Connect with us

Education

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने भविष्योन्मुखी शिक्षा के लिए उठाए बड़े कदम

Published

on

  • महिला सशक्तिकरण, कौशल आधारित पाठ्यक्रम और उद्योग सहयोग पर विशेष बल, 103वें स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू

नागपुर,3 अगस्त 2026 :राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने अपने 103वें स्थापना वर्ष में शिक्षा को उद्योग और समाज की जरूरतों से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कौशल विकास, महिला नेतृत्व और डिजिटल आदान-प्रदान को प्राथमिकता देते हुए नए पाठ्यक्रम, एमओयू और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा की है।

स्वयंसिद्धा अभियान के तहत महिला उद्यमिता को बढ़ावा
विश्वविद्यालय में ‘स्वयंसिद्धा सेल’ का गठन किया गया है। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ‘स्वयंसिद्धा अभियान’ के अंतर्गत महिला नेतृत्व और महिला उद्यमियों को तैयार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री और उपकरणों की डिजिटल लेन-देन की सुविधा हेतु विश्वविद्यालय ने ‘स्वयंसिद्धा पोर्टल’ के माध्यम से ग्रेजुएट कैंपसस्वैप प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया है।

श्रम शिक्षा को व्यावहारिक बनाने के लिए ऐतिहासिक एमओयू
श्रम मंत्री एड. आकाश फुंडकर की प्रमुख उपस्थिति में मंत्रालय में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय और नारायण मेघाजी लोखंडे महाराष्ट्र श्रम विज्ञान संस्थान के बीच समझौता हुआ। इसके तहत श्रम विषयक शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाया जाएगा। अल्पकालीन प्रमाणपत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित कर विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े पेशेवरों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी कड़ी में एमआईडीसी कौशल विकास केंद्र और विश्वविद्यालय के बीच भी ऐतिहासिक एमओयू हुआ है। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार और उद्योगों को कुशल जनशक्ति उपलब्ध कराना है।

नए युग के 11 एईडीपी पाठ्यक्रम और ईआरपी-एसएपी में ऑनर्स डिग्री
विश्वविद्यालय ने लगभग 320 प्रवेश क्षमता के साथ एईडीपी पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें बीएससी गणित – डेटा साइंस एवं एआई, फाइनेंशियल एक्चुरियल मैथमेटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, एसएपी-ईआरपी, बीएससी साइबर साइंस, बीएससी ड्रोन साइंस, बीएससी भौतिकी – सेमीकंडक्टर मैटेरियल्स एंड डिवाइसेस, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, बीकॉम कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन, बीए ट्रैवल एंड टूरिज्म और बीए इकोनॉमिक्स शामिल हैं।

इसी के साथ विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) ईआरपी एंड एसएपी का नया पाठ्यक्रम भी शुरू किया है। इसके साथ एक वर्ष की एकीकृत अप्रेंटिसशिप भी दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि डिजिटल परिवर्तन के दौर में ईआरपी और एसएपी में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह पाठ्यक्रम शैक्षणिक गुणवत्ता और औद्योगिक अनुभव का समन्वय साधेगा।

वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए स्वायत्त गणित विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीएससी गणित – फाइनेंशियल एवं एक्चुरियल मैथमेटिक्स विशेषीकरण पाठ्यक्रम भी आरंभ किया है। भारत में एक्चुअरी पेशे का नियमन इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया करता है।

अंतर्विषयक प्रवेश और अनुसंधान को प्रोत्साहन
विश्वविद्यालय ने अब किसी भी शाखा से बीई और बीटेक उत्तीर्ण छात्रों को भौतिकी, गणित, सांख्यिकी और अर्थशास्त्र के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य अंतर्विषयक शिक्षा, शैक्षणिक लचीलापन और व्यापक करियर अवसर देना है।

भौतिकी विभाग और मटेरियल्स रिसर्च सोसायटी ऑफ इंडिया, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘फंक्शनल मैटेरियल्स डिजाइन एंड स्ट्रक्चर-प्रॉपर्टी को-रिलेशन’ विषय पर पहला बूट कैंप भी आयोजित किया गया।

103 वर्षों की गौरवशाली यात्रा
4 अगस्त 1923 को स्थापित नागपुर विश्वविद्यालय की शुरुआत 6 महाविद्यालयों, 917 विद्यार्थियों और 4 संकायों से हुई थी। 4 मई 2005 को इसका नाम राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय रखा गया। वर्तमान में विश्वविद्यालय के 47 स्नातकोत्तर शैक्षणिक विभाग और 500 से अधिक संबद्ध महाविद्यालय हैं। यहां 4 लाख से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के 103 वर्षों के शैक्षणिक, क्रीड़ा, साहित्य, कला और शोध के इतिहास को रेखांकित करते हुए प्रशासन ने स्थापना दिवस समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार का अनुरोध किया है।

पत्रकार परिषद में कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर, प्रति-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे, प्रभारी कुलसचिव डॉ. विजय खंडाल, राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशक डॉ. सोपानदेव पिसे और छात्र विकास विभाग के प्रभारी निदेशक डॉ. विजय तांगडे उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Education

आकालग्रस्त तहसीलों के 2.40 लाख छात्रों को परीक्षा शुल्क माफी, ‘जीरो चलन’ से भरे फॉर्म

Published

on

  • उच्च व तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील बोले – एक भी रुपया नहीं देना होगा, पहले शुल्क भर चुके छात्रों को होगी वापसी, सभी विश्वविद्यालयों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मुंबई, 23 अक्टूबर :

राज्य के दुष्काळग्रस्त तालुकों के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। उच्च व तंत्र शिक्षा विभाग ने परीक्षा शुल्क माफी का निर्णय लिया है और इसके लिए परीक्षा फॉर्म में ‘जीरो चलन’ की सुविधा शुरू की गई है।

मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने बताया कि अब तक 2 लाख 40 हजार 365 विद्यार्थियों ने बिना एक रुपया भरे जीरो चलन के जरिए परीक्षा अर्ज दाखल किए हैं। उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी से पढ़ाई में रुकावट न आए।

उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों, संचालनालय और परीक्षा विभाग स्तर पर यंत्रणा कार्यरत है और परिपत्रक जारी किए गए हैं। जो विद्यार्थी पहले ही शुल्क भर चुके हैं, उन्हें राशि वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे और सवलत लेते समय कोई दिक्कत न आए।

शिकायत या जानकारी के लिए संपर्क –

विभाग ने प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए संपर्क अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं –

  • मुंबई विद्यापीठ : डॉ. पूजा रौंदले – 9322020589, लीलाधर बनसोड – 9833969977
  • सावित्रीबाई फुले पुणे : डॉ. राजेंद्र तलवारे – 9890642431, डॉ. सविता कुलकर्णी – 7720036774
  • शिवाजी कोल्हापुर : डॉ. अजितसिंग जाधव – 9545595999
  • नागपुर (राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज) : डॉ. अनुप पळसोकर – 8378974240, डॉ. विजय तांगडे – 9545112555
  • गोंडवाना गडचिरोली : डॉ. नवीन मंगुळे – 9511910575, डॉ. प्रिया गेडाम – 9049474119
  • अमरावती, जळगाव, नांदेड, संभाजीनगर, सोलापुर, SNDT, YCMOU नाशिक के लिए भी अलग अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं।

छात्र अपने विश्वविद्यालय के परीक्षा व मूल्यमापन मंडल या विद्यार्थी विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

Crime

सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में धर्मपरिवर्तन के मुद्दे पर अभाविप का प्रदर्शन

Published

on

  • प्राध्यापक पर छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नागपुर,18 अक्टूबर 2026 :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), नागपुर महानगर द्वारा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, नागपुर में छात्राओं से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर छात्रों के हित में 17 अक्टूबर को प्रदर्शन किया गया। छात्रा के हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को निवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

महाविद्यालय के एक प्राध्यापक द्वारा एक छात्रा को कथित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार द्वारा उसके मोबाइल में यह संदेश देखे जाने के बाद यह प्रकरण उजागर हुआ। अभाविप ने इसे गंभीर विषय मानते हुए छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और महाविद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निवेदन महाविद्यालय को सौंपा।

प्रमुख मांगें

निवेदन के माध्यम से अभाविप ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने, जांच पूरी होने तक आवश्यक अंतरिम कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता छात्रा की पहचान गोपनीय रखने की मांग की। साथ ही, छात्रा एवं गवाहों पर किसी प्रकार का दबाव या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न होने देने और जांच की प्रगति की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

जब तक जांच नहीं होती तब तक के लिए प्राध्यापक को निष्कासित किया जाना चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, यह विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख मांग है।

अभाविप का स्पष्ट मत

अभाविप का यह स्पष्ट मत है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा प्रशासन को बिना किसी विलंब के नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप द्वारा छात्रहित एवं न्याय के लिए लोकतांत्रिक माध्यमों से आगे की भूमिका अपनाई जाएगी।

आंदोलन में महानगर सहमंत्री संकेत खड़कर, पश्चिम जिला संयोजक तनु समुद्रे, दक्षिण जिला संयोजक अथर्व देशमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

Education

Students Showcase Innovative Science Models at Exhibition Based on the Central Government’s ‘Viksit Bharat’ Theme

Published

on

Nagpur, October 10, 2026: Young kalam science exibition 2026 was organized at Gulmohar Hall, Bajaj Nagar, under the joint initiative of Nagpur Municipal Corporation (NMC) and HCL, based on the ‘Viksit Bharat’ theme provided by the Central Government. The objective of the exhibition was to promote scientific thinking, creativity, innovation, and technical skills among students.

Students from Nagpur Municipal Corporation schools showcased various innovative scientific devices and models, keeping the vision of ‘Viksit Bharat’ at the centre of their presentations. Through their creativity, scientific thinking, and technical skills, the students demonstrated how innovation in science and education can play a significant role in the development of the nation.

The programme was attended by Mrs. Santosh Devi Deepak Laddha, Chairperson of the Education Committee of Nagpur Municipal Corporation; Mr. Raju Kanate; Mr. Vishnu Chandes, President of the Teachers’ Association and Senate Member of Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University; Additional Commissioner Mr. Murugananthan M. Deputy commissioner dr. Meghna wasankar
Education Officer Mr. Amit bhadane and other dignitaries.

The dignitaries visited the exhibition, examined the models prepared by the students, and interacted with them to learn about their projects. They appreciated the students’ talent and efforts and encouraged them to pursue further opportunities in science, technology, and innovation.

On this occasion, students who demonstrated outstanding performance were honoured with first, second, and third prizes.

The exhibition provided students with a platform to showcase their talent while encouraging them to understand their role in building ‘Viksit Bharat’ and to develop scientific approaches to finding solutions to future challenges.

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending