- रविनगर के श्री अग्रसेन भवन में 4 दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन; 40 मेधावियों का हुआ सम्मान, सद्भावना शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
नागपुर,12 अक्टूबर 2026 :
श्री अग्रसेन मंडल, नागपुर की जन्मोत्सव स्वागत समिति की ओर से आयोजित 4 दिवसीय महाराजा श्री अग्रसेन जन्मोत्सव का मुख्य समारोह रविनगर स्थित श्री अग्रसेन भवन में धूमधाम, उत्साह और प्रेरणाप्रद विचारों के साथ सम्पन्न हुआ। शहर के हजारों समाज बंधुओं की उपस्थिति में पूरा भवन महाराजा अग्रसेन के जयघोष से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि का प्रेरणादायी संबोधन
मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे उद्योगपति व समाजसेवी राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, हम प्रभु श्री राम के वंशज हैं, यह हमारे लिए गौरव की बात है। जीवन में कुछ कमाना है तो लोगों की दुआएं कमाएं। ‘एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत को जीवन में अपनाने की आज बहुत जरूरत है। अपने बच्चों को इस सिद्धांत के आधार पर संस्कार, शिक्षा, मार्गदर्शन और सहयोग सिखाना होगा।
उन्होंने आगे कहा, समाज में एकता का होना बहुत जरूरी है। एकजुटता के बल पर हम अपनी कीमत को और अधिक बढ़ाते हैं। हम सभी को अपने कर्म पर ध्यान देने की जरूरत है। अग्रवाल बहुत परोपकारी, संस्कारी होते हैं। बच्चों की संगत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अलग-अलग संगत अलग-अलग रूप लेती है। जीवन में कोई भी कार्य करें, पर उस कार्य में हमेशा अपना 100 प्रतिशत दें।
विशेष अतिथि ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा, अग्र कुल आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी को अग्रसेन जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और जन्मोत्सव के लिए मंडल का स्वागत किया। विशेष अतिथि श्यामा रामविलास मित्तल ने कहा कि अग्रवाल कुल में जन्म लेना अभिमान की बात है। हम अग्रवाल कहते ही अपना मूल्य बढ़ा लेते हैं।
पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ
सर्वप्रथम मुख्य समारोह की शुरुआत महाराजा श्री अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद सभी उपस्थित अतिथियों का सत्कार मंडल अध्यक्ष शिव किशन अग्रवाल, सचिव रामानंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनंतकुमार अग्रवाल, जन्मोत्सव के स्वागताध्यक्ष पवन सागरमल अग्रवाल, स्वागत मंत्री आशीष अग्रवाल, महिला संयोजिका सुनीता डालमिया, युवा संयोजक विकास लोहिया, दीपक अग्रवाल, संजय पचेरीवाला, पवन भालोटिया, सीए विजय अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, संदीप बी जे अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य ने किया।
सचिव रामानंद अग्रवाल ने मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया।
40 मेधावियों को अग्र प्रतिभा सम्मान
इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘अग्र प्रतिभा सम्मान’ से मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इसके संयोजक सीए संजय अग्रवाल, सीए राजगोपाल संघी थे। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के चेहरों पर गर्व झलक रहा था।
समारोह की सफलता के लिए प्रदीप अग्रवाल, अम्बर अग्रवाल, नवल अग्रवाल, रवि तुलस्यान, मुकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुनील चौधरी, राजू चौधरी, सूर्यकांत अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शंभू टेकड़ीवाल, विशाल अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विजय लोहिया, शरद जाजोदिया, अरुण झुनझुनवाला, संतोष अकोटवाले, अनिल अग्रवाल (खाटू), संजय एम अग्रवाल, महिला सह-संयोजिकाओं में रक्षल अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, नीमा केडिया, रेखा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, ज्योति रामावतार अग्रवाल, सुलेखा लीलड़िया, शिखा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, बबिता अग्रवाल सहित अन्य प्रयासरत थे।
निकली भव्य सद्भावना शोभायात्रा –
जन्मोत्सव के मुख्य समारोह से पूर्व श्री अग्रसेन सद्भावना शोभायात्रा श्री अग्रसेन मंडल के तत्वावधान में भारतीय अग्रवाल एकता क्लब के सौजन्य से निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि संतोष शिवप्रसाद अग्रवाल थे। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, राजेश गोयल, सचिव रामानंद अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष पवन अग्रवाल का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का मार्ग राजस्थानी भवन, सीताबर्डी, झांसी रानी चौक, शंकर नगर, कॉफी हाउस चौक, लॉ कॉलेज चौक और श्री अग्रसेन भवन (रविनगर) का था। मार्ग पर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। शोभायात्रा में घोड़े, बग्घी, सजीव झांकी में महाराजा श्री अग्रसेन व माता माधवी के रूप में पात्र थे। अन्य झांकियों में ‘एक रुपया, एक ईंट’, 18 गोत्र की सजीव झांकी प्रस्तुत हुई।
शोभायात्रा के संयोजक डॉ. यश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अमित पचेरीवाला, मनोज अग्रवाल, राज अग्रवाल, मनोज जिंदल, संकेत बगड़िया, अभिजीत गोयनका, अनिल गुप्ता, सुमेधा चौधरी, निर्मला गोयनका, सुनीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सुरुचि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, श्वेता सुरेखा, मेघा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, वंदना मुरारका, नेहा सफारी, ममता अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल रहे। शोभायात्रा का समापन भव्य महाआरती से किया गया।