नागपुर, 22 जून 2026 : महाराष्ट्र विधानसभा के अभ्यासू और सक्रिय विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने एक बार फिर संसदीय इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। 22 जून से शुरू हो रहे मानसून सत्र में उन्होंने जनहित से जुड़े कुल 38 अशासकीय विधेयक विचारार्थ प्रस्तुत किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अशासकीय विधेयक पेश करने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विधेयकवीर की पहचान
मुनगंटीवार को विधानसभा में ‘अशासकीय विधेयक का विक्रमवीर’ कहा जाता है। उनका मानना है कि जनहित के मुद्दे केवल आंदोलन से नहीं, बल्कि कानून बनाकर हल किए जाने चाहिए। विधायकी के कार्यकाल में उन्होंने अशासकीय विधेयकों को हमेशा प्राथमिकता दी है। इन विधेयकों के जरिए सरकार का ध्यान महत्वपूर्ण विषयों पर खींचा जाता है और नीतिगत सुधारों का रास्ता खुलता है।
इन विषयों पर केंद्रित हैं विधेयक
इस बार पेश 38 विधेयकों में सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यावरणीय, प्रशासनिक और जनकल्याण के विविध मुद्दे शामिल हैं। प्रमुख विधेयक इस प्रकार हैं:
– *प्रशासनिक सुधार*: सरकारी कर्मचारियों के तबादले और शासकीय काम में देरी रोकने संबंधी संशोधन विधेयक, महाराष्ट्र नगर परिषद व महानगरपालिका संशोधन विधेयक।
– *राजस्व और भूमि*: महाराष्ट्र भूमि महसूल संहिता में दूसरी व तीसरी संशोधन, जमीन महसूल माफी विधेयक, गुंठेवारी विकास संशोधन विधेयक।
सामाजिक सुरक्षा: हिंसा व यौन अपराधों को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाने संबंधी विधेयक, स्पर्धा परीक्षाओं में अनुचित साधनों पर रोक संशोधन विधेयक।
शिक्षा व स्वास्थ्य निजी स्कूल कर्मचारियों की सेवा शर्तों में संशोधन, शैक्षणिक संस्था शुल्क विनियमन संशोधन, समचिकित्सा वैद्यक व्यवसायी संशोधन विधेयक।
अन्य महत्वपूर्ण: कारागृह सुधार विधेयक, धूम्रपान व थूकने पर पाबंदी विधेयक, झोपड़पट्टी पुनर्विकास संशोधन, किमान वेतन महाराष्ट्र संशोधन, भारतीय न्याय संहिता महाराष्ट्र संशोधन 2026।
सदन में होगी विस्तृत चर्चा
22 जून से शुरू हो रहे अधिवेशन में इन विधेयकों पर विस्तृत चर्चा अपेक्षित है। संसदीय परंपराओं के जानकार मुनगंटीवार की अभ्यासपूर्ण मांडणी और नियमों के गहरे ज्ञान के कारण सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सदन में उनके विधेयकों को गंभीरता से लिया जाता है।
लोकतंत्र के प्रति निष्ठा
मुनगंटीवार ने कहा कि विधिमंडल केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि कानून निर्माण का सर्वोच्च मंच है। अशासकीय विधेयकों के माध्यम से वे लगातार जनहित के प्रश्नों को कानूनी दायरे में लाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं। उनकी यह परंपरा लोकतांत्रिक संसदीय मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाती है।
इसी सक्रियता और विधायक पहल के कारण महाराष्ट्र के संसदीय इतिहास में सुधीर मुनगंटीवार को अशासकीय कामकाज को नया आयाम देने वाले विधायक के रूप में विशेष सम्मान से देखा जाता है।
गोधनी रेलवे, भारत पेट्रोल पंप, नागपुर में नई ब्रांच का उद्घाटन, सोने पर 25%, चांदी पर 50% और डायमंड पर 100% मेकिंग चार्ज फ्री, ग्राहकों के लिए विशेष उपहार और फैमिली सेल्फी कॉर्नर
नागपुर, 25 अक्टूबर 2026 :
शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान बेलपांडे ज्वेलर्स (BJ) के एक दशक के विश्वास, गुणवत्ता और परंपरा के सफर का नया अध्याय आज से शुरू हो रहा है। गोधनी रेलवे, भारत पेट्रोल पंप, नागपुर स्थित नए भव्य शोरूम का भव्य शुभारंभ 25 अक्टूबर 2026को हो रहा है। प्रबंधन ने इस शुभ अवसर पर सभी ग्राहकों और शुभचिंतकों को सादर आमंत्रित किया है।
बेलपांडे ज्वेलर्स पिछले 10 वर्षों से “विश्वास की चमक… हमेशा आपके साथ…” के ध्येय के साथ सोना, चांदी और डायमंड के पारंपरिक विश्वास और आधुनिक डिजाइन वाले आभूषणों के लिए जाना जाता है।
शुभारंभ ऑफर – खास छूट :
सोने के आभूषण पर 25% डिस्काउंट + मेकिंग चार्ज पर भी 25% डिस्काउंट
