Connect with us

Hindi

‎महाराजा श्री अग्रसेन जन्मोत्सव: ध्वजारोहण व प्रतिमा का भव्य अनावरण सम्पन्न

Published

on

  • ‎जयघोष के साथ महोत्सव का शुभारंभ, बजे ढोल नगाड़े

नागपुर : ‎श्री अग्रसेन मंडल, नागपुर की महाराजा श्री अग्रसेन जन्मोत्सव स्वागत समिति की ओर से अग्रसेन चौक स्थित महाराजा श्री अग्रसेन जी की नवीन प्रतिमा का भव्य अनावरण श्री अग्रसेन मंडल अध्यक्ष शिव किशन अग्रवाल, सचिव रामानंद अग्रवाल, डी सी पी (क्राइम) दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनंतकुमार अग्रवाल व अन्य के हाथों हुआ। साथ ही गाँधीबाग भवन में ध्वजारोहण किया गया। इस के साथ महाराजा श्री अग्रसेन जन्मोत्सव का आगाज धूमधाम से ढोल- नगाड़े बजाकर किया गया। उनके जयघोष से परिसर गुंजायमान हो उठा। प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा की गई। फूलों की आतिशबाजी की गई।सर्वप्रथम भवन में महाराजा श्री अग्रसेन व माता माधवी के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। महिलाओं ने प्रतिमा के समक्ष आरती की। तोरण पताकाओं से श्री अग्रसेन चौक को सजाया गया।‎इस अवसर पर मुख्य रूप से महोत्सव के स्वागताध्यक्ष पवन अग्रवाल, स्वागत मंत्री आशीष अग्रवाल, महिला संयोजिका सुनीता डालमिया तथा युवा संयोजक विकास लोहिया, कार्यक्रम संयोजक अर्पित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वय अनिल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सहमंत्री संजय पचेरीवाला, उपमंत्री अभय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, कैलाश जोगानी, एड. गुलाब पचेरीवाला, संदीप किसान अग्रवाल, पवन भालोटिया, शरद जाजोदिया, अशोक कानहोरिया, वेणुगोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कैलाश लिलाड़िया, सुनील चौधरी, सीए विजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हजारीलाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गिरधारीलाल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मनीष मेहाड़िया, निर्माण मेहाड़िया, ब्रिदेश अग्रवाल, एड. भारतभूषण मेहाड़िया, सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, कविता अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल‎सहित समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।‎बॉक्स‎11 सिलाई मशीन का हुआ वितरण‎श्री अग्रसेन महिला मंडल ‘सुरभि’ की ओर से निराधार व जरूरतमंद 11 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इसकी संयोजिका कमला गोयल, यमुना अग्रवाल, रीना गर्ग, पूनम अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल थीं।‎‎बॉक्स‎’कृष्णा-द मैनेजमेंट गुरु’ ने दिया जीवन प्रबंधन का संदेश‎संस्कृतिक कार्यक्रम ‘कृष्णा-द मैनेजमेंट गुरु’ का सुंदर आयोजन कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह, रेशमबाग में किया गया। इस नाटिका में‎संदेश दिया गया कि राम अर्थात धीर गंभीरता का प्रतीक और कृष्ण को हम जानते हैं नटखट माखन चोर ,रास रचैया के रूप में। किंतु हम भूल जाते हैं कि कृष्ण ने संपूर्ण मानवता को राजनीति व कूटनीति के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई। आज भी भगवान कृष्ण के जैसा मैनेजमेंट गुरु इस धरती पर अवतरित नहीं हुआ है। जिन्होंने बिना अस्त्र उठाए महाभारत के युद्ध में पांडवों को विजय दिला दी। जब भी जीवन में भ्रम या संशय हो कृष्ण को याद करें, आपको अपने हर प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा। क्योंकि, हजारों वर्षों के पश्चात आज भी कृष्ण की शिक्षा व संदेश प्रासंगिक है।‎श्री कृष्ण की शरण में जाने वाला अपने हर कष्ट, दुःख, संशय पर विजय पा जाता है। इसके प्रायोजक शिव किशन अग्रवाल, इसका उद्घाटक ओमप्रकाश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल(मुग़लसराय वाले), मुख्य अतिथि अनिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल(सनविजय) थे। सफलतार्थ लेखिका व निर्देशिका मीना सुरेका, संयोजिका उषा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल,अनुसूया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल सहित अन्य ने अथक प्रयास किया।‎बॉक्स‎9 अक्टूबर को श्री अग्रसेन भवन, गांधीबाग में फूलों एवं ताजे पत्तों से श्रीकृष्ण जी की पोशाक सजाने, डिस्पोजेबल चीजों से क्रिएटिविटी, फ्रूट से केक बनाना, शुभ लाभ के कटआउट सजाना, एआई — मानव के लिए वरदान या अभिशाप?, मिरर आर्ट का उपयोग करके सेंटरपीस बनाने, थाली नहीं कहानी सजाने तथा जेन-झेड की सकारात्मक एवं नकारात्मक सोच पर आपका दृष्टिकोण जैसे कार्यक्रम होंगे. ट्रेजर हंट तथा श्री अग्रसेन क्रिकेट लीग का आयोजन होगा.‎शाम 7.30 बजे देशपांडे सभागृह में विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसमें उत्तर प्रदेश के अखिलेश द्विवेदी एवं अंकिता शुक्ला, मुंबई के जूनियर जॉनी लीवर, इंदौर के मिथुन मिथलेश, राजस्थान की सुमित्रा सरल तथा मध्यप्रदेश के सुनील समैया हास्य रचनाएं प्रस्तुत करेंगे.कार्यक्रम के उद्घाटक निलेश आरसी. अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि डॉ. निलेश अग्रवाल एवं कमल किशोर अग्रवाल हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Health

