Connect with us

Hindi

फिरोज असांरी अध्यक्ष तथा शिवनारायाण धकेता एवं प्रिंस भाटिया सचिव एवं कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Published

on

  • जिला हाॅकी की वार्षिक आमसभा की बैठक सम्पन्न ।
    राजनांदगांव । हाॅकी की नर्सरी

राजनांदगांव में हाॅकी को प्रोत्साहित करने हेतु जिला हाॅकी संघ का आज 02 अक्टूबर 2026 को विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई साथ ही वार्षिक आमसभा की बैठक भी आयोजित कि गईइस अवसर पर जिला हाॅकी संघ के नवनिर्वाचित पदधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी कि घोषणा पश्चात् प्रमाण पत्र का वितरण महापौर श्री मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया इस अवसर पर पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ,वरिष्ठ हाॅकी खिलाडी श्री कुतुबुद्धीन सोलंकी ,श्री रमेश डकलिया,श्री एम वाय कुरैशी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक श्री अरुण शुक्ला छत्तीसगढ़ हाकी के पर्यवेक्षक श्री अनूप श्रीवास्तव एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक श्री ए एक्का (सहायक संचालक) सहित अन्य सदस्यो की उपास्थिति में आयोजित हुआ।

द सिंग होटल में आज 02 अक्टूबर को जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव के निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम निर्वाचन अधिकारी श्री गुनेंद्र कुमार साव के द्वारा विधिवत पदधिकारियो के नामो के घोषणा की गई जिसके तहत अध्यक्ष पद हेतु श्री फिरोज अंसारी , उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भुषण साव, श्री दौलत सिंग चंदेल सुश्री आशा थामस, सचिव पद हेतु श्री शिवनारायाण धकेता, सह-सचिव पद हेतु श्री महेंद्र सिंग ठाकुर , श्री अनुराज श्रीवास्तव,श्री गुणवंत पटेल,श्रीमती बबिता लिल्हारे को श्री वीरेंद्र सिंग भाटिया को कोषाध्यक्ष के आलावा कार्यकरिणी सदस्य पद पर श्री कुमार स्वामी,श्री गणेश प्रशाद शर्मा, श्री संदीप सिंग ग्रेवाल,श्रीमती शबनम बानो खान,श्री खुशाल यादव,सहित सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया इसके पश्चात्


महापौर श्री मधुसूदन यादव जी ने अपने उद्बोधन में जिला हॉकी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राजनांदगांव को देशभर में हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। यहाँ की समृद्ध हॉकी परंपरा और खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने पूरे देश में शहर को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। यह गौरवशाली विरासत हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव शहर ने हमेशा हॉकी खेल को प्रोत्साहित किया है और आगे भी यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला हॉकी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपनी

जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए हॉकी की इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे तथा इसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


महापौर श्री यादव ने आश्वस्त किया कि हॉकी के विकास और खिलाड़ियों के हित में जब भी नगर निगम अथवा उनके व्यक्तिगत सहयोग की आवश्यकता होगी, वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


अंत में उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री फिरोज़ अंसारी सचिव श्री शिवनारायण धकेता सहित जिला हॉकी संघ की पूरी कार्यकारिणी को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया जी ने अपने उद्बोधन में जिला हॉकी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री फिरोज़ अंसारी को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, ईमानदार नेतृत्व और हॉकी के विकास के प्रति निरंतर किए गए प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से श्री फिरोज़ अंसारी को हॉकी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए देख रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिला हॉकी संघ ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएँ उपलब्ध हुई हैं। उनके प्रयासों से राजनांदगाँव की हॉकी को नई पहचान और नई दिशा मिली है।