चांदी की खरीददारी पर 50% डिस्काउंट + मेकिंग चार्ज पर भी 50% डिस्काउंट
डायमंड की खरीददारी पर 100% डिस्काउंट मेकिंग चार्ज पर
शोरूम की विशेषताएं :
नए डिजाइन : लेटेस्ट और ट्रेंडिंग ज्वेलरी कलेक्शन
सभी प्रकार की ज्वेलरी उपलब्ध : हार, अंगूठी, ब्रेसलेट, कुंडल, मंगलसूत्र, पायल
100% हॉलमार्क ज्वेलरी : शुद्धता और विश्वसनीयता की गारंटी
विशेष उपहार : शुभारंभ के दिन आने वाले ग्राहकों के लिए खास तोहफा, शॉपिंग के साथ स्पेशल गिफ्ट
शुभारंभ के दिन विशेष आकर्षण : आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर माननीय अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि का आगमन होगा, साथ ही लाइव एंकरिंग और मनोरंजन कार्यक्रम, स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था और परिवार के लिए खास फैमिली सेल्फी कॉर्नर बनाया गया है।
प्रबंधक ने कहा, “एक दशक से आपकी सेवा में, आपके विश्वास ने ही हमें यहाँ तक पहुँचाया है। आइए, शुभारंभ की खुशी में हमारे साथ जुड़िए।”
संपर्क : 9698181920, 7219055556 पता : Belpande Jewellers, Godhani Railway, Bharat Petrol Pump, नागपुर
सिलवासा फैक्ट्री पर छापा, 6.26 लाख का माल जब्त, एसपी हर्ष पोद्दार की टीम को कोर्ट ने बताया कौतुकास्पद, जिले में 662 हिस्ट्रीशीटरों की परेड, साबनेर में सड़क के बीच खतरनाक पेड़ पर सुरक्षा उपाय, अवैध शराब पर 15 केस
नागपुर ग्रामीण, 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) :
माननीय मुंबई उच्च न्यायालय नागपुर खंडपीठ ने प्रतिबंधित नायलॉन मांझे के उत्पादन और आपूर्ति के मूल स्रोत का पता लगाने पर नागपुर ग्रामीण पुलिस की खुलकर प्रशंसा की है। कोर्ट ने 23/10/2026 के आदेश में कहा कि पुलिस की जांच कौतुकास्पद है और अन्य जिलों को भी ऐसी कार्रवाई कर 29/10/2026 तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
क्या है मामला – दिनांक 08/12/2025 को कलमेश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत मौजा गोडखेरी में VR लॉजिस्टिक वेयरहाउस कंटेनर क्रमांक GJ-21-V-3238 से नायलॉन मांझा ले जाते आरोपी छविनाथ मोहन निषाद, उम्र 30, उत्तर प्रदेश को पकड़ा गया था। 9,200 नग नायलॉन मांझा प्लास्टिक चक्री कीमत 14,40,000 रुपये और कंटेनर कीमत 20,00,000 रुपये, कुल 34,40,000 रुपये का माल जब्त किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार और अपर अधीक्षक अनिल मस्के के मार्गदर्शन में स्थानीय गुन्हे शाखा के निरीक्षक अंकुश माने और निरीक्षक स्नेहल राऊत की टीम ने गोपनीय जानकारी, तकनीकी पुरावे और बैंक लिंकेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
कलमेश्वर में दर्ज गुनाह के संबंध में दमन के औद्योगिक परिसर, डेमनी रोड दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में मांझा निर्माता की फैक्ट्री पर छापा मारकर कुल 6 करोड़ 26 लाख 43 हजार 840 रुपये का प्रतिबंधित नायलॉन मांझा, उसे बनाने का कच्चा माल और मशीनरी जब्त की गई।
इसी जांच के लिए मुंबई हाईकोर्ट में स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका (PIL) दाखिल हुई थी। कोर्ट में एसपी द्वारा दाखिल प्रतिज्ञापत्र पर यह प्रशंसा हुई।
अन्य बड़ी कार्रवाईयां –
1. साबनेर में सड़क के बीच खतरनाक पेड़ पर प्रतिबंधक उपाय – साबनेर शहर से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर बीचों-बीच मौजूद पेड़ से हादसे का खतरा था। विशेषकर रात में अंधेरा होने से या सामने से तेज रोशनी से चालक का ध्यान भटकने से दुर्घटना की आशंका थी। एसपी हर्ष पोद्दार के निर्देश पर साबनेर पुलिस ने पेड़ के चारों ओर रिफ्लेक्टर और रेडियम पट्टी लगाई, ‘सावधान, काम शुरू है’ के सूचना फलक लगाए और वेग मर्यादित रखने की अपील की। PWD और वन विभाग से समन्वय कर पेड़ को स्थायी रूप से हटाने की कार्रवाई शुरू है।
2. घरफोड़ी के 2 गुनाह उजागर, 4.16 लाख का माल जब्त – स्थानीय गुन्हे शाखा ने दिनांक 23/10/2026 को आरोपी प्रवीण अशोक डेकाटे, उम्र 30, तिलक वार्ड मोहाड़ी, ता. मोहाड़ी, जि. भंडारा को गिरफ्तार किया। गोपनीय जानकारी मिली थी कि वह मीठा माधनी परिसर में चोरी के सोने के दागिने बेचने घूम रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने मीठा परिसर में 12 दिन पहले और उमरेड में 1 महीने पहले घरफोड़ी करने की कबूली दी। पंचनामे में उसके पैंट की जेब से सोने के दागिने मिले, कुल 4,16,000 रुपये का माल जब्त। उसके खिलाफ मौदा अप.क्र. 693/2026 कलम 305(अ),331(3) और उमरेड अप.क्र. 934/2026 में केस दर्ज है।
3. खाने के अयोग्य सुपारी की 40 टन खेप जब्त – वडोदा पुलिस की कार्रवाई – वडोदा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वडोदा हद के महालगाव-लिंगगाव के नवकार वेयरहाउस में बिना परवाना मानव सेवन के अयोग्य सुपारी चार वाहनों से लाई जा रही है। पुलिस ने जाल बिछाकर चारों वाहनों की तलाशी में करीब 40 टन सुपारी जब्त की। चारों वाहन सीज कर अन्न व औषध प्रशासन विभाग को पत्र व्यवहार किया गया है। विभाग की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
4. अवैध शराब पर 15 गुनाह – एसपी के मार्गदर्शन में 23/10/2026 को जिले भर में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और सेवन पर कार्रवाई कर कुल 15 गुनाह दर्ज किए। खापा में 4, कळंब में 1, साबनेर में 2, उमरेड, रामटेक, बोरी, नरखेड, जलालखेड़ा में 1-1 और भिवापुर में 2 गुनाह। कार्रवाई में 32,230 मिली देशी दारू, 360 मिली विदेशी दारू, 24 लीटर मोहफूल दारू कुल 8,060 रुपये का माल जब्त कर मौके पर पंचनामा कर नष्ट किया गया।
5. अस्तित्व छुपाकर घूमने वाले पर गुनाह – अरोली पुलिस ने 23/10/2026 को पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी तुषार उर्फ नांदूजी तुलसीदास वानखेडे, 30 वर्ष, संताजी नगर कन्हान, ता. पारशिवनी को मौजा रोंगली बार में अपना अस्तित्व छुपाकर सूर्यास्त के बाद संदिग्ध रूप से घूमते पकड़ा। नाम-पता पूछने पर उड़वा-जवाब देने पर धारा 122 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत गुनाह दर्ज किया।
6. 662 रिकॉर्डेड अपराधियों की परेड – जिले के सभी 24 पुलिस थानों में शरीर और संपत्ति के विरुद्ध अपराध, महिला-बाल अत्याचार, अवैध शराब, जुआ आदि के 662 रेकॉर्डवरील आरोपियों की परेड ली गई। इसमें नागपुर उपविभाग में 68, उमरेड में 124, साबनेर में 136, कन्हान में 69, रामटेक में 119, काटोल में 127 आरोपियों को बुलाकर चेक किया गया और हिदायत दी गई।
कुल 2.55 लाख में से 1.65 लाख ने किया मतदान, पुरुष 69% – महिला 59%, पहले 65% का अनुमान था, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुलकर्णी ने जारी किया आंकड़ा
नागपुर, 24 अक्टूबर 2026 :
नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुए मतदान की अंतिम टक्केवारी जारी हो गई है। सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा अपर आयुक्त (सा.प्र.) नागपुर विभाग, प्रदीप कुलकर्णी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 64.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,65,672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा।
जिलावार फाइनल आंकड़ा – जिला कुल मतदाता मतदान प्रतिशत नागपुर 1,44,466 87,187 60.35% – सबसे कम भंडारा 21,349 14,319 67.07% गोंदिया 22,176 15,810 71.29% वर्धा 21,742 14,861 68.35% चंद्रपुर 32,262 23,568 73.05% – सबसे ज्यादा गड़चिरोली 13,608 9,927 72.95% कुल2,55,6031,65,67264.82% जेंडर वाइज विश्लेषण –
पुरुष मतदाता : 1,47,280 में से 1,01,672 ने किया मतदान – 69.03%
महिला मतदाता : 1,08,301 में से 63,999 ने किया मतदान – 59.09%
अन्य : 22 में से 1 – 4.55%
पहले अनौपचारिक तौर पर 65% मतदान का अनुमान लगाया जा रहा था, जो फाइनल आंकड़े में 64.82% पर आकर स्थिर हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य 50-55% के औसत से काफी अधिक है।
सबसे कम मतदान नागपुर जिले में 60.35% रहा, जबकि सबसे ज्यादा मतदान चंद्रपुर में 73.05% दर्ज किया गया। गोंदिया 71.29% और गड़चिरोली 72.95% के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे।
अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां इस बढ़े हुए मतदान का असर भाजपा-कांग्रेस दोनों के भाग्य पर तय होगा।