ढाई लाख के बिल के कारण अस्पताल में अटका था गरीब का शव,मंगेश गमे ने कराया माफ

Published

on

  • कळमेश्वर के ब्राह्मणी फाटा निवासी 52 वर्षीय राजू पांजरेकर की वोक्हार्ट में मौत, परिवार बिल चुकाने में असमर्थ – मुस्ताक शेख, निलेश रोडे के साथ अस्पताल प्रबंधन को समझाया, प्रबंधन ने दिखाई दरियादिली

नागपुर, 28 अक्टूबर :

नागपुर के वोक्हार्ट लाइफ विन्स हॉस्पिटल में एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है जहां पैसे से बड़ी मानवता साबित हुई।

क्या हुआ था –

कळमेश्वर तहसील के ब्राह्मणी फाटा के रहने वाले राजू पांजरेकर (उम्र 52 साल) पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी के चलते वोक्हार्ट लाइफ विन्स हॉस्पिटल, नागपुर में भर्ती थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिवार के सामने दूसरा संकट खड़ा हो गया। अस्पताल का लगभग ढाई से तीन लाख रुपये का बिल बकाया था। गरीब परिवार इतनी बड़ी रकम तुरंत चुकाने में असमर्थ था, जिसके कारण मृतदेह को परिजनों के हवाले करने में अड़चन आ रही थी। परिवार दर-दर भटक रहा था।

मंगेश गमे बने मसीहा –

इस बात की जानकारी जैसे ही युवा सेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नागपुर जिलाप्रमुख मंगेश भाऊ गमे को मिली, वे तुरंत हरकत में आए। उन्होंने अपने सहयोगी मुस्ताक भाऊ शेख और निलेश रोडे के साथ सीधे अस्पताल प्रबंधन से मुलाकात की।

उन्होंने प्रबंधन को परिवार की आर्थिक हालत, गांव की पृष्ठभूमि और मानवीय पहलू समझाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक बोझ से और न दबाया जाए।

अस्पताल ने दिखाई इंसानियत :

मंगेश गमे की अपील पर वोक्हार्ट हॉस्पिटल प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाया। मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रबंधन ने पूरा बकाया बिल – करीब 3 लाख रुपये – माफ करने का ऐलान किया।

बिल माफ होते ही राजू पांजरेकर का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं मंगेश गमे, मुस्ताक शेख और निलेश रोडे के इस नेक काम की भी सामाजिक स्तर पर सराहना हो रही है। परिवार ने भी सभी का आभार माना है।

Continue Reading

Hindi

नोट और साड़ी की राजनीति पर बवाल : शिवसेना नेता ने किया आंबेडकर के बयान का समर्थन

Published

on

  • बोले – “शिक्षक का मतलब 5 हजार और उसकी पत्नी मतलब पैठणी साड़ी” वाला सच कड़वा है पर 100% सही, शिक्षक चुनाव में विचार नहीं, बोली लगती है

नागपुर / अमरावती, 28 अक्टूबर :

वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख एड. प्रकाश उर्फ बालासाहेब आंबेडकर के उस बयान को अब राजनैतिक समर्थन मिलना शुरू हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि “शिक्षक मतलब अब पांच हजार और उसकी बीवी मतलब पैठणी साड़ी”।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और विदर्भ के कद्दावर किसान नेता किशोर तिवारी ने बालासाहेब आंबेडकर के इस बयान का खुलकर समर्थन किया है।