श्री डाकलिया ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को भी बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले में हॉकी के विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा भविष्य में और भी अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री फिरोज़ अंसारी ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि जिला हॉकी संघ की स्थापना 1969 से हुई है जो वर्तमान तक स्थापित है। आज जो सेंट्रल गवर्मेंट की नई खेल नीति है उसी के आधार पर जिला हॉकी संघ के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि विगत 10 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित टीम में हर वर्ग पर लगभग 5 से 10 खिलाड़ी भाग लेते आ रहे है। जिला हॉकी संघ आने वाले समय में सभी पदाधिकारी व वरिष्ठजनों के साथ मिलकर हॉकी को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

छत्तीसगढ हाॅकी के पर्यवेक्षक श्री अनुप श्रीवास्तव और जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक श्री अरुण शुक्ला ने निर्वाचन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष नीलमचंद जैन,जगदीश ग्रोवर,कुलबीर सिंग भाटिया,ज्ञानचंद जैन,छोटे लाल रामटेके,राजेश यादव, धीरज मेशराम,मदन यादव,सूर्यकांत जैन,विष्णु अग्रवाल, चेतन वर्मा, हर्ष शर्मा,तुलसी राम सिन्हा,किशोर धीवर,मोहम्मद जावेद,दिलीप रावत,एम रवि राव,संतोष अवस्थी,मुकेश जायसवाल,सुधीर ठाकुर,ममता गुप्ता,दिग्विजय श्रीवास्तव,शेख महबूब कुरैशी,अनीश ख़ान, हेमू सोनी,शेख इब्राहिम (मुन्ना भाई) फ़रमान अली, करीम ख़ान,भारत भूषण पांडे,कमल चौरसिया,जितेंद्र सिन्हा, अभिनव मिश्रा, योगेश द्विवेदी,अनीस रजा,राजेश निर्मलकर,अफसाना खान,लतिका यादव,
कार्यक्रम का सफल संचालन विकाश वैष्णव व आभार प्रदर्शन शिवनारायाण धकेता सचिव जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi

19वें अर्बन मोबिलिटी सम्मेलन में महामेट्रो को ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक’ का राष्ट्रीय पुरस्कार

Published

on

  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के हाथों प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डीकर ने लिया सम्मान, बोले- 2047 तक 80 करोड़ लोग शहरों में रहेंगे, भारत मेट्रो नेटवर्क में जल्द अमेरिका को पछाड़ेगा

भुवनेश्वर/नागपुर, 25 अक्टूबर 2026 :

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 19वें ‘अर्बन मोबिलिटी इंडिया’ (UMI) सम्मेलन में महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महामेट्रो – नागपुर मेट्रो रेल परियोजना) ने बड़ा सम्मान हासिल किया है। महामेट्रो को अपने अत्याधुनिक तकनीकी नवाचारों के दम पर प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक’ (Best Exhibitor) पुरस्कार से नवाजा गया।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल के कर-कमलों द्वारा महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्री श्रावण हर्डीकर ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अर्बन एक्सेसिबिलिटी एंड लिवेबिलिटी इन द डिजिटल एज’ विषय पर आधारित था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा – 2047 तक 80 करोड़ आबादी शहरों में
पुरस्कार वितरण अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा, “वर्तमान में देश की कुल आबादी का 37 प्रतिशत हिस्सा शहरों में रहता है। वर्ष 2047 तक यह आंकड़ा 50 प्रतिशत के पार पहुंच जाएगा, जब देश की अनुमानित जनसंख्या लगभग 160 करोड़ होगी। इसका अर्थ है करीब 80 करोड़ लोग शहरों में निवास करेंगे। इतनी विशाल आबादी के लिए सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली अभी से तैयार करनी होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “सार्वजनिक परिवहन विकसित करते समय समाज के सबसे कमजोर और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की जरूरतों का ध्यान रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। वर्तमान में देश में लगभग 1,185 किमी लंबा मेट्रो नेटवर्क संचालित है, जबकि अमेरिका में यह 1,385 किमी है। भारत में विस्तार की वर्तमान गति से हम जल्द ही अमेरिका को भी पीछे छोड़ देंगे। भविष्य के लिए मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन अनिवार्य है।”

