कोल्हापुर, यवतमाल और छत्रपति संभाजीनगर जैसे जिलों को भी 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है।

वहीं दूसरी ओर अहिल्यानगर जिले को कुल आवंटन तो 16 हजार मीट्रिक टन से अधिक यानी राज्य में दूसरे नंबर पर मिला, लेकिन वहां 2 Step Transport का अनुपात कम होने से कुल अनुदान 1 करोड़ 99 लाख रुपये ही रहा।

कम अनुदान वाले क्षेत्र
सोलापुर FDO, ठाणे और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों को अपेक्षाकृत कम निधि मिली है। इसके पीछे मुख्य कारण इन जिलों में 2 Step Transport का न होना या बहुत कम होना है। A से G तक दर्शाए गए कुछ विशेष क्षेत्रों में तो पूरा आवंटन Direct Transport या शून्य दिखाया गया है, इसलिए उन्हें केवल FPS मार्जिन मिला है, हैंडलिंग की राशि शून्य रही।

आदेश की अहम बातें

  1. यह निधि केवल हमाली और राशन दुकानदार मार्जिन के लिए है, अन्य काम में खर्च नहीं की जा सकती।
  2. पिछले महीनों का बकाया भुगतान भी इसी अनुदान से करना होगा।
  3. सभी जिलों को SNA SPARSH पोर्टल पर तत्काल Claim अपलोड करने होंगे।
  4. कुल 86 करोड़ 34 लाख रुपये FPS मार्जिन के लिए और 12 करोड़ 41 लाख रुपये हैंडलिंग के लिए दिए गए हैं।

इस निर्णय से राज्य के हजारों राशन दुकानदारों और हमाल-मजदूरों को पांच महीने का बकाया भुगतान मिलने की उम्मीद जगी है। विभाग ने सभी कार्यालयों को इसकी गंभीरता से नोंद लेने को कहा है ताकि वितरण व्यवस्था में कोई रुकावट न आए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi

नागपुर स्नातक चुनाव में 64.82% फाइनल मतदान, चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग, नागपुर सबसे पीछे

Published

on

  • कुल 2.55 लाख में से 1.65 लाख ने किया मतदान, पुरुष 69% – महिला 59%, पहले 65% का अनुमान था, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुलकर्णी ने जारी किया आंकड़ा

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुए मतदान की अंतिम टक्केवारी जारी हो गई है। सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा अपर आयुक्त (सा.प्र.) नागपुर विभाग, प्रदीप कुलकर्णी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 64.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,65,672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा।

जिलावार फाइनल आंकड़ा –
जिला कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
नागपुर 1,44,466 87,187 60.35% – सबसे कम
भंडारा 21,349 14,319 67.07%
गोंदिया 22,176 15,810 71.29%
वर्धा 21,742 14,861 68.35%
चंद्रपुर 32,262 23,568 73.05% – सबसे ज्यादा
गड़चिरोली 13,608 9,927 72.95%
कुल 2,55,603 1,65,672 64.82%
जेंडर वाइज विश्लेषण –

  • पुरुष मतदाता : 1,47,280 में से 1,01,672 ने किया मतदान – 69.03%
  • महिला मतदाता : 1,08,301 में से 63,999 ने किया मतदान – 59.09%
  • अन्य : 22 में से 1 – 4.55%

पहले अनौपचारिक तौर पर 65% मतदान का अनुमान लगाया जा रहा था, जो फाइनल आंकड़े में 64.82% पर आकर स्थिर हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य 50-55% के औसत से काफी अधिक है।

सबसे कम मतदान नागपुर जिले में 60.35% रहा, जबकि सबसे ज्यादा मतदान चंद्रपुर में 73.05% दर्ज किया गया। गोंदिया 71.29% और गड़चिरोली 72.95% के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे।

अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां इस बढ़े हुए मतदान का असर भाजपा-कांग्रेस दोनों के भाग्य पर तय होगा।

Continue Reading

Health

न्यूएरा हॉस्पिटल्स का वर्धमान नगर में 300 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल शुरू

Published

on

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, रोबोटिक सर्जरी, AI-आधारित MRI-CT और भारत का पहला सिंगल-पोर्ट रोबोट उपलब्ध

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए न्यूएरा हॉस्पिटल्स ने गुरुवार को नागपुर के वर्धमान नगर में 300 बेड वाले नए अस्पताल का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सा विशेषज्ञ और सम्मानित अतिथि शामिल हुए।