किशोर तिवारी ने कहा कि बालासाहेब वही बोले हैं जो कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता। अमरावती शिक्षक मतदारसंघ का यह विदारक सत्य है। आज शिक्षक मतदारसंघ में विचारधारा, तत्व और शिक्षा जैसे मुद्दे गायब हैं, सिर्फ नोट और पैठणी साड़ियों की बोली लगती है। जो सबसे ज्यादा साड़ियां बांटता है, वही शिक्षकों का नेता बन जाता है।

तिवारी ने कहा कि सच्चे शिक्षक आज भी गरीब हैं, ईमानदारी से स्कूल में पढ़ा रहे हैं, लेकिन मतदाता बने दुकानदार किस्म के लोग 5 हजार में अपना ईमान बेच देते हैं और फिर समाज को नैतिकता के उपदेश देते हैं।

उन्होंने कहा, “बालासाहेब ने समाज को आईना दिखाया है। अगर किसी को इस बयान से मिर्ची लगी है तो वह भ्रष्टाचार की मिर्ची है। शिक्षक बिकेगा तो शिक्षा मरेगी, यह समझना होगा। मैं बालासाहेब की इस रोकठोक भूमिका का जाहीर समर्थन करता हूं।”

तिवारी के समर्थन के बाद शिक्षक मतदारसंघ के चुनाव में यह मुद्दा और गरमा गया है।

Continue Reading

Crime

हत्या में आजीवन कारावास, 675 बदमाशों की परेड, गांजा-रेती-जुगार-शराब पर शिकंजा

Published

on

  • एसपी हर्ष पोद्दार ने ली ‘ऑल हैंड्स मीट’, वडोदा में 73 हजार किलो घटिया सुपारी सीज, कलमेश्वर में गांजे की खेती पकड़ी, पारशिवनी में 5 लाख की रेती चोरी जप्त

नागपुर, 28 अक्टूबर :

नागपुर ग्रामीण जिला पुलिस ने सोमवार 27 अक्टूबर को एक साथ कई बड़ी कार्रवाइयां की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल मस्के के मार्गदर्शन में जिले भर में अपराधियों पर शिकंजा कसा गया।

1. कुही हत्या कांड में आरोपी को आजीवन कारावास –

कुही पुलिस स्टेशन के अपराध क्र. 13/2025 में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। फिर्यादी अंकित तुलशीराम बिसेन (20 वर्ष, केशव नगरी, धामना) ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पिता/मृतक तुलशीराम माणिकलाल बिसेन (55 वर्ष) शराब के आदी थे और आरोपी जितेंद्र तुलशीराम बिसेन (22 वर्ष) से उनका हमेशा झगड़ा होता था। 12 जनवरी 2025 को शराब पीकर घर आने पर आरोपी ने पिता को लात-घूंसों और बांस की लकड़ी से सिर पर मारकर जान से मार दिया।

तपास अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक हरिश्चंद्र इंगोले ने मजबूत चार्जशीट दाखिल की। जिला व सत्र न्यायाधीश क्र. 3 आर. एम. मिश्रा ने आरोपी जितेंद्र बिसेन को भारतीय न्याय संहिता 103(1) के तहत आजीवन कारावास और 2000 रुपये जुर्माना, न भरने पर 6 महीने की सजा सुनाई। सरकार की ओर से एपीपी श्रीमती व्ही. जे. सायखेडकर ने पैरवी की।

2. एसपी ने ली ‘सर्व कर्मचारी संवाद बैठक’ –

पुलिस भवन नागपुर में एसपी हर्ष ए. पोद्दार ने सभी पुलिस अधिकारी, अमलदार और मंत्रालयीन स्टाफ की ‘All Hands Meet’ ली। इसमें अधिकारियों की समस्याएं, कामकाज की बाधाएं और नए आइडिया पर चर्चा हुई। पिछली बैठक में उठाई गई सभी अड़चनों का निराकरण होने का आढावा लिया गया। एसपी ने संसाधनों के प्रभावी उपयोग और कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर एसपी अनिल मस्के, पुलिस उपाधीक्षक (गृह) पूजा गायकवाड सहित सभी शाखा प्रभारी मौजूद थे।

3. कलमेश्वर में गांजे की खेती, एक आरोपी गिरफ्तार –

स्थानीय गुन्हे शाखा के प्रभारी अंकुश माने के नेतृत्व में 26 अक्टूबर को गंगाजी डोरली गांव के खेत में छापा मारा। आरोपी क्र.1 नितेश सखलेजा के फार्महाउस पर केयरटेकर के रूप में काम करने वाले आरोपी क्र.2 बबलू बुद्धू शाह (40 वर्ष, चणकापुर, सावनेर) ने खेत में 9 गांजे के पौधे लगाए थे। पुलिस ने 1.358 किग्रा गांजा (कीमत 2750 रु), एक चिलम और मोबाइल मिलाकर कुल 40,210 रुपये का माल जप्त किया। एनडीपीएस एक्ट 8(सी), 20(ए) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अटक किया।

4. पारशिवनी में रेती चोरों पर कार्रवाई, 5.15 लाख का माल जप्त –

26 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान खबर मिली कि ट्रैक्टर से रेती की चोरी हो रही है। मौजा बाबुळवाडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। चालक आरोपी 1) संदीप यशवंतराव भागडकर (बाबुळवाडा) ने बताया कि वाहन मालिक बाळू सोनटक्के (पारशिवनी) के कहने पर पेंच नदी से रेती निकाली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली (5 लाख), 1 ब्रास रेती (5 हजार) और घर के पास स्टॉक की 2 ब्रास रेती (1 लाख) कुल 5,15,000 रुपये का मुद्देमाल जप्त किया। बीएनएस 303(2), 49, महाराष्ट्र जमीन महसूल अधिनियम 48(7), खान खनिज अधिनियम 4/21 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम 3 के तहत केस दर्ज।

5. पेंच-कन्हान नदी पात्र में संयुक्त निरीक्षण –

रेती चोरी पर अंकुश के लिए 27 अक्टूबर को पुलिस और महसूल विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गरंडा में निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार पारशिवनी और पुलिस प्रभारी मौजूद रहे। पेंच नदी में 06 एकर खेत मिला, जहां पानी की नहर के पास मिट्टी का रास्ता बनाकर नदी से जोड़ा गया था। 09 अक्टूबर को ही महसूल ने जेसीबी से दो बड़े गड्ढे खोदकर रास्ता बंद किया था, जो अभी भी कायम है। मौके पर नदी प्रवाह सामान्य मिला, पलीकडील बाजू में रेती दिखी पर अवैध उत्खनन नहीं मिला। शेतमालक ने खेत की मिट्टी से रास्ता बनाया था, जिस पर महसूल विभाग आगे कार्रवाई कर रहा है।

6. वडोदा में 73,634 किलो घटिया सुपारी जप्त –

24 अक्टूबर को डायल 112 पर खबर मिली कि महालगाव-लिहगाव रोड पर गोदाम के पास 04 वाहन बिना परवाना घटिया दर्जे की सुपारी ले जा रहे हैं। पुलिस ने पंचनामे में सुपारी की जांच की और शिकायत पर अन्न व औषध प्रशासन विभाग को बुलाया। विभाग ने गोदाम की जांच कर कुल 73,634 किलो सुपारी का माल मौके पर ही सील कर दिया और नियम अनुसार कार्रवाई शुरू की।

7. अन्य कार्रवाईयां –

  • नरखेड में स्पीड ब्रेकर मौजूद – सोशल मीडिया पर नरखेड-सावरगाव रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्पीड ब्रेकर न होने की खबर पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मौके पर स्पीड ब्रेकर पिछले 2 वर्षों से मौजूद है, वहां कोई दुर्घटना दर्ज नहीं है और दिशादर्शक बोर्ड लगे हैं। नागरिकों से यातायात नियम पालन की अपील की गई।
  • बोरी में जुगार अड्डे पर छापा – 26 अक्टूबर को बोरी टाउन में अवैध सट्टा-पट्टी जुगार खेलते 1) आतिशोत ज्ञानेश्वर शेंडे (34) और 2) राजेश उर्फ दादा सिताराम (42, दोनों बूटीबोरी) को पकड़ा। 2 एंड्रॉइड मोबाइल, 1450 रुपये नकद कुल 13,634 रुपये का माल जप्त, 12 म.जु.का. के तहत गुन्हा दाखल।
  • 18 जगह अवैध दारू पर छापे – 26 अक्टूबर को पूरे जिले में 18 गुन्हे दाखल किए गए। सावनेर, खापा, मौदा, उमरेड, कुही, काटोल, बोरी, एमआईडीसी बोरी थानों में कुल 12,470 मिली देशी दारू और 26 लीटर मोहफूल दारू कीमत 8,320 रुपये जप्त कर मौके पर नष्ट की गई।
  • 675 रिकॉर्ड अपराधियों की परेड – 27 अक्टूबर को जिले के 24 पुलिस स्टेशनों में शरीरिक अपराध, मालमत्ता विरुद्ध, महिला-बाल अत्याचार, अवैध दारू-जुगार के 675 रिकॉर्ड अपराधियों की परेड ली गई। नागपुर उपविभाग में 90, उमरेड में 122, सावनेर में 138, कन्हान में 79, रामटेक में 119 और काटोल में 140 बदमाशों को परेड में हाजिर कर सख्त हिदायत दी गई।

Continue Reading
Advertisement

Nagpur, IN
04:02 pm, 28 Oct 2026
weather icon 28.8 °C
Clouds
Wind Gust 16.4 Km/h

Trending