महामेट्रो स्टॉल पर डिजिटल तकनीक का प्रदर्शन –
सम्मेलन में गणमान्य अतिथियों ने महामेट्रो के स्टॉल का अवलोकन किया। प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डीकर ने विभिन्न डिजिटल प्रणालियों की जानकारी दी :

  1. डिजिटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट डैशबोर्ड : परियोजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग से पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन।
  2. संचालन एवं रखरखाव का डिजिटल रूपांतरण (O&M) : दैनिक संचालन और रख-रखाव में अत्याधुनिक तकनीक।
  3. डिजिटल आई एवं मास्टरमाइंड : यात्री सुरक्षा के लिए उन्नत निगरानी व सुरक्षा तंत्र।
  4. सीमलेस ‘वन ऐप’ यात्रा : टिकट बुकिंग से लेकर पूरे सफर के लिए एकीकृत डिजिटल अनुभव।
  5. स्मार्ट एवं कनेक्टेड मोबिलिटी : लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की सुगम सुविधा।
  6. सोशल मीडिया एंगेजमेंट : यात्रियों से त्वरित और सीधे संवाद का माध्यम।

इस उपलब्धि से नागपुर मेट्रो परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल और सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी मॉडल के रूप में पहचान मिली है।

Continue Reading

Hindi

गीतांजली टॉकीज के सामने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 35.70 लाख का नुकसान

Published

on

  • गंजीपेठ फायर स्टेशन को सुबह 8:47 बजे कॉल, 4 मिनट में दमकल मौके पर, 5 फायर स्टेशनों की मदद से 7 घंटे बाद आग पर काबू, फ्रिज-एसी-वाशिंग मशीन और कंप्रेसर खाक

नागपुर, 25 अक्टूबर 2026 :

सीए रोड, लोधीपुरा स्थित गीतांजली टॉकीज के सामने एक दुकान में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान हो गया। घटना की रिपोर्ट गंजीपेठ अग्निशमन केंद्र को प्राप्त हुई है।

गंजीपेठ अग्निशमन केंद्र अंतर्गत प्राप्त घटना रिपोर्ट के अनुसार PBX से ऑपरेटर श्री चाटे द्वारा सुबह 08:47 बजे आग की सूचना दी गई। कॉल का स्वरूप ‘बड़ी आग’ बताया गया। सूचना मिलते ही गंजीपेठ केंद्र से MH 31 DS 4927 और MH 31 FC 2826 दो गाड़ियां रवाना हुईं और 08:51 बजे घटनास्थल पर पहुंच गईं, यानी महज 4 मिनट में रिस्पॉन्स।

मौके पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारी –
प्रमुख अग्नि विमोचक श्रीमान तिलगुले साहेब, श्री विजबे, चालक आत्माराम जाधव, चालक दिनेश खडसे, चालक कमल के., अग्नि विमोचक फिरोज चौधरी, सफाई कर्मचारी विनायक मेश्राम, प्रशिक्षणार्थी घेंडे, डंबारे सहित सिव्हील, लकड़गंज, वाठोड़ा, सक्करदरा और सुगतनगर अग्निशमन केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त रूप से मौजूद रहे।

दुकान और मकान का विवरण –

  1. दुकान : अल कौसर रेफ्रिजरेटर, मालक मोहम्मद अश्पाक मो. 9371490718, मोहम्मद अतिक 9922883272 और अब्दुल लतीफ अंसारी 7020459914
  2. बाजू का घर : रमेश मदनलाल भावठा मो. 9604838954
  3. बाजू का घर : मनोज मन्नूलाल श्रीवास मो. 8329205337
    पता – गीतांजली टॉकीज समोर, लोधीपुरा, सी.ए. रोड, नागपुर। थाना – गणेशपेठ।

नुकसान का विवरण –

  1. अल कौसर रेफ्रिजरेटर में फ्रिज, एसी, वायरिंग, वाशिंग मशीन, कंप्रेसर व अन्य साहित्य जलकर खाक – अंदाजन 35 लाख रुपये का नुकसान।
  2. रमेश भावठा के घर में फर्नीचर, कांच साहित्य, इलेक्ट्रिक फिटिंग, पीओपी – 50,000 रुपये।
  3. मनोज श्रीवास के घर में बेड, चेयर, छत की टाडपत्री, एयर कंडीशन – 20,000 रुपये।

कुल अंदाजन नुकसान 35 लाख 70 हजार रुपये मालिकों के दावे के अनुसार बताया गया है। वहीं करीब 5 लाख रुपये की घरगुती सामग्री, लेथ मशीन, स्क्रैप सामान, वाशिंग मशीन, फ्रिज बचा लिया गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

आग को सिव्हील, लकड़गंज, वाठोड़ा, सक्करदरा, सुगतनगर अग्निशमन केंद्रों के सहयोग से संयुक्त रूप से बुझाया गया। गाड़ियां दोपहर 15:50 बजे थाने पर वापस लौटीं। मामले की आगे जांच गणेशपेठ पुलिस कर रही है।

Continue Reading

Hindi

महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय को भाऊ जांबुवंतराव धोटे का नाम देने का प्रयास करूंगा – गडकरी

Published

on

  • विजया धोटे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सीएम देवेंद्र फडणवीस से चर्चा कर कैबिनेट में प्रस्ताव रखने का आश्वासन, नागपुर और यवतमाल में भी एक-एक परियोजना को नाम देने की मांग

नागपुर, 25 अक्टूबर 2026 :

महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर को विदर्भवीर भाऊ जांबुवंतराव धोटे का नाम देने के लिए प्रयास करने का आश्वासन केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिया है।

आज पूर्व विधायक तथा भाऊ की पत्नी विजया धोटे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने गडकरी से मुलाकात कर इस संबंध में निवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाऊ की पुत्री ज्वाला जांबुवंतराव धोटे, अन्याय निवारण मंच के सदस्य अंजय्या अनपर्थी और भाजपा आध्यात्मिक सेल के महामंत्री चंद्रशेखर दुबे उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि विजया धोटे महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री बैरिस्टर रामराव आदिक की पुत्री हैं।

ज्ञापन में क्या कहा –
ज्ञापन में उल्लेख है कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए पांच बार और लोकसभा के लिए दो बार चुने गए भाऊ जांबुवंतराव धोटे ने किसान, मजदूर, छात्र और वंचित वर्गों के सवालों के लिए निरंतर संघर्ष किया।

अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए उन्होंने ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया था, जो विदर्भ के शैक्षणिक और कृषि विकास की लड़ाई में महत्वपूर्ण साबित हुआ। पशु चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और नागपुर मुख्यालय वाले महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भी भाऊ ने लगातार पैरवी की थी।

उनके कार्य से जुड़े विश्वविद्यालय को उनका नाम दिए जाने से भावी पीढ़ियों को उनकी जनसेवा और विदर्भ के विकास के लिए किए गए संघर्ष की प्रेरणा मिलेगी, ऐसी भूमिका शिष्टमंडल ने रखी।

इसके साथ ही भाऊ के सार्वजनिक जीवन से घनिष्ठ संबंध रखने वाले नागपुर और यवतमाल दोनों स्थानों पर एक-एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी सुविधा अथवा विकास परियोजना को उनका नाम देने की मांग भी की गई।

विजया धोटे ने निवेदन में कहा कि भाऊ के कार्य का सम्मान उनके परिवार के साथ ही उनके विचारों और कार्यों से प्रेम करने वाले विदर्भ के असंख्य नागरिकों की भावनाओं को न्याय देने वाला होगा।

गडकरी का आश्वासन –
शिष्टमंडल की मांग सुनने के बाद गडकरी ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा कर मंत्रिमंडल में निर्णय हो, इसके लिए प्रयास करेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Weather data unavailable.

Trending