2016 में 50 बेड के अस्पताल से शुरू हुआ न्यूएरा हॉस्पिटल्स का सफर अब मध्य भारत का एक प्रमुख हेल्थकेयर समूह बन चुका है। नए अस्पताल का उद्देश्य नागपुर, विदर्भ और मध्य भारत के मरीजों को आधुनिक, सुलभ और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराना है।

अत्याधुनिक सुविधाएं
अस्पताल में भारत का पहला सिंगल-पोर्ट सर्जिकल रोबोट और मल्टी-पोर्ट रोबोटिक सर्जरी सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ AI आधारित 3T डिजिटल MRI, 256-स्लाइस CT स्कैनर और होलॉजिक 3D मैमोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। ऑपरेशन थिएटर और ICU में AI आधारित मरीज निगरानी प्रणाली, रोबोटिक फिजियोथेरेपी और आधुनिक पुनर्वास सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

प्रबंधन का बयान
प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद संचेती ने कहा कि यह अस्पताल नई तकनीक, डॉक्टरों के अनुभव और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के तालमेल का प्रतीक है।
निदेशक डॉ. निलेश अग्रवाल ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से मरीजों को पास में ही बेहतर इलाज के विकल्प मिलेंगे।
निदेशक डॉ. निधीश मिश्रा ने बताया कि हृदय रोग सहित सभी विभागों में एक ही छत के नीचे समग्र इलाज की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए घर जैसा आरामदायक माहौल, गुणवत्तापूर्ण भोजन और ठहरने की सुविधा भी दी गई है।

न्यूएरा हॉस्पिटल्स का यह नया अस्पताल मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Continue Reading

Business

नागपुर रेलवे स्टेशन की अंडरग्राउंड पार्किंग शुरू, 4 साल से लगा जाम खत्म

Published

on

  • 487.77 करोड़ के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा, वेस्ट साइड में दो-तरह की पार्किंग, टू-व्हीलर का 2 घंटे तक 10 रुपये और कार का पिक-अप-ड्रॉप 1 घंटे 50 रुपये, 120 मिनट से ज्यादा पार्किंग पर 1000 रुपये जुर्माना और टोइंग

नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :

नागपुर रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत पहली सुविधा वेस्ट साइड में शुरू हो गई है। 20 अक्टूबर से अंडरग्राउंड पार्किंग ऑपरेशनल हो गई है, जिससे स्टेशन के सामने पिछले चार साल से लग रहा ट्रैफिक जाम खत्म हो गया है।

यह सुविधा 487.77 करोड़ रुपये के नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया था। इसे रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने 44 महीनों में बनाकर मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन को सौंप दिया है।

दो हिस्सों में पार्किंग –

  1. अंडरग्राउंड टू-व्हीलर और कार पार्किंग :
  • टू-व्हीलर चार्ज : 2 घंटे तक 10 रुपये, 2-6 घंटे 15 रुपये, 6-12 घंटे 20 रुपये, 12-24 घंटे 35 रुपये। 24 घंटे के बाद 35 रुपये प्रतिदिन। हेलमेट चार्ज 24 घंटे के लिए 5 रुपये। QR कोड से ऑनलाइन पेमेंट भी।
  • फीचर्स : सफेद पिलर, LED लाइटिंग, फायर सेफ्टी पाइपलाइन, वेंटिलेशन फैन, मराठी-हिंदी-अंग्रेजी में नीले बोर्ड पर सफेद अक्षरों में “Car and Two Wheeler”, “Lift”, “Exit / No Entry” के साइन। अप्रोच रोड पर तीन तीर – पिक-अप-ड्रॉप, सिर्फ टू-व्हीलर और कार पार्किंग के लिए।
  1. एक्सेस कंट्रोल पिक-अप एंड ड्रॉप पार्किंग (सीमेंट रोड के पास) :
    यहां करीब 120 फोर-व्हीलर पार्क हो सकती हैं। चार्ज – 0-1 घंटा 50 रुपये, 1-2 घंटा 100 रुपये।

नियम सख्त : इस जोन में ऑटो, टैक्सी, बस, मिनीबस जैसे कमर्शियल पैसेंजर वाहनों और टू-व्हीलर को अनुमति नहीं। 120 मिनट (2 घंटे) से ज्यादा पार्किंग की अनुमति नहीं, उल्लंघन पर वाहन टो कर लिया जाएगा और 1,000 रुपये फ्लैट पेनाल्टी लगेगी।

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending