- सीवर में कचरा, खाली भूखंडों पर गंदगी, पेयजल, सफाई कर्मचारियों के मुद्दे गूंजेंगे – नया दूरसंचार कानून, 2 जर्जर इमारतें ढहाने का प्रस्ताव, 77 समाज भवनों के संचालन नियम पर भी होगी बात – पहचान पत्र अनिवार्य
नागपुर,10 सितंबर 2026 : नागपुर महानगरपालिका की सर्वसाधारण सभा मंगलवार 16 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला नियोजन भवन, सिव्हील लाईन, नागपुर में आयोजित की गई है। मनपा सचिव डॉ. रंजना लाडे ने 9 सितंबर को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि सभी सदस्यों को ओळखपत्र साथ लाना अनिवार्य है, अन्यथा सभागृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की कलम 44 के तहत सदस्यों ने प्रशासन से 10 सवाल पूछे हैं।
सदस्यों के सवाल –
1. प्रश्न 37 – संजय चावरे : मनपा आरोग्य विभाग अंतर्गत जनजागृति अभियान चलता है क्या? गटर लाईन में कपड़ा, बॉटल, पैड व इतर कचरा होने से सीवर लाईन में बार-बार जाम और चोक हो रहा है, इस पर अभियान चलाया गया क्या?
2. प्रश्न 38 – संजय महाकाळकर : परिवहन विभाग से जेष्ठ नागरिक, महिला, विद्यार्थियों को पीने का पानी, सुरक्षित बस सेवा, सीसीटीवी के अभाव से हो रही गैरसोय और आपली बस के संबंध में।
3. प्रश्न 39 – श्री हरेश्वर (बालू) रोरोकर : 5 से 25 साल से खाली पड़े भूखंडों का टैक्स न भरने पर मनपा कार्रवाई क्यों नहीं करती? रेडी रेकनर एरिया में खाली भूखंडों पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है? खाली भूखंड पर कचरा, प्लेटों में मरे हुए जानवर और टाकाऊ वस्तु फेंकने से दुर्गंध से नागरिकों के आरोग्य को त्रास हो रहा है, इस पर क्या उपाय योजना है?
4. प्रश्न 40 – श्री मोहम्मद अंसारी : आशीनगर झोन क्र. 9 अंतर्गत सभी प्रभागों में कितने सफाई कामगार व कंत्राटी सफाई कामगार कार्यरत हैं, इसकी सूची उपलब्ध कराने और कितने स्थायी व कंत्राटी सफाई के लिए दिए गए हैं।
5. प्रश्न 41 – सौ. आभा बिज्जू पांडे : आस्थापना विभाग जाहिरात क्र. 399/आदि दि. 22/08/2025 अन्वये कितने पदों के लिए भर्ती का जाहिरात दिया गया, क्या स्टेनोग्राफर पद की भरती प्रक्रिया पार पाड़ी गई और वे मनपा सेवा में रुजू हुए क्या?
6. प्रश्न 42 – संजय ठाकरे : उप अभियंता पद से कनिष्ठ अभियंता, सेक्शन इंजीनियर व फिल्ड के पद पावतानुसार पदोन्नति देने की अपेक्षित असताना पर-अनुसूचित ‘ना’ नुसार डिग्री होल्डर को डावलून इतर पद भरने के संबंध में।
7. प्रश्न 43 – दिलीप दिवे : मनपा में कार्यरत कंत्राटी संगणक चालक संबंधित प्रश्न।
8. प्रश्न 44 – श्री पिंटू झलके : जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में 44 के अंतर्गत निश्चित किया गया है और विलंब से नोंद किए गए जन्म-मृत्यु प्रकरणों में प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया का।
9. प्रश्न 45 – श्री सुरज गोजे : शहर के नागरिकों के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वच्छतागृहों की उपलब्धता व महिला और पुरुषों के लिए स्वच्छ शौचालय सुविधा।
10. प्रश्न 46 – श्री देवेंद्र मेहर : मनपा के 412 दैनिक वेतनभोगी सफाई कामगारों को स्थायी करने के संबंध में।
नवीन विषय –
विषय क्र. 33 (हॉट मिक्स प्लांट विभाग) : नवीन दूरसंचार कायदा 2023, जो 26 जून 2024 से लागू हुआ और Right of Way (RoW) नियम 2024, 17.09.2024 को अधिसूचित और 01.01.2025 से लागू हुए हैं। ऑप्टिकल फाइबर केबल टाकने के लिए खोदे गए रास्ते को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी और रास्ता खोदकाम की परवानगी शुल्क नए कानून के अनुसार लिया जाएगा। धारा 7(8)(b) के अनुसार केंद्रीय बंधकाम विभाग की दरसूची से 20% सुरक्षा रकम, बैंक गारंटी स्वरूप जमा करानी होगी। प्रस्ताव को आयुक्त ने मान्यता दी है।
विषय क्र. 34 (D.P.D.C.) : प्रभाग क्र. 20 अंतर्गत तांडापेठ में विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर के बाजू में समाज भवन की इमारत शिकस्त व जीर्ण होने से जीवितहानी टालने के लिए तोड़ने का प्रस्ताव। शासन की ‘नागरी स्थानिक स्वराज्य संस्थांच्या परिक्षेत्रात विशिष्ट नागरी सेवा व सुविधा पुरविणे’ योजना के तहत नया समाज भवन बनेगा।
विषय क्र. 35 (D.P.D.C.) : प्रभाग क्र. 20 अंतर्गत बारसेनगर में रोहित गोरगाटे के घर के पास कर्मवीर शिंदे प्राथमिक शाला शिकस्त व जीर्ण होने से तोड़ने का प्रस्ताव। वहां भी नई समाज भवन का निर्माण प्रस्तावित है।
मागील पुरवणी विषय पत्रिकेतील नोटिस (20/08/2026) –
नोटिस 01 (सार्वजनिक बांधकाम) – लखन सुमेरा येवराव : 77 समाज भवनों के व्यवस्थापन, देखभाल, दुरुस्ती व संचालन के लिए संस्था निवड के नियम, भाड़े शुल्क और मनपा की आर्थिक उत्पन्न वाढ के संबंध में।
नोटिस 02 (सामान्य प्रशासन) – अॅड. संजयकुमार बालपांडे : अग्निशमन अधिकारी पद अगले 3 साल तक 100% पदोन्नति से भरने और शासन की मंजूरी से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने के संबंध में।
नोटिस 03 (माहिती तंत्रज्ञान) – संजय महाकाळकर : प्रभागातील विविध विकास कामांचे (Work Module) डिजीटल स्वरूपात करने के काम में मनपा ने संबंधित अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया क्या? मंजूरी में कितना समय लगा और क्या Work Module से काम वक्त पर पूरे होंगे?